Mothers Day 2026 पर लफ्जों से बयां करें मां के लिए अपना प्यार, भेजें कुछ खूबसूरत संदेश
मां दुनिया का एक ऐसा शख्स जो अपने बच्चे से बिना किसी शर्त के बेइंतहा मोहब्बत करती है। खुद की हर चीज को अधूरा छोड़कर परिवार और बच्चों के सपने कैसे पूरा करना है, ये एक मां को अच्छी तरह आता है। बच्चों और परिवार के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली मां के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है।
हम अपनी मां के प्रति प्यार जता सकें, उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता दिखा सकें। हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 10 मई को यह खास दिन मनाया जा रहा है। आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ विशेज लेकर आए हैं, जो आपकी मम्मी का दिल खुशियों से भर देंगी।
मदर्स डे विशेज
तेरे बिना नींद नहीं आती, तेरे बिना चैन नहीं मिलता।
मां बस तू पास रह, तेरे बिना दिल नहीं बहलता।
तेरी दुआ है मेरा सबसे बड़ा कवच है, तेरा प्यार मेरे सबसे बड़ी ताकत है।
मां तू है तो सब कुछ है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।
मां वो शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई होती है।
हैप्पी मदर्स डे मां
दुनिया के कोई अगर सबसे खास है, तो वो मेरी मां है।
मां की ममता से बड़ा कोई खजाना नहीं,
मां के बिना इस दुनिया में कोई ठिकाना नहीं।
मां का प्यार हर दर्द की दवा होता है,
मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सहारा होता है।
उसके होंठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।
मम्मी बस एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया है मेरी।
तेरे बिना कुछ भी नहीं, तेरी हंसी है सबसे बड़ी खुशी।
तेरा हाथ सिर पर है, तो डरना कैसा?
तेरी दुआओं का असर है मां, वरना इतना आसान कहां था जीना।
Smriti Mandhana: बॉलीवुड के इस एक्टर पर था स्मृति मंधाना को क्रश !
Women T20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब स्मृति मंधाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्मृति ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।
कई यंगस्टर की क्रश स्मृति की खूबसूरती और उनके अभिनय की कई लोगों ने तारीफ़ की है ।एक इंटरव्यू में स्मृति ने खुलासा किया है कि उनका क्रश कौन है।
हाल ही में Amazon Prime पर हुए एक कार्यक्रम में स्मृति से कुछ रैपिड फ़ायर सवाल पूछे गए, जिस्मे उनसे पूछा गया कि उनका सेलिब्रिटी क्रश कौन है। उस वक्त स्मृति ने बिना एक सेकेंड लिए बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम लिया जो अब सुर्ख़ियाँ बन रहा है ।
इस वायरल इंटरव्यू में स्मृति ने अपने बॉलीवुड क्रश का नाम ऋतिक रोशन बताया जो इस समय वायरल हो रहा है, वैसे ऋतिक को कई युवतियाँ अपना क्रश मानती है ।
इतना ही नहीं इस रैपिड फायर राउंड में स्मृति ने कई सवालों के जवाब दिए। ऐसे ही एक सवाल में स्मृति से पूछा गया कि अगर आप क्रिकेटर नहीं होतीं तो क्या करतीं ? इसका जवाब देते हुए स्मृति ने कहा कि अगर मैं क्रिकेटर नहीं होती तो शेफ बन जाती. क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है।
अगर लोकप्रियता की बात करें तो मंदाना एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तो फैंस मंधाना की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी करने लगें है ।
18 जुलाई 1996 को मुंबई में जन्मी स्मृति मंदाना की नेट वर्थ भी टॉप पर है; आमतौर पर स्मृति किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए साल में कम से कम 50 लाख रुपये लेती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

