Ranbir Kapoor Pics: आलिया भट्ट की गोद में बैठकर रणबीर ने लुटाया प्यार, एक्टर के बर्थडे पर कपल की अनदेखी तस्वीरें हो रहीं Viral
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 44 साल के हो गए हैं। 28 सितंबर को उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी झलक सोशल मीडिया र सामने आई थीं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इन तस्वीरों में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। एक तस्वीर में रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दिए।
आलिया ने लिखा- ‘HBD Cutie’
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरों का एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने बेहद छोटा और प्यारा कैप्शन लिखा, “HBD cutie”। पोस्ट की एक तस्वीर में रणबीर और आलिया एक-दूसरे की गोद में बैठे हुए प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आए। दोनों की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
एक अन्य तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखाई दिए। आलिया ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बेटी का चेहरा फूल वाले इमोजी से ढक दिया।
आलिया के इस पोस्ट में रणबीर के साथ बिताए उनके खास पलों की कई झलकियां देखने को मिलीं। तस्वीरों में कपल के न्यूयॉर्क में बिताए समय से लेकर शादी के जश्न तक की यादें शामिल हैं।
फैंस से मिलने बालकनी से नीचे आए रणबीर
रणबीर कपूर ने भी अपने जन्मदिन पर फैंस को खास अंदाज में सरप्राइज दिया। अभिनेता पहले अपनी बालकनी से आलिया भट्ट के साथ फैंस का अभिवादन करते नजर आए। इसके बाद वह खुद नीचे आए और अपने चाहने वालों से मुलाकात की।
रणबीर ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। उनके घर के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ उन्होंने जन्मदिन का केक भी काटा। अभिनेता के जन्मदिन सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे।
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का धमाका: 'संपत चंपत' और 'कियन एंड किकी' के साथ शुरू हुआ 2026 समर फीस्टा, बच्चों को मिलेंगे 200+ नए एपिसोड्स
WBD India Summer Fiesta 2026: वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) ने भारतीय बच्चों के लिए साल 2026 की गर्मियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से अपनी अब तक की सबसे बड़ी कंटेंट पहल 'समर फीस्टा' की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत कंपनी के प्रमुख चैनलों - पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स पर 200 से अधिक नए एपिसोड्स और ओरिजिनल भारतीय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP) लॉन्च किए गए हैं। यह पहल भारत की रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पोगो पर 'संपत चंपत' और कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' की एंट्री
इस समर सीजन का मुख्य आकर्षण दो नए ओरिजिनल शो हैं। पोगो पर प्रसिद्ध 'लोटपोट कॉमिक्स' के किरदारों पर आधारित शो 'संपत चंपत' शुरू हो रहा है, जो दर्शकों को छोटे शहर की शरारतों और हंसी-मजाक की दुनिया में ले जाएगा। वहीं, कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' लॉन्च किया गया है, जो जादूगरों के एक परिवार और भाई-बहन के अनोखे रिश्ते की कहानी है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के हेड (साउथ एशिया) श्री अभिषेक ने कहा कि ये शो सिर्फ टीवी के लिए नहीं बल्कि एक पूरी फ्रैंचाइजी के तौर पर विकसित किए गए हैं।
छोटा भीम और लिटिल सिंघम का अनोखा संगम
इस बार पोगो पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार भारत के दो सबसे पसंदीदा किरदार—छोटा भीम और लिटिल सिंघम—एक साझा एनिमे प्रेरित दुनिया में एक साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही छोटा भीम का 18वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसके तहत 3 मई से विशेष टेलीफीचर और 'ओरिजिन ऑफ भीम बिग पिक्चर' का प्रसारण होगा। 'ओमी नंबर 1' और 'जय जगन्नाथ' जैसे शोज भी बच्चों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।
कॉमेडी ब्लॉक और नॉनस्टॉप बवाल
कार्टून नेटवर्क ने अपने कॉमेडी-फर्स्ट ब्लॉक 'बूम बैम कॉमेडी जैम' को नए अवतार में पेश किया है। इसमें 'टीन टाइटन्स गो!' और 'बैटव्हील्स' के नए सीजन के साथ-साथ 'बेबी लेमिंग्स' और 'द वीजी फैमिली' जैसी अंतरराष्ट्रीय फ्रैंचाइजी भी शामिल की गई हैं। दूसरी ओर, डिस्कवरी किड्स पर 'टिट्टो' और 'मिस्टरबीन' के नए एपिसोड्स के साथ 'नॉनस्टॉप बदमाशी, नॉनस्टॉप बवाल' अभियान जारी रहेगा। ये सभी नए शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी+ पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे।
देशभर के 14 शहरों में ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज
मनोरंजन केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा। डब्ल्यूबीडी इंडिया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई सहित 14 बड़े शहरों के 20 से अधिक मॉल्स और बाउंस ट्रैम्पोलिन पार्क्स में लाइव इवेंट्स आयोजित कर रहा है। यहां बच्चों को छोटा भीम, लिटिल सिंघम और टॉम एंड जैरी जैसे अपने पसंदीदा किरदारों के लाइव मैस्कॉट से मिलने और एक्टिविटीज में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही, ये मैस्कॉट सोशल मीडिया पर भी क्रिएटर्स के रूप में बच्चों का मनोरंजन करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












