Responsive Scrollable Menu

भारत-U-19 ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से हराया:पहले यूथ टेस्ट में रायचंदानी ने 240 रन बनाए, ईशान ओम के 9 विकेट

भारत-U-19 ने पहले यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से हरा दिया। राजकोट में भारत ने पहली पारी में लक्ष्‍य रायचंदानी के 240 रन की बदौलत 494 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 229 रन पर सिमट गई। मंगलवार को ईशान ओम ने 4 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। यानी ईशान को मैच में 9 विकेट मिले। यशवर्धन चौहान ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बैटर्स आउट किया। उन्होंने पहली इनिंग में 2 विकेट लिए थे। रायचंदानी का दोहरा शतक रायचंदानी ने अपनी नाबाद 210 रन की पारी को आगे बढ़ाते हुए दिन की शुरुआत की और 30 रन और जोड़े। वह 240 रन पर आउट हुए। उन्होंने मोहित उल्वा के साथ 9वें विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। उल्वा ने 84 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के 17 रन पर 3 विकेट गिरे 494 रन के जवाब में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 17/3 कर दिया। उन्होंने हेडन बारबुलोविक, कप्तान मैथ्यू लॉफ और जेड हॉलिक को आउट किया। इसके बाद ब्लेक कैटल और नील पटेल ने 60 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। यशवर्धन की डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर 26वें ओवर में यशवर्धन ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 87/6 कर दिया। उन्होंने नील पटेल को 41 रन पर बोल्ड किया।इसके बाद कासे बार्टन को भी 8 रन पर आउट किया। दूसरे छोर पर ब्लेक कैटल अकेले संघर्ष करते रहे। उन्होंने 114 गेंदों पर 123 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह मैच में उनका दूसरा शतक था। कैटल ने ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार पहुंचाया, लेकिन 58वें ओवर में यशवर्धन ने उनकी पारी खत्म कर दी। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

भारत ने एशियन गेम्स के 4x400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं। मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है। इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने। इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती थी 10 दिन पहले जब नीरू फ्लू की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं, तो 5 दिनों तक कुछ खा-पी नहीं पाई थीं। तब उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीमारी भुलाकर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया था। जीत के बाद नीरू ने कहा, ‘मनशेर सर ने बस यही कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और निशाने पर ध्यान लगाओ, और मैंने वही किया।’ भारत को शूटिंग में दूसरा गोल्ड भारत को आज व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड मिला। नीरू ने गोल्ड जीता। इससे पहले इस गेम्स का पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। शूटिंग में 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं। इस इवेंट में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं। 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज भारत ने 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले में 41.06 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज जीता। चीन 40.78 सेकेंड के साथ गोल्ड और थाईलैंड 40.87 सेकेंड के साथ सिल्वर रहा। गुरिंदरवीर सिंह ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, स्नेहा ने लय बनाए रखी। अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ा, लेकिन आखिरी लेग में हरिता ने बेहतरीन दौड़ लगाकर भारत को पोडियम तक पहुंचाया। महिला हाई जंप में पूजा को ब्रॉन्ज पूजा ने महिला हाई जंप में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने 1.84 मीटर की ऊंचाई पार की। 1.87 मीटर पर उनके तीनों प्रयास असफल रहे। पुरुष 4x400 मीटर रिले में भी ब्रॉन्ज महिला टीम के गोल्ड के बाद पुरुष टीम गोल्ड की उम्मीद लेकर उतरी, लेकिन ब्रॉन्ज जीत सकी। जापान ने गोल्ड और कतर ने सिल्वर जीता। भारत के लिए मनु टी. और विशाल टीके ने दूसरे और चौथे लेग में मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन टीम जापान और कतर की बराबरी नहीं कर सकी। भारतीय टीम में धर्मवीर चौधरी, मनु टी., जय कुमार और विशाल टीके शामिल थे। देव मीणा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया पुरुष पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा ने 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया, लेकिन वह सातवें स्थान पर रहे। कुलदीप कुमार 5.35 मीटर के साथ 10वें स्थान पर रहे। बॉक्सिंग में दो फाइनल, नरेंद्र को ब्रॉन्ज खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Houthi Attack on Medina: हूतियों ने मक्का के बाद मदीना पर किया हमला? Saudi Arabia में मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T23:30:17+00:00

Houthis Attack on Saudi: सऊदी पर हूती का भयनक हमला! Houthi vs Saudi | Houthi Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers