Responsive Scrollable Menu

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप

कोलकाता, दो अक्टूबर सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) में हिंसा के बाद शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी कक्षाएं और फिल्मों की शूटिंग निलंबित रहीं। छात्र सख्त सुरक्षा उपायों और बाहरी राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक की मांग को लेकर शैक्षणिक गतिविधियों का बहिष्कार जारी रखे हुए हैं। छात्रों और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध उपभोक्ता जागरूकता संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) के सदस्यों के बीच 27 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से संस्थान में कक्षाएं नहीं हो रही हैं।

एसआरएफटीआई छात्र संघ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारा बहिष्कार जारी है। छात्रों ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी हैं। हम परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और फिल्म से जुड़े काम से असंबंधित बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध चाहते हैं।’’ एसआरएफटीआई छात्र संघ ने 27 सितंबर को विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

छात्रों ने सवाल उठाया था कि निजी दक्षिणपंथी राजनीतिक संगठन को परिसर की उन सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति क्यों दी गई, जो परंपरागत रूप से केवल फिल्म प्रदर्शन और अकादमिक सिनेमा के लिए आरक्षित हैं। बाद में सभागार के अंदर विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें करीब 30 छात्र और दो शिक्षक घायल हो गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ कहा गया।

दूसरी ओर, एबीजीपी ने आरोप लगाया कि छात्रों ने उसके कानूनी कार्यक्रम में बाधा डाली, पोस्टर और भारत माता की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया तथा उसके सदस्यों के साथ मारपीट की। पश्चिम बंगाल सरकार ने हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बांग्ला फिल्म जगत और राष्ट्रीय सिनेमा से जुड़े 90 से अधिक प्रमुख फिल्मकारों एवं कलाकारों ने हिंसा की निंदा की है।

इनमें वरुण ग्रोवर, पायल कपाड़िया, दिबाकर बनर्जी, रीमा दास और चैती घोषाल जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

Continue reading on the app

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

बीजिंग/इस्लामाबाद, दो अक्टूबर चीन, जापान, पाकिस्तान और कई अन्य देशों में भारतीय मिशनों ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई और शांति, सत्य तथा अहिंसा के उनके सार्वभौमिक संदेश की स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। भारतीय राजनयिकों, भारतीय प्रवासियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस मौके पर दुनियाभर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर गांधी को श्रद्धांजलि दी। बीजिंग में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

चीन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारतीय समुदाय ने जिंताई आर्ट म्यूजियम में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई। इसमें कहा गया है कि दोरईस्वामी के साथ जिंताई आर्ट म्यूजियम के ‘क्यूरेटर’ युआन शीकुन ने भी गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बीजिंग में चीन के कलाकारों की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति और भारतीय प्रवासियों द्वारा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियों के साथ शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश देने वाला समारोह आयोजित किया गया।

शंघाई में भारतीय महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर के साथ ब्रिक्स देशों के महावाणिज्यदूतों ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘बापू’ को याद करते हुए माथुर और विशिष्ट वक्ताओं ने गांधी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आज की दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। जापान में भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ एडोगावा में गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी विरासत पर विचार व्यक्त किए।

तोक्यो स्थित भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजदूत मल्लिक ने गांधी के मार्गदर्शक सिद्धांतों और सार्वभौमिक मूल्यों को रेखांकित किया। जापान में ही, युवा समूहों ने एदो नदी के किनारे भक्ति गीत प्रस्तुत किए और गांधी के शांति एवं अहिंसा के स्थायी संदेश को आगे बढ़ाया। इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी राजदूत सत्यांजल पांडे और मिशन के अन्य सदस्यों ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रभारी राजदूत सत्यांजल और मिशन के अन्य सदस्यों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सत्य एवं अहिंसा के संदेश को याद किया।’’ नेपाल में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने गांधी जयंती मनाई। प्रभारी राजदूत राकेश पांडे और मिशन के अधिकारियों ने इस मौके पर गांधी को श्रद्धांजलि दी। नेपाल में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी गांधी के प्रिय भजनों का गायन किया।

ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त नागेश सिंह ने भारतीय मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों, सामुदायिक नेताओं तथा भारतीय प्रवासियों के साथ कैनबरा के ग्लेब पार्क में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी, वेलिंगटन के मेयर एंड्रयू लिटल, भारतीय समुदाय के नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बहरीन में प्रभारी राजदूत राजीव कुमार मिश्रा ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय मिशन ने शांति, सत्य और अहिंसा की उनकी स्थायी विरासत को रेखांकित किया। दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास के सदस्यों, भारतीय समुदाय और अन्य लोगों ने गांधी जयंती पर सोंगडो स्थित योनसेई विश्वविद्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीलंका में उच्चायुक्त संतोष झा ने गांधी जयंती के मौके पर ‘सर्वोदय श्रमदान सोसाइटी’ के सदस्यों को संबोधित किया।

स्पेन में मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्लाजा जोआन मिरो में एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुल्गारिया में भारत के राजदूत अरुण साहू ने गांधी जयंती के मौके पर सोफिया के साउथ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंगोलिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये समेत अन्य देशों में भी भारतीय मिशनों ने गांधी जयंती मनाई।

Continue reading on the app

  Sports

पिछले Asian Games के मुकाबले जापान के आइची नगोया में भारत को कितने मेडल का हुआ नुकसान?

भारत ने 19वें एशियन गेम्स में कितने मेडल जीते थे? भारत ने जापान के आइची नगोया में हुए 20वें एशियन गेम्स में कितने मेडल जीते? दोनों एशियन गेम्स में कितने मेडल का फर्क रहा? आइए जानते हैं. Sun, 04 Oct 2026 13:32:04 +0530

  Videos
See all

Netanyahu's special conversation with Captain Smithपायलट ने Prayer के बाद किया Smit पर हमला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:14:23+00:00

Netanyahu's special conversation with Captain Smith | 'You Are Hero of the Entire World' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers