Responsive Scrollable Menu

'बिरयानी खाते हुए सलमान सिर में लगवा रहे थे इंजेक्शन':प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह बोले- तब PRP हेयर ट्रीटमेंट की प्रोसेस इललीगल थी

सलमान खान के करीबी रहे फिल्म प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने हाल ही में बताया कि कई साल पहले उन्होंने सलमान को बिरयानी खाते हुए हेयर ट्रीटमेंट करवाते देखा था। साइरस ब्रोचा से बातचीत में शैलेन्द्र ने बताया कि उस समय हर सोमवार रात उनकी सलमान से मुलाकात होती थी। उन्होंने कहा कि सलमान डाइनिंग टेबल पर खाना खाते समय सामने लगे शीशे में खुद को देखते रहते थे। रसोई में एक छोटी टेबल और उसके सामने शीशा लगा था, जिससे बातचीत भी शीशे के जरिए होती थी। शैलेन्द्र ने आगे बताया, "अचानक एक शख्स कमरे में आया। उसने दस्ताने पहने, एक सिरिंज निकाली और सलमान की स्कैल्प में इंजेक्शन लगाने लगा। उस समय सलमान आराम से बिरयानी खा रहे थे। हम दोनों अब भी शीशे के जरिए बात कर रहे थे और मैं यह सब देखकर हैरान था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। मैंने पूछा, 'भाई, यह क्या चल रहा है?' इस पर सलमान ने कहा, 'स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई' और वह खाना खाते हुए सामान्य तरीके से बातचीत करते रहे।" बाद में उन्हें पता चला कि यह PRP (प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) थेरेपी थी, जिसका इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें इस ट्रीटमेंट की जानकारी नहीं थी। उस समय यह प्रोसेस इललीगल थी। उनके मुताबिक, अब कई लोग PRP थेरेपी करवाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ बाल पतले होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। क्या होता है PRP हेयर ट्रीटमेंट? यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसे प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति का थोड़ा-सा खून (ब्लड) निकालकर मशीन में प्रोसेस किया जाता है। इसके बाद खून से प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा अलग किया जाता है और उसे इंजेक्शन की मदद से सिर के उन हिस्सों में लगाया जाता है, जहाँ बाल पतले हो रहे हों या झड़ रहे हों। इसका उद्देश्य बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देना और हेयर फॉल कम करने में मदद करना होता है। …………… शैलेन्द्र सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… विवेक ओबेरॉय की कॉन्फ्रेंस के बाद गुस्से में थे सलमान:प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने एक्टर को शांत रहने की सलाह दी थी फिल्म प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने बताया था कि विवेक ओबेरॉय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान पर आरोप लगाने के बाद सलमान बहुत गुस्से में थे। शैलेन्द्र ने कहा था कि उन्होंने सलमान को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। उन्होंने एक्टर से कहा, “जिंदगी में हमें रिएक्ट नहीं, बल्कि एक्ट करना चाहिए। जो करना है, वह बाद में भी किया जा सकता है। अभी शांति से बैठो और समय को अपना काम करने दो।” शैलेन्द्र के मुताबिक, सलमान ने उनकी बात मानी और उस समय कोई रिएक्शन नहीं दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Love Horoscope 28 July 2026 | आज 28 जुलाई 2026 का दैनिक लव राशिफल

दैनिक प्रेम राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
 
मेष (Aries)
आज साथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। पुरानी अनबन को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का अच्छा अवसर है। एक-दूसरे की व्यक्तिगत सोच का आदर करें।

वृषभ (Taurus)
रिश्तों में जल्दबाजी और गुस्से से बचें। शांत रहकर बात करने से कई उलझनें टल सकती हैं। पार्टनर के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें।

मिथुन (Gemini)
आज मन खुशमिजाज रहेगा और लव लाइफ में नया रोमांच देखने को मिलेगा। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें, इससे आपका साथी आपके और करीब आएगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन रिश्तों में गहराई और भरोसा बढ़ाने वाला है। साथ में वक्त बिताने से गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)
प्यार के मामले में दिन खुशगवार रहेगा। किसी खास बातचीत या मुलाकात से दिन यादगार बन सकता है। रिश्ते में अपनापन और मिठास बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)
सिंगल लोगों की आज किसी खास इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी तालमेल और समझ मजबूत होगी।

तुला (Libra)
दांपत्य और प्रेम जीवन में सुकून बना रहेगा। साथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा, जिससे आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद सुरक्षित महसूस करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
आज अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच और प्यार भरा अंदाज रिश्ते में नई ताजगी लाएगा।

धनु (Sagittarius)
प्रेम जीवन में सब कुछ सहज और सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ घूमना-फिरना या साथ में वक्त बिताना आपको मानसिक शांति देगा।

मकर (Capricorn)
आज रिश्तों में परिपक्वता दिखेगी। एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखें और किसी भी मसले को ठंडे दिमाग से सुलझाने का प्रयास करें।

कुंभ (Aquarius)
छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। अपनी ओर से बातचीत का रास्ता खुला रखेंगे तो दिन का दूसरा हिस्सा बहुत खूबसूरत बीतेगा।

मीन (Pisces)
आज आपके दिल की बात साथी तक आसानी से पहुंचेगी। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और आपका रिश्ता पहले से ज्यादा खूबसूरत मोड़ लेगा।

ज्योतिषीय टिप: आज रिश्ते में पारदर्शिता रखें और साथी की बात को अहमियत दें।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच क्या टीवी पर आएगा लाइव? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL XI Practice Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 7 से 9 अगस्त तक खेले जाने वाले इस अभ्यास मुकाबले से युवा खिलाड़ियों के पास मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. जानिए यह मैच कब, कहां और कैसे टीवी व मोबाइल पर लाइव देखा जा सकता है. Fri, 7 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

JPSC Paper Leak | Jharkhand Protest | छात्रों के आगे झुकी सोरेन सरकार.. आज होगी अहम मुलाकात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:40:47+00:00

JPSC Protest News : JPSC विवाद पर सरकार-छात्रों के बीच बातचीत तय | CM Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers