Responsive Scrollable Menu

Love Horoscope 28 July 2026 | आज 28 जुलाई 2026 का दैनिक लव राशिफल

दैनिक प्रेम राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
 
मेष (Aries)
आज साथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। पुरानी अनबन को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का अच्छा अवसर है। एक-दूसरे की व्यक्तिगत सोच का आदर करें।

वृषभ (Taurus)
रिश्तों में जल्दबाजी और गुस्से से बचें। शांत रहकर बात करने से कई उलझनें टल सकती हैं। पार्टनर के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें।

मिथुन (Gemini)
आज मन खुशमिजाज रहेगा और लव लाइफ में नया रोमांच देखने को मिलेगा। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें, इससे आपका साथी आपके और करीब आएगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन रिश्तों में गहराई और भरोसा बढ़ाने वाला है। साथ में वक्त बिताने से गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)
प्यार के मामले में दिन खुशगवार रहेगा। किसी खास बातचीत या मुलाकात से दिन यादगार बन सकता है। रिश्ते में अपनापन और मिठास बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)
सिंगल लोगों की आज किसी खास इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी तालमेल और समझ मजबूत होगी।

तुला (Libra)
दांपत्य और प्रेम जीवन में सुकून बना रहेगा। साथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा, जिससे आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद सुरक्षित महसूस करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
आज अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच और प्यार भरा अंदाज रिश्ते में नई ताजगी लाएगा।

धनु (Sagittarius)
प्रेम जीवन में सब कुछ सहज और सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ घूमना-फिरना या साथ में वक्त बिताना आपको मानसिक शांति देगा।

मकर (Capricorn)
आज रिश्तों में परिपक्वता दिखेगी। एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखें और किसी भी मसले को ठंडे दिमाग से सुलझाने का प्रयास करें।

कुंभ (Aquarius)
छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। अपनी ओर से बातचीत का रास्ता खुला रखेंगे तो दिन का दूसरा हिस्सा बहुत खूबसूरत बीतेगा।

मीन (Pisces)
आज आपके दिल की बात साथी तक आसानी से पहुंचेगी। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और आपका रिश्ता पहले से ज्यादा खूबसूरत मोड़ लेगा।

ज्योतिषीय टिप: आज रिश्ते में पारदर्शिता रखें और साथी की बात को अहमियत दें।

Continue reading on the app

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कलाकारों की परफॉर्मेंस और संगीत की तारीफ करते हुए रणबीर कपूर को सलाह दी। नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर 'रामायण' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए यह 100% ऑस्कर की हकदार है। बधाई हो नमित। नितेश तिवारी, सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा की दुनिया को भारत का अगला बड़ा तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) के लिए यह फिल्म कई पुरस्कार जीत सकती है। VFX और AI की मदद से बनाया गया इसका पीरियड वर्ल्ड शानदार है। भारतीय सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान संगीतकार हैंस जिमर का भी धन्यवाद। रणबीर कपूर को सलाह देते हुए उन्होंने लिखा, रणबीर अब रणवीर के साथ अगली पीढ़ी के दो बेजोड़ धुरंधरों की बराबरी पर हैं। यश, ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। आरके, मैं आपको हमेशा एक एक्टर के रूप में पसंद करता रहा हूं, लेकिन अब आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है कि आप भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाएं। इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फिल्में नहीं, चाहे उसके लिए कितना भी बड़ा ऑफर क्यों न मिले। कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए कहानियों की कोई कमी नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, मुझे सिर्फ यही उम्मीद है कि भारतीय दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। साथ ही, मैं चाहता हूं कि फिल्म में कहीं न कहीं मृदंगम और मंजीरे की धुनों के बीच गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनाई दें। यही इस महाकाव्य की वह ध्वनि है, जो हर भारतीय की आत्मा में बसती है। मैं नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में 'रामायण' कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-

Continue reading on the app

  Sports

Will Jacks Catch: बाउंड्री के पार गिरते-गिरते गेंद को उछाला, फिर हवा में गोता भी लगाया, विल जैक्स का जादुई कैच, Video

MI London vs London Spirit: द हंड्रेड के 23वें मुकाबले में MI लंदन के ऑलराउंडर विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर एक जादुई कैच लपका, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. Fri, 07 Aug 2026 06:49:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | दो शराबियों पर लेडी सिंघम का तगड़ा एक्शन! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:41:53+00:00

viral video : मुर्गी ने नाग से लिया पंगा! चूजों की जान बचाने का Video Viral | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:44:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers