Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का बड़ा खुलासा, सीक्रेट शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत हाल ही में अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। कंगना को हरे रंग की चूड़ियों और मंगलसूत्र में देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी सीक्रेट शादी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पूरी सच्चाई बताई है।

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई शादी की चर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वह गुलाबी सलवार सूट, हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। अभिनेत्री को एक बिल्डिंग से निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया, जहां उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी।

जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है। कई लोगों ने यह भी जानने की कोशिश की कि आखिर वह ‘लकी पर्सन’ कौन है जिससे अभिनेत्री ने शादी की है।

कंगना रनौत ने बताई असली वजह
लगातार बढ़ती अफवाहों के बीच कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी। उन्होंने बताया कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म के किरदार का हिस्सा है। कंगना ने लिखा,
“मैं हर दिन शहर के आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर लुक की तस्वीर क्लिक कर ली और अब मुझे लगातार फोन आ रहे हैं। लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में आखिर इतनी बड़ी बात क्या है? मैं चोरी-छिपे शादी नहीं करूंगी, यह वादा है।”

Kangana Ranaut Instagram story

फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय हैं कंगना
कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में वह फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने निर्देशन भी किया।

अब कंगना की अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक राजनीतिक ड्रामा है। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘Blessed Be the Evil’ से इंटरनेशनल डेब्यू भी करने वाली हैं, जो 2027 में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

कौन हैं गौरवी कुमारी?: Met Gala 2026 में जयपुर की महारानी गायत्री देवी की साड़ी पहनकर बिखेरा शाही अंदाज

Gauravi Kumari Met gala 2026: हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला 2026 दुनियाभर के सितारों की खास मौजूदगी से जगमगाता दिखा। इंटरनेशनल स्टार्स से लेकर भारतीय सेलेब्स और उद्योगपतियों ने मेट गाला में उपस्थिति दर्ज कराई। इसी बीच जयपुर राजघराने की राजकुमारी गौरवी कुमारी भी अपने शाही अंदाज से छा गईं। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी दादी यानी जयपुर की महारानी गायत्री देवी की साड़ी पहनकर पारिवारिक विरासत को सम्मान दिया।

Gauravi Kumari Met Gala 2026
Gauravi Kumari Met Gala 2026

शाही परिवार से गहरा जुड़ाव
गौरवी कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। वह जयपुर के पूर्व राजघराने से संबंध रखती हैं, जिसकी पहचान परंपरा, संस्कृति और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही है।

Gauravi Kumari Met Gala 2026

वह पद्मिनी देवी की पोती और गायत्री देवी के परिवार से संबंध रखती हैं, जो भारतीय राजघरानों की सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती थीं।

Gauravi Kumari Met Gala 2026

विदेश में की पढ़ाई
गौरवी कुमारी का जन्म 1999 में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से की। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए विदेश चली गईं और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मीडिया और कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की।

Gauravi Kumari Met Gala 2026

फैशन और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका
राजसी पहचान के अलावा गौरवी कुमारी ने अपने काम के जरिए भी अलग पहचान बनाई है। वह प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी हैं, जहां वह ग्रामीण राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं।

Gauravi Kumari Met Gala 2026

क्राफ्ट और कारीगरों के लिए पहल
2021 में उन्होंने फ्रांसीसी डिजाइनर क्लेयर डेरू के साथ मिलकर PDKF स्टोर की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिला कारीगरों को बढ़ावा देना और पारंपरिक कला को आधुनिक मंच देना है।

Gauravi Kumari

इसके अलावा 2023 में उन्होंने डिजाइनर अनीता डोंगरे के साथ ‘Rewild 23’ फैशन शो में सहयोग किया, जिससे जुटाई गई राशि को पर्यावरण और हाथियों के संरक्षण के लिए दान किया गया।

2024 में गौरवी ने जयपुर के सिटी पैलेस में ‘द पैलेस एटेलियर’ की शुरुआत की, जो पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का संगम है।
 

Continue reading on the app

  Sports

6 छक्के, 44 की उम्र में युवराज सिंह का गदर... शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी

Yuvraj Singh hits 6 sixes: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए महफिल लूट ली. शुरुआती झटकों के बाद युवराज ने नमन ओझा और यूसुफ पठान के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने मात्र 44 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 196 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 150 रन पर ढेर हो गई और मैच 46 रन से हार गई. Sun, 4 Oct 2026 06:23:36 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 23 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, यूपी-बिहार में अलर्ट! | Heavy Rain | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T01:45:13+00:00

Putin Nuclear Threat: पुतिन ने दी परमाणु हमले की धमकी? Putin Nuclear Threat | Russia Ukraine War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T01:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers