Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय, घर में आएगी शांति-खुशहाली

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जो ऊर्जा के संतुलन से घर और जीवन में सुख-शांति लाने में सहायक होती है। वास्तु के अनुसार घर के हर कोने की ऊर्जा हमारे जीवन को प्रभावित करती है। यदि हम वास्तु के अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाएं, तो यह ना केवल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, बल्कि जीवन को भी खुशहाल बनाता है। आइए जानते हैं, ऐसे ही सात छोटे-छोटे उपाय, जो आपके घर में शांति लाएंगे, जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

घर की नियमित सफाई:
वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। घर को रोजाना साफ करें और किसी भी कमरे में अनुपयोगी सामान जमा ना होने दें। विशेष रूप से उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा खाली और स्वच्छ रखें। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

हल्के रंगों का प्रयोग:
घर की दीवारों पर हल्के और सौम्य रंगों का प्रयोग करें, जैसे सफेद, क्रीम या हल्का नीला। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा और सुकून का अनुभव कराते हैं। गहरे और भड़कीले रंग, खासकर काले या गहरे लाल रंग को दीवारों पर पेंट कराने से बचें। यह घर के माहौल को शांतिपूर्ण और खुशनुमा बनाता है।

पूजा-स्थल की दिशा:
घर का पूजा-स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा स्थल पर नियमित सफाई रखें और धूप-दीप जलाएं। इससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होता है।

रसोईघर में आग-पानी का संतुलन:
रसोईघर में चूल्हा और पानी का स्थान अग्नि और जल तत्व का प्रतीक है। इन्हें एक-दूसरे से दूर रखें। चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में और पानी का स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे परिवार के स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होती है।

घर में दर्पण का सही स्थान:
दर्पण को उत्तर या पूर्व दीवार पर लगाना शुभ होता है। कभी भी टूटा या गंदा दर्पण ना रखें। गलत दिशा में रखा दर्पण नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। दर्पण का सही उपयोग, घर में सुख-शांति और उन्नति लाता है।

सेंधा नमक का उपयोग:
वास्तु के अनुसार, सेंधा नमक के कुछ टुकड़े घर के कोनों में रखना या पोछे के पानी में सेंधा नमक मिलाकर सफाई करना नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। यह उपाय घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है।

मोर पंख और बांसुरी:
मोर पंख और बांसुरी को घर के मुख्य स्थान पर रखें। यह वास्तु दोष को समाप्त करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। खासतौर पर बांसुरी घर में शांति और सौभाग्य लाने में सहायक होती है।

यहां बताए गए छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप घर के वास्तुदोष का निवारण कर सकती हैं। साथ ही इनसे घर में शांति और खुशहाली का संचार भी होगा।

वास्तु सलाह
अनीता जैन, वास्तुविद

Continue reading on the app

Ranbir Kapoor Pics: आलिया भट्ट की गोद में बैठकर रणबीर ने लुटाया प्यार, एक्टर के बर्थडे पर कपल की अनदेखी तस्वीरें हो रहीं Viral

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 44 साल के हो गए हैं। 28 सितंबर को उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी झलक सोशल मीडिया र सामने आई थीं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इन तस्वीरों में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। एक तस्वीर में रणबीर आलिया की गोद में बैठे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दिए।

आलिया ने लिखा- ‘HBD Cutie’
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरों का एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने बेहद छोटा और प्यारा कैप्शन लिखा, “HBD cutie”। पोस्ट की एक तस्वीर में रणबीर और आलिया एक-दूसरे की गोद में बैठे हुए प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आए। दोनों की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

एक अन्य तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखाई दिए। आलिया ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बेटी का चेहरा फूल वाले इमोजी से ढक दिया।

आलिया के इस पोस्ट में रणबीर के साथ बिताए उनके खास पलों की कई झलकियां देखने को मिलीं। तस्वीरों में कपल के न्यूयॉर्क में बिताए समय से लेकर शादी के जश्न तक की यादें शामिल हैं।

फैंस से मिलने बालकनी से नीचे आए रणबीर
रणबीर कपूर ने भी अपने जन्मदिन पर फैंस को खास अंदाज में सरप्राइज दिया। अभिनेता पहले अपनी बालकनी से आलिया भट्ट के साथ फैंस का अभिवादन करते नजर आए। इसके बाद वह खुद नीचे आए और अपने चाहने वालों से मुलाकात की।

रणबीर ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। उनके घर के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ उन्होंने जन्मदिन का केक भी काटा। अभिनेता के जन्मदिन सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। 

इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे।
 

Continue reading on the app

  Sports

Gold Medal जीतना बहुत गर्व की बात, Asian Games की जीत पर बोले Coach VVS Laxman

जापान में हुए 2026 एशियन गेम्स के पुरुष T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के बाद भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण, क्रिकेटर तिलक वर्मा और बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने खुशी और गर्व ज़ाहिर किया। शनिवार को जापान में हुए 2026 एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फ़ाइनल में भारत ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर अपना गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक बरकरार रखा।

इसे भी पढ़ें: Akeal Hosein ने कहा Team India मजबूत पर वेस्टइंडीज T20I में चुनौती को तैयार

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतना बहुत गर्व की बात है और उन्होंने दबाव में भी संयम बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के खेलने के तरीके से मैं बहुत खुश हूँ; एशियाई खेलों में गोल्ड जीतना बहुत गर्व की बात है। और मुझे लगता है कि सभी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ खेला; गोल बचाना भी हम सभी के लिए एक बहुत खास पल था।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास इतने सारे खिलाड़ी हैं जो बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती हैं, जिनका काम के प्रति रवैया बहुत अच्छा है, और सबसे ज़रूरी बात यह है कि उनमें एक चैंपियन वाली सोच है। इसलिए उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगा; भले ही उन्हें मौसम या हालात की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और खासकर जब वे दबाव में थे, तो मुझे लगा कि उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और देश के लिए मनचाहा नतीजा हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 211/6 का मज़बूत स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तूफ़ानी पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे। तिलक वर्मा 22 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शिवम दुबे ने 14 गेंदों पर तेज़ 27 रन बनाए। जीत के लिए 212 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने हसन नवाज़ की अगुवाई में कड़ी टक्कर दी; हसन ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाए। हालांकि, भारत के गेंदबाज़ों ने आखिरी पलों में संयम बनाए रखा और पाकिस्तान को 192/6 पर रोक दिया।

Mon, 05 Oct 2026 18:50:00 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष की उम्मीदों को करारा झटका! Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T13:42:44+00:00

Election Commission की विश्वसनीयता पर कोई सवाल नहीं- BJP | #ElectionCommission #ECI #BJP #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T13:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers