Responsive Scrollable Menu

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें PM मोदी ने खाली कराईं: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोले जा रहे थे तो विपक्ष खिल्ली उड़ाता था कि खाली खाते खोलकर क्या होगा. आज पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कराईं और गरीब का पैसा सीधे उसके खाते तक पहुंचाया. जिनकी जेबों तक जनता का पैसा पहुंचता था, उन्हें बुरा लगना और विरोध करना स्वाभाविक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पर आधारित नाट्य श्रृंखला मंचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के क्रम में संस्कृति विभाग के तहत भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे. यह बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके सेवा की यात्रा है. इसमें विरासत और विकास के समन्वय के साथ बिना भेदभाव योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया गया.

उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने ऐसे समय गुजरात की जिम्मेदारी संभाली, जब राज्य भूकंप की त्रासदी से जूझ रहा था. इसके बाद दंगों की चुनौती भी आई. इन परिस्थितियों के बीच गुजरात तेजी से उभरते राज्य और विकास के मॉडल के रूप में सामने आया.

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी चुनौतियां थीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता से देश में अविश्वास था. आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी चुनौतियां थीं.  वर्ष 2014 में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी जाति, मत, मजहब, क्षेत्र या भाषा के बजाय 140 करोड़ भारतीयों को केंद्र में रखकर योजनाएं आगे बढ़ाई गईं. पहले योजनाएं बनती थीं, लेकिन प्रभावी ढंग से जमीन तक नहीं पहुंचती थीं. आज गरीबों तक आवास, रसोई गैस, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं.

रोजगार के नए अवसर बने हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर बने हैं. हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है. पहले कोई प्रधानमंत्री यह दावा नहीं कर पाया कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे केवल कहा नहीं, करके दिखाया. उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर हर भारतीय के लिए प्रेरणा का दिन होना चाहिए. यह यात्रा 15 अगस्त 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने से जुड़ी है. नाट्य प्रस्तुति में वर्ष 2001 के गुजरात भूकंप की तबाही से लेकर कच्छ के पुनर्निर्माण और नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा को मंच पर उतारा गया.

Continue reading on the app

गांधी जयंती पर CM भूपेंद्र पटेल ने खरीदी खादी, डिजिटल पेमेंट से दिया स्वदेशी और डिजिटल लेनदेन का संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित खादी ग्रामोद्योग हाट पहुंचकर खादी के कपड़े खरीदे. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने खादी की खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान किया. इस दौरान उन्होंने खादी को बढ़ावा देने के साथ डिजिटल लेनदेन के महत्व का भी संदेश दिया.

खादी ग्रामोद्योग हाट पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोरबंदर के कीर्ति मंदिर में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के बाद गांधीनगर के खादी ग्रामोद्योग हाट का दौरा किया. यह हाट सौराष्ट्र रचनात्मक समिति की ओर से संचालित किया जाता है. मुख्यमंत्री ने यहां खादी के अलग-अलग वस्त्र खरीदे और उनका भुगतान डिजिटल माध्यम से किया. इस दौरान ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल, विधायक रिताबेन पटेल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ पर जोर

मुख्यमंत्री की खादी खरीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने की अपील के अनुरूप रही. प्रधानमंत्री ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया है. खादी को बढ़ावा देने के लिए ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ का संदेश भी दिया जाता रहा है.

 

गांधी के विचारों को किया याद

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोरबंदर स्थित कीर्ति मंदिर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और भाईचारे के गांधीवादी विचारों को याद किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रार्थना आत्मचिंतन, विनम्रता और करुणा को मजबूत करती है तथा अलग-अलग धर्मों और समुदायों के बीच आपसी सम्मान, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देती है. उन्होंने भारत की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच एकता को देश की ताकत बताया. साथ ही, उन्होंने ‘सर्व धर्म समभाव’ के महत्व पर भी जोर दिया.

खादी को नई पीढ़ी से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने खादी को युवा पीढ़ी से जोड़ने की जरूरत पर भी बात की. ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ जैसे संदेशों के जरिए खादी को पारंपरिक वस्त्र के साथ आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री की खादी खरीद और डिजिटल भुगतान की पहल को खादी, स्वदेशी उत्पादों और डिजिटल लेनदेन को एक साथ बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में देखा गया.

 

Continue reading on the app

  Sports

Tonk News: एशियन गेम्स में टोंक के धर्मवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान से लौटते ही जयपुर से हाड़ीखुर्द तक हुआ भव्य स्वागत

Tonk Dharmveer Win Bronze At Asian Games: टोंक के धर्मवीर चौधरी ने एशियन गेम्स में 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. किसान के बेटे धर्मवीर का जयपुर से टोंक तक भव्य स्वागत हुआ. धर्मवीर के साथ फोटो लेने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग भी आगे आए. गांव पहुंचने तक उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखने को मिला. Fri, 2 Oct 2026 22:39:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: UP चुनाव की आखिरी तैयारी, कौन पड़ेगा भारी ? | Akhilesh Yadav News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:21:24+00:00

PM Kisan Samman Nidhi : PM Kisan 24वीं किस्त की बड़ी खबर! | Breaking news | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers