Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Tula Rashifal: एक छोटी सी जल्दबाजी बिगाड़ सकती है बड़ा काम, आज जरूर करें ये उपाय

Aaj Ka Tula Rashifal 26 September 2026: तुला राशि वालों के लिए 26 सितंबर का दिन कामकाज, परिवार और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े अटके काम आगे बढ़ सकते हैं, जबकि व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन निवेश और पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना होगा.

Continue reading on the app

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक टूटा; IT शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में लाल निशान में नजर आए। सेंसेक्स 361 अंक की कमजोरी के साथ 75,216.22 पर खुला, जबकि निफ्टी 113 अंक गिरकर 23,522.05 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार की शुरुआत में IT Stocks पर खास तौर पर दबाव देखने को मिला। निवेशकों की नजर इस समय ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम पर बनी हुई है।

जानकारों के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित कर रही हैं। महंगे कच्चे तेल से महंगाई और कंपनियों की लागत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। यही वजह है कि निवेशक फिलहाल आक्रामक खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं।

तकनीकी नजरिए से भी बाजार की तस्वीर फिलहाल बहुत मजबूत नहीं दिख रही है। एनालिस्ट्स का मानना है कि इंडेक्स का तत्काल रुझान नीचे की ओर बना हुआ है। ऐसे में बाजार में ठोस रिकवरी के लिए डेली चार्ट पर लगातार 'हायर हाई' और 'हायर लो' का पैटर्न बनना जरूरी होगा। तभी मौजूदा डाउनट्रेंड में बदलाव के संकेत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

फिलहाल बाजार में ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और जियोपॉलिटिकल स्थिति आगे की दिशा तय करने वाले प्रमुख फैक्टर रहेंगे। निवेशकों की नजर अब इस बात पर होगी कि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभलता है या बिकवाली का दबाव आगे भी जारी रहता है।

Continue reading on the app

  Sports

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र टीम के बने कप्तान, इस वजह से मिली कमान

Prithvi Shaw: 26 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम के कप्तान चुने गए हैं. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान का आगाज सर्विसेज के खिलाफ करेगी. Sun, 04 Oct 2026 20:09:41 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी चुनाव को लेकर आर-पार की जंग! | Akhilesh Yadav | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:45:37+00:00

UP Election 2027: विपक्ष को बीजेपी प्रवक्ता का करारा जवाब | Akhilesh Yadav | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T14:47:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers