PHSUV: BYD की प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी जल्द होगी लॉन्च; जानें इंजन, बैटरी और फीचर्स
PHSUV: चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD की भारतीय सब्सिडियरी BYD इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी पेटेंटेड डीएमआई सुपर प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक को पहली बार प्रदर्शित किया है। कंपनी के मुताबिक, BYD Seal U भारत में इस तकनीक के साथ पेश होने वाली पहली एसयूवी होगी। इसे 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी के प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।
कैसा होगा डिजाइन?
BYD Seal U में कंपनी की ओशन एस्थेटिक्स डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। एसयूवी के फ्रंट में शार्प डिजाइन के साथ स्प्लिट-स्टाइल एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा इसमें स्कल्प्टेड बोनट, बड़े एयर वेंट्स और फ्रंट में छोटा बैश प्लेट दिया गया है।
साइड प्रोफाइल में 19 इंच के अलॉय व्हील्स और स्लोपिंग रूफलाइन देखने को मिलती है। वहीं, पीछे की तरफ एलईडी टेललाइट्स को कनेक्टेड डिजाइन में दिया गया है। इसके साथ रियर वाइपर, रूफ स्पॉइलर और स्किड प्लेट भी मिलती है।
केबिन और इंफोटेनमेंट
BYD Seal U के केबिन को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 15.6 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
इसके अलावा एसयूवी में 10-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सात एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इंजन और बैटरी
BYD Seal U में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। दोनों इंजन को प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इस एसयूवी में 18.3 किलोवाट-घंटे और 26.6 किलोवाट-घंटे के बैटरी पैक के विकल्प देती है।
एसयूवी का पावर आउटपुट 336 एचपी तक है। वहीं, बड़े 26.6 किलोवाट-घंटे बैटरी पैक के साथ यह करीब 140 किलोमीटर तक की शुद्ध इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम है।
चार्जिंग और रेंज
BYD Seal U में 18 किलोवाट की डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें व्हीकल-टू-लोड यानी वी2एल सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर एसयूवी की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रिक उपकरण चलाए जा सकते हैं।
इस एसयूवी में 60 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, फुल टैंक और चार्ज बैटरी के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,000 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
(मंजू कुमारी)
Bigg Boss 20: करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का खुलासा, बोलीं- पार्टनर ही मुझे डीमोटिवेट करता था
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में उदिति सिंह ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। स्काउट ओपी से बातचीत में उन्होंने करण वाही के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप के दिनों को याद किया। उदिति ने कहा कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए।
ब्रेकअप के बाद बदली जिंदगी
उदिति ने अपने ब्रेकअप को ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ यानी ऐसी चीज बताया, जिसका फायदा बाद में समझ आया। उन्होंने कहा कि रिश्ता खत्म होने के बाद उनका करियर और निजी जिंदगी दोनों काफी बदल गए। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय ब्रेकअप उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि इससे उन्हें अपनी जिंदगी पर नए सिरे से ध्यान देने का मौका मिला।
डॉगी को लेकर शुरू हुई बहस
उदिति ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और करण ने एक गोल्डन रिट्रीवर डॉगी नोआ को गोद लिया था। इसके बाद डॉगी की देखभाल और घर की सफाई को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस होने लगी। उन्होंने बताया कि दोनों के साफ-सफाई के तरीके अलग थे और इसी वजह से छोटी-छोटी बातें भी बहस में बदल जाती थीं।
पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा था
उदिति ने यह भी कहा कि उन्हें रिश्ते में कई बार पार्टनर की तरफ से सपोर्ट के बजाय डीमोटिवेशन महसूस होता था। उन्होंने बताया कि करण उनसे कहते थे कि वह कोई काम नहीं कर पाएंगी या उन्हें वह काम करना नहीं आता। उदिति के मुताबिक, ऐसी बातें उनके लिए काफी मुश्किल थीं।
उम्र के अंतर का भी जिक्र
बातचीत के दौरान उदिति ने दोनों के बीच उम्र के अंतर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिश्ते पर सिर्फ एक वजह का असर नहीं पड़ा, बल्कि समय के साथ कई चीजें उनके बीच परेशानी की वजह बनीं। इससे पहले उदिति ने बताया था कि उनकी मां भी करण के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थीं। दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर था।
शादी करना चाहते थे करण और उदिति
उदिति के मुताबिक, वह और करण अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे। दोनों शादी के बारे में भी बात कर रहे थे। लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया और यह समय उनके लिए काफी मुश्किल रहा। शो में इस बारे में बात करते हुए उदिति भावुक भी हो गईं। इसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें संभाला। उदिति और करण करीब दो साल से ज्यादा समय तक रिश्ते में रहे थे। दोनों का 2022 में ब्रेकअप हुआ था।
यह भी पढ़े- लीगल एक्शन की धमकी पर भड़के एकम बावा, रिती तिवारी की टीम से बोले- दम है तो सामने आकर बात करो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










