Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 11 अक्टूबर 2026 हो रही है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी दुर्गा का हाथी पर आगमन बेहद ही शुभ माना जाता है। असल में हाथी सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके शुभ प्रभाव से भक्तजन को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। आइए आपको आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि किन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

वृषभ राशि


शारदीय नवरात्रि का समय वृषभ राशि के जातको के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। नवरात्र में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होने के साथ ही घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त होंगे। धन लाभ प्राप्ति करने के बेहतर अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशनियों से राहत मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि का समय काफी लाभदायक होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छा और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नया अवसर प्राप्त हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश में खासा लाभ मिलेगा। आय नए रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रुप से भी यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। इस समय सोच-समझकर फैसला लें। बिजनेस करने वाले जातकों को नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत रहने वाले हैं। ध्यान रहे कि भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने से बचें। अपनी परिस्थियों को समझें और आग बढ़ें। नौकरी या कारोबार के लिए सिलसिले में विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकते हैं। 

Continue reading on the app

Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध की राशि परिवर्तन करने के साथ ही उनका मार्गी और वक्री होना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए परेशनियां बढ़ा सकता है।

इस दौरान बुध उल्टी चाल से गोचर करते हैं। इतना ही नहीं, इसका नकारात्मक प्रभाव कुछ जातकों के करियर, कारोबार और प्रेम जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस अवधि में बनते हुए काम बिगड़ने के साथ ही जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवधि में जातक अपने फैसले सोच-समझकर लें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। आइए आपको बताते हैं बुध की उल्टी चाल किन राशि वालों की परेशनियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

इस अवधि में कर्क राशि के जातकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है और काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों सामने आ सकती हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। निवेश के मौके आपके हाथ से जा सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

तुला राशि

बुध की वक्री चाल तुला राशि के लोगों के लिए भागदौड़ बढ़ा सकती है। इस अवधि में कामकाज के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे धन खर्च बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यात्रा के समय सामान और सेहत का खासा ध्यान रखें। आर्थिक मामले में सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होंगी।

मकर राशि

इस अवधि में मकर राशि के जातकों अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। वर्कप्लेस में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों और भौतिक सुख-सुविधाओं से संबंधित फैसले भी सोच-समझकर फैसले लें। इस दौरान आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप परेशान रह सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया निवेश या अनावश्यक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मकर राशि के जातक किसी भी प्रकार का कार्य में शॉर्टकट न लें। नियमों के उल्लंघन करने से बचें। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 1st T20I Playing XI: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? पहले T20I में किसे चुनेंगे गौतम गंभीर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 का रोमांच शुरू हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम एक बड़ी दुविधा में हैं. दुविधा वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर है. ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि कोच गौतम गंभीर पहले टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में संजू या फिर वैभव में से किसे चुनता हैं. Mon, 5 Oct 2026 16:30:06 +0530

  Videos
See all

टॉयलेट में छिपा मिला किंग कोबरा #himachalpradesh #kingcobra #viralvideo #paontasahib #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T11:39:58+00:00

Bihar Daroga Bharti 2026 Protest: बिहार SI मुख्य परीक्षा रद्द होने पर हंगामा Bihar SI Exam Cancelled #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T11:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers