Responsive Scrollable Menu

मूवी रिव्यू- 'भाई तेरा स्टार है':कहानी में दम नहीं, कॉमेडी में हंसी नहीं, राघव जुयाल की पहली सोलो लीड ने किया सिरदर्द

कॉमेडी फिल्म की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है दर्शकों को हंसाना। फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' इसी सबसे जरूरी काम में बुरी तरह नाकाम रहती है। फिल्म शुरुआत से आखिर तक यह भरोसा दिलाती रहती है कि अब कुछ मजेदार होने वाला है, लेकिन हर अगले सीन के साथ निराशा ही हाथ लगती है। शोर है, भागदौड़ है, गलतफहमियां हैं, लेकिन हंसी कहीं दिखाई नहीं देती। राघव जुयाल की पहली सोलो लीड फिल्म से जिस धमाके की उम्मीद थी, वह शुरुआत में ही हवा हो जाती है। फिल्म की कहानी कहानी लंदन में रहने वाले स्ट्रगलिंग एक्टर अजय सिंह (राघव जुयाल) की है। क्रिकेट की एक शर्त हारने के बाद उस पर क्लब मालिक फैटी (संजय कपूर) का दस हजार पाउंड का कर्ज चढ़ जाता है। पैसे लौटाने के लिए उसके पास सिर्फ एक रात है, लेकिन सच बोलने की बजाय अजय एक के बाद एक झूठ बोलता चला जाता है। उसकी गर्लफ्रेंड रोशनी (निहारिका एन एम), बहन नताशा (पार्वती ओमनाकुट्टन) और रोशनी का भाई सिड (विवान भटेना) भी इस झूठ के जाल में फंसते चले जाते हैं। कहानी का आइडिया सुनने में दिलचस्प लगता है। एक रात, ढेर सारी गलतफहमियां और भागदौड़ वाली कॉमेडी, लेकिन स्क्रीन पर सब कुछ इतना बिखरा हुआ है कि कुछ देर बाद यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कहानी आखिर जाना कहां चाहती है। कई सीन सिर्फ समय भरने के लिए जोड़े गए लगते हैं और क्लाइमैक्स तक पहुंचते पहुंचते फिल्म पूरी तरह थका देती है। फिल्म में एक्टिंग राघव जुयाल ने किल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभावित किया था, लेकिन यहां वह पूरी तरह लड़खड़ा जाते हैं। यह उनकी पहली सोलो लीड फिल्म है, लेकिन पूरी फिल्म में वह लीड हीरो से ज्यादा किसी साइड किरदार जैसे महसूस होते हैं। उनके चेहरे के हावभाव जरूरत से ज्यादा बनावटी लगते हैं और कई जगह ओवरएक्टिंग कॉमेडी को पूरी तरह खत्म कर देती है। कॉमिक टाइमिंग भी बार बार चूकती है, जिससे उनका किरदार दर्शकों से जुड़ ही नहीं पाता। संजय कपूर अपने अनुभव से कुछ दृश्यों को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट उनके हाथ भी बांध देती है। विवान भटेना अपने सीमित स्क्रीन टाइम में असर छोड़ते हैं और कई जगह राघव से ज्यादा सहज नजर आते हैं। पार्वती ओमनाकुट्टन ने फिल्म में सबसे बैलेंस्ड परफॉर्मेंस दी है। निहारिका एन एम ईमानदार कोशिश करती हैं, लेकिन कमजोर राइटिंग उन्हें भी ज्यादा मौका नहीं देता। चन्दन रॉय सान्याल और निकी वालिया जैसे शानदार एक्टर्स के टैलेंट का फिल्म में बहुत कम इस्तेमाल हुआ है। फिल्म में डायरेक्शन निर्देशक विवेक बी अग्रवाल की सबसे बड़ी गलती यह है कि उन्होंने शोर को कॉमेडी समझ लिया। पूरी फिल्म में किरदार लगातार भागते हैं, चिल्लाते हैं और एक दूसरे के पीछे दौड़ते रहते हैं, लेकिन कोई भी सिचुएशन ऐसी नहीं बनती जिस पर खुलकर हंसी आए। स्क्रीनप्ले जरूरत से ज्यादा उलझा हुआ है। नए किरदार आते रहते हैं, लेकिन कहानी को मजबूत करने के बजाय उसे और बिखेर देते हैं। कई पंचलाइन बिना असर छोड़े निकल जाती हैं। गलतफहमियों पर टिकी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी राइटिंग होती है, लेकिन यहां वही सबसे कमजोर कड़ी साबित होती है। क्लाइमैक्स तक पहुंचते पहुंचते फिल्म पूरी तरह अपनी पकड़ खो देती है। फिल्म का तकनीकी पहलू लंदन की लोकेशन अच्छी लगती है और सिनेमैटोग्राफी भी ठीक ठाक है। एडिटिंग अगर थोड़ी और कसी हुई होती तो फिल्म का असर कुछ बेहतर हो सकता था, लेकिन कमजोर कहानी और ढीले स्क्रीनप्ले के सामने तकनीकी पक्ष भी बेबस नजर आता है। फिल्म में म्यूजिक अमित त्रिवेदी का म्यूजिक फिल्म की कुछ गिनी चुनी अच्छी बातों में शामिल है। हालांकि गाने कहानी की रफ्तार को रोकते हैं। सबसे अजीब फैसला आखिर में लगातार गाने रखने का है, जिससे फिल्म खत्म होने के बाद भी खत्म होती हुई महसूस नहीं होती। फिल्म को लेकर फाइनल वर्डिक्ट 'भाई तेरा स्टार है' एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सबसे ज्यादा कमी हंसी की है। कमजोर कहानी, बिखरा हुआ स्क्रीनप्ले, फीका निर्देशन और राघव जुयाल की निराशाजनक लीड परफॉर्मेंस मिलकर इस फिल्म को बेहद थका देने वाला अनुभव बना देते हैं। जिस फिल्म से राघव को बतौर सोलो हीरो नई पहचान मिलनी थी, वही फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। अगर अच्छी कॉमेडी देखने की उम्मीद लेकर थिएटर जा रहे हैं, तो यह फिल्म आपकी उम्मीद और आपका धैर्य दोनों तोड़ देगी।

Continue reading on the app

Horoscope 27 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी। अच्छा दिन है, लोग लोहा मानेंगे। गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहना है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।

वृष

मशीनरी संबंधी शिक्षण, प्रशिक्षण और प्रयोग से लाभ। परिवार में मेला सा लगा रहेगा। पुनः मान सम्मान की प्राप्ति। शुभ कार्यों की बाधाएं समाप्त होगी।

मिथुन

स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ झाला लगता है। मूत्राशय के रोग वृद्धों को विशेष परेशान करेंगे। बुद्धि और चतुराई से समस्या का समाधान मिलेगा। उत्सव समारोह में भाग लेंगे।

कर्क

आज छप्पर फाड़कर धन लाभ हो सकता है। भाइयों से आपसी प्रेम बढ़ेगा। विदेश जाना का रास्ता साफ होगा। खाने में असावधानी से स्वास्थ्य खराब।

सिंह

मन में भय और आशंकाएं बनी रहेगी। किसी समारोह में मित्र और संबंधियों से मिलन होगा। धन लाभ के अवसर और उनमें सफलता। लालची और स्वार्थी न बनें।

कन्या

विशेष सिद्धि के लिए साधना करेंगे। खुशी के समाचार मिलेंगे। परिश्रम का सुपरिणाम मिलेगा। व्यक्तिगत में और भी निखार आएगा।

तुला

निष्ठा से काम करें, आशाएं सफल होगी। अनिर्णय की स्थिति रहेगी, धन हानि भी। धन और उपहार की प्राप्ति। दोपहर बाद परेशानी, कठिन समय हैं।

वृश्चिक 

पारिवारिक सामाजिक संदर्भ ठोस निर्णय लेंगे। धन वर्षा होती रहेगी, आप बटोरते रहें। रिश्वत का लेन-देन संभव है। अधिक संघर्ष, फिर भी विजय और सफलता।

धनु

विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तन-मन दोनों का ध्यान रखें। स्वजनों से विरोध बढ़ेगा- वे दुश्मन बनेंगे। आज धन का लेन-देन न करें, हानि होगी।

मकर 

स्वजनों के साथ आनंद से दिन बीतेगा। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे। अस्पतालों/डाक्टरों के चक्कर। स्वजन शत्रुवत व्यवहार करेंगे।

कुंभ

प्रयत्नों का सुपरिणाम मिलेगा। उपहारों का आदान-प्रदान। सरकारी विवाद- कार्यों में विलम्ब। डूबा हुआ धन प्राप्त होगा।

मीन

शुभ कार्य और अधिकारों की प्राप्ति। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। मनोवांछित सफलताएं प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारी देखिए, नेट्स पर क्या क्या हुआ?

श्रीलंका में प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारी देखिए, नेट्स पर क्या क्या हुआ? Fri, 7 Aug 2026 18:33:18 +0530

  Videos
See all

Monsoon Rain: 16 राज्यों में तबाही मचा रहा बारिश! | Delhi NCR Rain | Weather Update | IMD Alert|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:45:09+00:00

#shortvideo : पुलिस से दिपके ने की बदतमीजी | Abhijeet Dipke | Ranchi Students Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers