Responsive Scrollable Menu

Sikkim Landslide: ग्यालशिंग में बेघर 54 परिवारों को नया मकान और जमीन देगी सरकार

गंगटोक, दो अक्टूबर सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी में 54 परिवारों के लिए भूस्खलन ने केवल उनके घर ही नहीं छीने, बल्कि उनकी आजीविका के साधन भी प्रभावित किये। अब ये परिवार अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। सरकार इन परिवारों को स्थायी रूप से एक नए स्थान पर बसाने की योजना बना रही है, लेकिन इसे पूरा होने में कुछ महीने लग सकते हैं।

इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अगस्त और सितंबर में रिंबी में हुए भूस्खलनों से वहां स्थायी रूप से रह रहे 33 परिवार प्रभावित हुए। इसके अलावा किराये के मकानों में रहने वाले 14 परिवार भी प्रभावित हुए हैं।

इन परिवारों के घरों के साथ-साथ कई मामलों में उनकी कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है, जो उनकी आजीविका का मुख्य साधन थी। इस आपदा से सिंगलीटाम के सात परिवार भी प्रभावित हुए हैं। विस्थापित परिवार फिलहाल गांव के प्रशासनिक केंद्र में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे हैं।

रिंबी निवासी सोनम पिंचोन शेरपा ने परिवारों की अनिश्चित स्थिति को बयां करते हुए कहा, ‘‘घर चला गया, (कृषि) जमीन चली गई, अब कमाई का कोई जरिया नहीं है।’’ शेरपा ने बताया कि क्षेत्र में 14 अगस्त से ही भूस्खलन हो रहे थे, लेकिन 24 सितंबर की रात के बाद स्थिति गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि उस रात बड़े पैमाने पर मिट्टी खिसकने के कारण गांव को खाली कराना पड़ा। शेरपा ने कहा कि प्रशासन राहत सामग्री और अन्य सहायता उपलब्ध करा रहा है, लेकिन इससे भविष्य को लेकर उनकी चिंताएं कम नहीं हुई हैं।

शेरपा ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र से बड़े-बड़े पत्थरों, उखड़े पेड़ों और मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनरी तैनात करने का आग्रह किया। रोहित लिम्बू के लिए इस आपदा ने वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर को छीन लिया है। रोहित ने बताया कि 11 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और अपना घर बनाने के लिए 26 साल की उम्र तक मेहनत की।

उन्होंने कहा कि अब भूस्खलन ने उस घर को मलबे में तब्दील कर दिया है। रोहित खेती, एक छोटी दुकान और छोटे-मोटे काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन अब घर एवं जमीन दोनों चले जाने के बाद उनके सामने न केवल घर दोबारा बनाने, बल्कि आजीविका फिर से खड़ी करने की भी चुनौती है। ग्यालशिंग के जिलाधिकारी तेनजिंग डी. डेंजोंगपा ने बताया कि 14 और 15 अगस्त की रात सिंगलीटाम में भारी भूस्खलन हुआ था, जबकि 24 सितंबर की रात रिंबी का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया।

डेंजोंगपा ने कहा कि नुकसान काफी होने के बावजूद किसी की जान नहीं जाना बड़ी राहत की बात है। प्रशासन ने प्रभावित 33 स्थायी परिवारों में से प्रत्येक को 1.30 लाख रुपये की सहायता दी है, जबकि 14 किरायेदार परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। डेंजोंगपा ने बताया कि दीर्घकालिक पुनर्वास के लिए उद्योग एवं विद्युत विभाग की जमीन का निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के लिए ‘सिक्किम गरीब आवास योजना’ के तहत मकान बनाने का प्रस्ताव है, जबकि ‘भूमि बैंक योजना’ के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में भूस्खलन की आगे की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अगले पांच से छह महीनों में ज्यादातर प्रभावित परिवारों का स्थायी पुनर्वास करना है।

Continue reading on the app

SIR Row Protest Updates: CJP का शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन खत्म, दिपके जल्द ही 'जंतर-मंतर सीज़न 2' का ऐलान करेंगे

2 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली और मुंबई में वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है, जिसमें प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में, जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने पर एक्टिविस्ट और छात्र समूहों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, मुंबई के शिवाजी पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए इजाज़त नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें: इसे 'शांतिपूर्ण विरोध' नहीं कहा जा सकता... शिवाजी पार्क के निवासी ने अभिजीत दिपके और CJP नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई


सरकार इतनी नाकाबिल है कि हमें दो महीने में फिर से विरोध करना पड़ रहा है: दिपके
डिपके का कहना है कि सरकार इतनी नाकाबिल है कि हमें दो महीने में फिर से विरोध करना पड़ रहा है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। जब प्रेशर ग्रुप ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, तो उन्होंने सरकार की आलोचना की।
शिवाजी पार्क में विरोध-प्रदर्शन के बीच CJP के दिपके ने महाराष्ट्र के CM फडणवीस को चुनौती दी।

इसे भी पढ़ें: INDIA Alliance CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर अड़ा, KC Venugopal का BJP पर तीखा हमला


CJP नेता दिपके ने महाराष्ट्र के CM फडणवीस को चुनौती दी है कि वे CEC के इस्तीफ़े की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जमा हुए प्रदर्शनकारियों को जेल भेजें। CJP के को-कन्वीनर सौरव दास शिवाजी पार्क में हो रहे विरोध प्रदर्शन में पहुंचे। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन का पहला चरण शुरू किया है। इसी सिलसिले में CJP के को-कन्वीनर सौरव दास मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। यह आंदोलन SIR विवाद को लेकर किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव को मिला खास मेडल, वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल के बाद ड्रेसिंग रूम में सम्मान, Video

Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्हें ड्रेसिंग रूम में खास मेडल दिया गया. Sun, 04 Oct 2026 22:38:27 +0530

  Videos
See all

Another Kyiv bridge hit in Russian drone attack. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:00:29+00:00

Russia strikes Ukrainian bridge as German Chancellor Merz visits Kyiv | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers