भारत-श्रीलंका में होगा एशियाड के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल:बांग्लादेश से खेलेगा पाकिस्तान, चारों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश में धुले
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से और पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। चारों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए। इसके बाद बेहतर ICC टी-20 रैंकिंग के आधार पर भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका-नेपाल मैच में टॉस भी नहीं हुआ निशिन में मंगलवार को श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल होना था। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन कई घंटे पहले ही बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के आसार नहीं दिखे। मैच को टॉस से पहले ही रद्द कर दिया गया। श्रीलंका को उसकी बेहतर सीडिंग का फायदा मिला। श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट की चार टॉप सीडेड टीमें हैं। इनकी सीडिंग ICC टी-20 रैंकिंग के आधार पर तय हुई थी। बांग्लादेश-मलेशिया मैच भी रद्द मंगलवार को ही बांग्लादेश और मलेशिया के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल भी बारिश में धुल गया। यह मैच टॉस के तय समय से करीब दो घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को वेन्यू पर नहीं आने के लिए कहा गया था। बेहतर सीडिंग के कारण बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। सोमवार को भारत और पाकिस्तान के मैच भी धुले सोमवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण नहीं हो सका था। भारत को बेहतर सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली। इसी तरह पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण रद्द हुआ था। पाकिस्तान ने बेहतर सीडिंग के कारण अंतिम-4 में जगह बनाई। श्रीलंका के पास भारत को रोकने का मौका श्रीलंका 2022 के एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया था। उसे अफगानिस्तान ने हराया था। इस बार बारिश के कारण बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंकाई टीम के सामने भारत की चुनौती होगी। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल भी बारिश में धुला तो बेहतर सीडिंग के कारण भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। बांग्लादेश का पिछला रिकॉर्ड 2023 के एशियन गेम्स में बांग्लादेश सेमीफाइनल में भारत से हार गया था। इसके बाद उसने ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान को हराकर कांस्य जीता था। बांग्लादेश ने 2014 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2010 में आया था, जब उसने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। भारत की नजर लगातार दूसरे गोल्ड पर भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरी है। भारत ने 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था। विमेंस टीम पहले ही जीत चुकी गोल्ड भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 216/3 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीता। अब पुरुष टीम की नजर भी लगातार दूसरे गोल्ड मेडल पर है। ---------------------------------------------------------- भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पूरी खबर
फिल्म रामायण के बिहाइंड द सीन विजुअल आए:रणबीर बोले- ये सिर्फ रोल नहीं, जिम्मेदारी है; देखिए ग्रीन स्क्रीन में किस तरह हुई फिल्म की शूटिंग
28 सितंबर 2026 को रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन के खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया गया है। फिल्म के कई हिस्सों को ग्रीन स्क्रीन में शूट कर VFX के जरिए भव्य इमारत में तब्दील किया गया है। इस दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर भी बात की है। देखिए कैसे ग्रीन स्क्रीन पर हुई रामायण की शूटिंग- रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर कहा है कि यह सिर्फ फिल्म का रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “यह रोल नहीं है। ऐसा नहीं है कि मुझे एक फिल्म ऑफर हुई और यह रोल रोमांचक लगा। यह एक जिम्मेदारी है।” अरुण गोविल की बात रणबीर को याद रही रणबीर ने अरुण गोविल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अरुण सर हम सभी के लिए आइकॉनिक भगवान राम हैं। रणबीर ने बताया कि अरुण गोविल की एक बात उनके मन में रह गई। उन्होंने कहा, “क्षमा धर्म, क्षमा यज्ञ, क्षमा वेद, सनातन। भगवान राम की सबसे बड़ी शक्ति उनका धनुष नहीं था। वह उनकी क्षमा थी। उनके अंदर माफ करने की क्षमता थी।” रणबीर की कास्टिंग पर अरुण गोविल ने कहा- ‘मौजूदा समय में जितने भी स्टार्स हैं, रणबीर उन सबसे राम का किरदार निभाने के सबसे करीब हैं।’ फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें- प्रमोशनल इवेंट में हुआ था विवाद रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के प्रचार को लेकर शनिवार को मुंबई के फिल्म सिटी स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो में खास कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का पहला समय दोपहर 12 बजे बताया गया था, जिसे बाद में दोपहर 1 बजे कर दिया गया। तय समय के अनुसार मीडिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया, लेकिन बातचीत शुरू होने में करीब साढ़े चार घंटे की देरी हुई। इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म की टीम मौजूद थी। देरी की वजह मिस्टर बीस्ट के कार्यक्रम में देर से पहुंचने को बताया गया। मिस्टर बीस्ट की वजह से हुई देरी कार्यक्रम में मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी को लेकर पहले से काफी उत्सुकता थी। उन्हें ‘रामायण’ की टीम के साथ विशेष बातचीत में शामिल होना था। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मीडिया को बताया गया कि मिस्टर बीस्ट इससे पहले दो उड़ानें मिस कर चुके थे और उनके देर से पहुंचने के कारण कार्यक्रम में देरी हुई। उनके पहुंचने के बाद ही फिल्म की टीम के साथ तय बातचीत आगे बढ़ी। मीडिया के लिए आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपना समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रखा था। ऐसे में लंबे इंतजार को लेकर कई मीडिया प्रतिनिधियों में असंतोष देखने को मिला। मिस्टर बीस्ट को रणबीर ने बताया राम का परिचय इवेंट के दौरान एक पैपराजी ने मिस्टर बीस्ट से ‘जय श्री राम’ कहा। मिस्टर बीस्ट जवाब देने को लेकर असमंजस में दिखे, जिसके बाद रणबीर कपूर ने उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहा। मिस्टर बीस्ट ने भी रणबीर की बात दोहराई। इसके बाद रणबीर ने मिस्टर बीस्ट को भगवान राम के बारे में बताते हुए कहा कि वे राजकुमार थे और उनके पास सब कुछ था, लेकिन पिता के वचन और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने सब त्याग दिया। रणबीर ने कहा कि भगवान राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में जाना जाता है और उम्मीद है कि फिल्म के जरिए मिस्टर बीस्ट को भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक मिलेगी। इवेंट में रणबीर ने उठाया शिव धनुष कार्यक्रम में रणबीर कपूर शिव धनुष उठाते हुए भी नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। इवेंट में रणबीर के साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे। मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी को फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं की कोशिश ‘रामायण’ को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की है। रामायण: पार्ट-1 दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। जबकि पार्ट 2 को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है। देखिए फिल्म से सभी कलाकारों के लुक- शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया। भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे हैं। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है। दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में रावण बने यश सबसे ज्यादा चर्चा में है। गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा। वह रामायण शो में पहले राम बन चुके हैं। फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में हैं। फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












