Rajasthan CET Exam Date 2026: RSSB ने जारी की परीक्षा तारीख, 1 दिसंबर से होगा सीनियर सेकेंडरी एग्जाम; ग्रेजुएट की डेट भी तय
Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान में CET 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम की तारीखें घोषित कर दी हैं।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों स्तरों की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को परीक्षा शेड्यूल के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं।
इस तारीख को होगा सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम
RSSB के अनुसार CET Senior Secondary Level 2026 की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस स्तर की परीक्षा के लिए इस बार करीब 24.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण परीक्षा कई दिनों में आयोजित की जाएगी।
ग्रेजुएट लेवल परीक्षा जनवरी 2027 में वहीं CET Graduation Level 2026 की परीक्षा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
ग्रेजुएट लेवल CET के लिए करीब 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी से संबंधित अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।
कब जारी होगा CET Admit Card?
CET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट और उम्मीदवार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर RSSB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
CET स्कोरकार्ड की वैलिडिटी अब 3 साल
RSSB ने CET स्कोरकार्ड की वैधता को लेकर भी बदलाव किया है। इस बार CET एग्जाम स्कोरकार्ड की वैधता 3 वर्ष कर दी गई है। इससे पहले CET स्कोरकार्ड की वैधता एक वर्ष तक रहती थी। यानी परीक्षा में प्राप्त CET स्कोर निर्धारित नियमों के अनुसार तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।
CET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
राजस्थान CET में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम कटऑफ हासिल करनी होगी।
हालांकि, किसी विशेष भर्ती में आगे की प्रक्रिया के लिए पात्रता और कटऑफ संबंधित भर्ती के नियमों के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए CET पास करने के साथ संबंधित भर्ती की पात्रता शर्तों को भी ध्यान से देखना जरूरी होगा।
Bihar DElEd Result 2026: फर्स्ट और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Bihar DElEd Result 2026: बिहार बोर्ड से D.El.Ed कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने D.El.Ed फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल deledresult.biharboardonline.org पर जाना होगा। लॉगिन के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
फर्स्ट ईयर में 95.40 फीसदी छात्र पास
बिहार बोर्ड के चेयरमैन त्यागराजन एसएम की ओर से जारी परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल D.El.Ed फर्स्ट ईयर की परीक्षा में 32 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 30,689 उम्मीदवार सफल रहे। फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत 95.40 फीसदी रहा।
सेकंड ईयर का रिजल्ट भी रहा बेहतर
सेकंड ईयर की परीक्षा में करीब 30,939 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 29,559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इस वर्ष सेकंड ईयर का पास प्रतिशत 95.53 फीसदी दर्ज किया गया।
Bihar DElEd Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BSEB के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल deledresult.biharboardonline.org पर जाएं।
- होम पेज पर BSEB D.El.Ed Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी में अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- दर्ज की गई जानकारी को दोबारा जांचकर सबमिट करें।
- आपका D.El.Ed रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में दिए गए अंकों और विवरण को चेक करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
दो वर्षीय D.El.Ed कोर्स का है रिजल्ट
बिहार D.El.Ed परीक्षा दो वर्षीय Diploma in Elementary Education कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यह कोर्स NCTE से मान्यता प्राप्त और BSEB से संबद्ध प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित किया जाता है।
इस बार जारी रिजल्ट में 2026 के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के Face-to-Face प्रशिक्षण बैच में शामिल विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











