Responsive Scrollable Menu

स्पाइडर मैन की मूवी का हिस्सा बना हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात':'बैरण सिंगर्स' ने एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; हॉलीवुड तक पहुंचने वाला पहला हरियाणवी गीत

हरियाणवी सॉन्ग बैरण से बिलबोर्ड तक पहुंच बनाने वाले सुमित-अनुज का नया सॉन्ग 'बरसात' अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है। रिलीज होने के 20 दिनों के भीतर ही इसे हॉलीवुड फ्रेंचाइजी स्पाइडर मैन के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। इस सीरिज की नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के लिए बरसात को इंडिया कैंपेन के लिए चुना गया है। 28 जुलाई को इस सॉन्ग की प्रमोशनल वीडियो भी रिलीज की गई। सॉन्ग में अभिनेता पीटर पार्कर की इमोशनल लव स्टोरी भी दिखाई गई। सिंगर्स का दावा है कि किसी हॉलीवुड स्टूडियो की फिल्म में चुने जाने वाला ये पहला हरियाणवी सॉन्ग है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को 35 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म में कैसे चुना गया ‘बरसात’ सॉन्ग फिल्म से कैसे जुड़ा सॉन्ग 'बरसात' 9 जुलाई को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही सॉन्ग तेजी से लोकप्रिय हुआ। इसके इमोशनल लिरिक्स और म्यूजिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में इसी सॉन्ग का स्पेशल मेल प्रमोशनल वर्जन तैयार किया गया, जिसे स्पाइडर-मैन के इंडियन प्रमोशन कैंपेन के लिए चुना गया। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए बरसात का वीडियो 28 जुलाई को रिलीज किया गया। इसमें पीटर पार्कर और एमजे के रिश्ते की इमोशनल स्टोरी दिखाई गई है। इस प्रमोशनल सॉन्ग को बंजारे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया। हॉलीवुड फिल्म में पहला हरियाणवी सॉन्ग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बरसात को पहला हरियाणवी सॉन्ग माना जा रहा है, जो हॉलीवुड स्टूडियो की फिल्म के इंडियन प्रमोशन कैंपेन में शामिल किया गया है। इसे सिर्फ बंजारे की सफलता नहीं, बल्कि हरियाणवी म्यूजिक और लैंग्वेज की ग्लोबल पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है। रीजनल आर्टिस्ट्स के लिए खुलेगा नया रास्ता सिंगर सुमित और अजय ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि ये सॉन्ग सिर्फ एक लव एंगल नहीं है। जब इसे फिल्म के प्रमोशन के रूप में चुना गया तो सबसे पहले अपने गांव, परिवार और हरियाणा की याद आई। उन्होंने कहा- एक ऐसा म्यूजिक बनाना है, जो लोगों के दिलों तक पहुंचे। हमारा सॉन्ग हरियाणवी लैंग्वेज को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का जरिया बना है तो इससे बड़ी उपलब्धि कोई नहीं। सुमित और अनुज के बारे में जानिए…. सुमित के पिता PTI, भाई असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित का जन्म 20 अप्रैल 1998 में हुआ। उनके पिता सत्यवान PTI टीचर हैं। उन्होंने अंबाला पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल ट्रेड में कोर्स किया। उसके बाद हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में बीटेक की। सुमित भी गाने के साथ म्यूजिक कंपोज करते हैं। उनका छोटा भाई असिस्टेंट प्रोफसर है। अनुज के पिता JBT टीचर अनुज का जन्म 30 अगस्त 2002 को हुआ। इनके पिता राजेंद्र सिंह JBT टीचर हैं। अनुज की एक बड़ी बहन भी है। उन्होंने JRF क्वालीफाई किया हुआ है। अनुज जब तीसरी क्लास में थे तो उन्होंने स्टेज पर ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’ भजन गया था। इसके बाद स्कूल टाइम में वह अलग-अलग प्रोग्रामों में हिस्सा लेने लगे। अनुज ने आठवीं क्लास में म्यूजिक में करियर बनाने की ठान ली। सरकारी नौकरी की कोशिश की अनुज बताते हैं कि उन्हें सिंगर बनना था। तब परिवार ने कहा कि पढ़ाई बेहद जरूरी है। इसलिए वे उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में MA की। इसके बाद नेट का एग्जाम भी क्रैक किया। सरकारी नौकरी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद म्यूजिक में ही अपना करियर बनाने की ठान ली। पहले गाने के 40 हजार दिए, पसंद नहीं आया सुमित ने बताया कि उन्होंने 2019 में एक गाना लिखा था। वे अपने पहले गाने को कंपोज कराना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने परिवार से 40 हजार रुपए मांगे। उन्होंने हिसार में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर से गाना तैयार करवाया, लेकिन उन्हें म्यूजिक पसंद नहीं आया। वे चाहते थे कि उनके लिरिक्स हर दिल तक पहुंचें। वे अपनी भावना को म्यूजिक प्रोड्यूसर तक ठीक से नहीं पहुंचा पाए, जिसकी वजह से मिस कम्युनिकेशन हुआ और गाना बेहतरीन नहीं बन पाया। इसके बाद 5 और गाने रिलीज किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 28 नवंबर 2024 को पहला गाना रिलीज किया सुमित ने बताया कि 2024 में उन्होंने यूट्यूब पर बंजारा के नाम से चैनल बनाया। इसी ऑफिशल चैनल से अपने गाने रिलीज करने शुरू कर दिए। 28 नवंबर 2024 में 'सूट्स विद मी' पहला गाना रिलीज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरा गाना 'डिफरेंट टॉक', आशिक आवारा, मौज, हाय रै और छठा गाना बैरण रिलीज किया। बैरण गाना लिखने से लेकर एनिमेटेड वीडियो रिलीज करने में डेढ़ साल का समय लगा। उन्होंने बार-बार इसके लिरिक्स बदले। --------------- यह खबर भी पढ़ें… बिलबोर्ड पर छाए हरियाणवी सिंगर भाइयों की कहानी:बैरण सॉन्ग में एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई; कोरोना में गाना शुरू किया, अब मुंबई से ऑफर हरियाणा में भिवानी जिले का गांव संडवा। इस गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सुमित और अनुज पूरे भारत में छाए हुए हैं। वजह- इनका नया हरियाणवी गाना बैरण। इस गाने में अनुज ने अपनी आवाज दी है, जबकि सुमित ने म्यूजिक कंपोज किया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

Love Horoscope 27 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

प्यार एक खूबसूरत अहसास है, लेकिन हर दिन रिश्तों में नए मोड़ और नई ऊर्जा लेकर आता है। कभी मीठी-मीठी बातें तो कभी छोटी-मोटी तकरार—यही तो मोहब्बत की पहचान है! सितारों की चाल आज आपकी लव लाइफ में कौन-सा नया रंग भरने वाली है? क्या आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत होगी या पुराने रिश्ते में फिर से वही पुरानी ताज़गी लौटेगी? आइए, जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल!

मेष (Aries)
आज आपके रिश्तों में मिठास और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ चल रही किसी पुरानी गलतफहमी को सुलझाने का बेहतरीन दिन है। एक-दूसरे को थोड़ा समय और स्पेस दें।

वृषभ (Taurus)
प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। किसी भी बात को लेकर जिद या अड़ियल रवैया अपनाने से बचें। पार्टनर की भावनाओं और उनकी राय का सम्मान करें।

मिथुन (Gemini)
भावनात्मक दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने मन की बात स्पष्टता से कहें, बातचीत से नजदीकियां बढ़ेंगी।

कर्क (Cancer)
आज पार्टनर को समझने का प्रयास करें। धैर्य से काम लेंगे तो रिश्तों में विश्वास और गहराई आएगी। शाम का समय साथी के साथ सुकून भरा बीत सकता है।

सिंह (Leo)
रिश्तों में नया उत्साह और प्रेम बना रहेगा। प्रियजन से मुलाकात या किसी खास बातचीत के योग हैं। आपसी संतुलन बनाए रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।

कन्या (Virgo)
सिंगल जातकों के लिए आज कोई नया रिश्ता या बातचीत शुरू होने की संभावना है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए आपसी समझ बढ़ाने वाला दिन रहेगा।

तुला (Libra)
प्रेम जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा और आप अपने दिल की बातें आसानी से साझा कर पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
पार्टनर को कोई सरप्राइज देने या उनके साथ समय बिताने के लिए दिन अनुकूल है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, इससे रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

धनु (Sagittarius)
प्रेम संबंधों में सहजता बनी रहेगी। साथी के साथ कहीं बाहर जाने या मनोरंजक पल बिताने की योजना बन सकती है।

मकर (Capricorn)
आपकी लव लाइफ में भरोसा और परिपक्वता लौटेगी। पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें और किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।

कुंभ (Aquarius)
दिन मिला-जुला रहेगा। संवाद बनाए रखना सबसे अहम है, ताकि छोटी बात बड़ा रूप न ले। शाम तक स्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में होंगी।

मीन (Pisces)
प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और रिश्तों में तालमेल पहले से बेहतर होगा।

ज्योतिषीय टिप: आज बातचीत के दौरान स्पष्टता रखें और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

gujarat chess village: गुजरात के महिसागर जिले का रातूसिंह ना मुवाड़ा गांव आज चेस की नई पहचान बन चुका है. सीमित संसाधनों और जर्जर सरकारी स्कूल के बावजूद यहां के बच्चों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग छाप छोड़ी है. इस बदलाव के पीछे एक मैथ्स टीचर का जुनून और बड़ा सपना है. Fri, 7 Aug 2026 11:48:48 +0530

  Videos
See all

JPSC Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में बड़ी खबर! | Students | Government Exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T07:15:03+00:00

Delhi Waterlogging Tragedy: नाले में बच्चे के गिरने ही मचा हड़कंप. दिल दहला देने वाली घटना #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T07:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers