Responsive Scrollable Menu

कल से सावन की शुरुआत: Shravan Month में कांवड़ यात्रा के कड़े नियमों का करें पालन, वरना अधूरा रहेगा पुण्य

कल यानी 30 जुलाई 2026 से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। सावन शुरु होते ही कांवड़ यात्रा आरंभ हो जाती है। हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस दौरान शिव भक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचते हैं और वहां से गंगाजल लेकर अपने घर के नजदीक शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। 
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांवड़ उठाने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और शिवजी की कृपा भक्तों को प्राप्त हो सकती है। लेकिन धार्मिक ग्रंथों में कांवड़ यात्रा से संबंधित कई कड़े नियम बताए हैं जिनका पालन करना बेहद जरुरी है। अगर आप इस सावन पहली बार कांवड़ उठाने जा रहे हैं, तो पहले इससे जुड़े सभी नियमों को अच्छे से जान लें। ताकि कांवड़ यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके। आइए आपको बताते हैं कांवड यात्रा से जुड़े जरुरी नियम।

कांवड़ यात्रा के 4 प्रकार होते है
 सावन में कांवड़ यात्रा के चार प्रकार होते हैं, इनमें से सामान्य कांवड़, डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और दांड़ी कांवड़। वैसे इनके अलग-अलग महत्व और नियम होते हैं। कांवड़ के प्रकार के अनुसार ही शिव मंदिर और घर में तैयारी की जाती है।

- असल में सामान्य कांवड़ में शिव भक्त यात्रा के दौरान आराम कर सकते हैं। भक्तों के लिए जगह-जगह पर पंडाल की व्यवस्था देखने को मिलती है।

- डांक कांवड़ के समय सभी कांवड़िया बिना रुके चलते रहते हैं जब तक की वे अपने घर के पास वाले शिवालय तक न पहुंच जाएं। गौरतलब है कि इसमें कहीं रुका नहीं जाता है।

 - खड़ी कांवड में कांवड़िया के साथ कोई न कोई मदद के लिए साथ में जरुर चलता है। जब कांवड़िया आराम करता है तो उनका साथी कांवड़ लेकर चलने के लिए अंदाज में कांवड़ को हिलाते-डुलाते रहते हैं।

- दांडी कांवड़ सबसे मुश्किल होती है। इसमें शिवभक्त गंगाजी के पास से लेकर अपने क्षेत्र के शिवालय तक दंडवत प्रणाम यानी लेटते हुए जाते हैं। जिस वजह से इस यात्रा में कई बार महीना का समय भी लग जाता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही कांवड़ यात्रा का चुनाव कर सकते हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान ध्यान रखें ये नियम
- माना जाता है कि कांवड़ यात्रियों को गंगा तट से लेकर अपने घर के नजदीक शिवालयों तक कांवाड़ियों को पैदल यात्रा करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। 

- कांवड यात्रा के दौरान सबसे जरुरी नियम का विशेष ख्याल रखें कि जब भी आप कहीं पर आराम के लिए रुकें, तो कभी भी कांवड़ को जमीन पर न रखें। जगह-जगह पंडालों में इस तरह की व्यवस्था जरुर होती है। 

- यदि इस बार आप कांवड़ को उठा रहे हैं, तो भूलकर भी पूरे सावन मास में मांस, मदिरा आदि तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। मन में सिर्फ शुभ विचार रखें।

- कांवड़ यात्रा के समय कांवाड़ियों को मन में शिवजी का स्मरण करना चाहिए। पूरे रास्ते में बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे लगाने चाहिए। 

 - यदि आप कांवड़ यात्रा के दौरान गलती से जमीन पर कांवड़ रख देते हैं,तो आपको फिर से गंगा जी से गंगाजल लेकर आना चाहिए। 

 - कांवड़ यात्रा के समय परिवार के सदस्यों को भी सावन से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवधि में तामसिक भोजन और नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं। 

- शौंच करने के बाद कांवड़िये को स्नान करना बेहद जरुरी है और इसके बाद भी कांवड़ को उठाना चाहिए। दरअसल, बिना स्नान किए कांवड़ यात्रा उठाना उचित नहीं माना जाएगा। 

Continue reading on the app

Horoscope 31 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

उदर और छाती के रोग चिंता देंगे। सरकार और समाज- दोनों जगह प्रभाव बढ़ेगा। सोच समझकर बोलें। विचारों में स्थिरता नहीं रहेगी।

वृष

कोर्ट कचहरी में विजय की संभावना। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवेक से काम लें, परिस्थितियां प्रतिकूल है। उज्ज्वल भविष्य के लिए, उत्तम निर्णय लेंगे।

मिथुन

समय को पहचान पर कार्य करें। व्यवसाय बढ़ेगा, समस्याएं हल होगी। व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। शुभ समाचारों से खुशी होगी, रोजगार में प्रगति भी।

कर्क

रोगीजनों को स्वास्थ्य लाभ होगा। अशुभ समय है- अप्रिय घटना और समाचार। मनोरंजन और मौजमस्ती का दिन है। थकावट महसूस करेंगे।

सिंह

आपका व्यक्तित्व निखरेगा। व्यापार विस्तार के योग है। दिन अच्छा है, लेकिन शंका बढ़ाने वाला भी। अशुभ और अप्रिय समाचार मिलेंगे।

कन्या

चुनौती स्वीकार करेंगे, आगे बढ़ेंगे। अनेक बाधाओं का सामना करना होगा। येन केन प्रकारेण- इज्जत बचाने में सफल रहेंगे। आर्थिक संकट रहेगा, शायद कर्ज भी लें।

तुला

अधूरे पड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। साझेदारी में लाभ और सुख। काम पर ध्यान दें, अफवाहों से बचें। सबसे और सब जगह प्रेम और आदर मिलेगा।

वृश्चिक 

खानपान में सावधानी बरतें। जो भी करेंगे, उसमें लाभ होगा। चुनौतियों का मुकाबला डटकर करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु

शुभ समाचार मिलेंगे, प्रेम संबंध बढ़ेंगे। परिवार के लोग साथ खड़ें होंगे। पारिवारिक सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय। व्यर्थ के कामों में दिन बीतेगा।

मकर 

घर के लिए कीमती सामान की खरीदारी। न तो तन का रिस्क लें, न धन का। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। चारों तरफ से शुभ समाचार और लाभ।

कुंभ

रिश्ते मजबूत होंगे। मित्र और गुरुजनों की सलाह से निर्णय लें। रंगमंच और संचारकर्मी यशस्वी होंगे। परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्ति से खुशी।

मीन

मिश्रित फल मिलेंगे, दिनचर्या सामान्य। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मिश्रित फल वाला दिन, विवेक से काम लें।

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2027: अबू बकर बने पाकिस्तान के नए कप्तान, लगातार 16 मैच हारने के बाद लिया गया फैसला

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने 15 अगस्त से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. Wed, 05 Aug 2026 19:16:23 +0530

  Videos
See all

DSS Madhya Pradesh: 'मैं मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:59+00:00

Nitish Kumar: मीडिया के सवालों पर मौन रहे नीतीश कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers