नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और मैदान पर उतरकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया. मुख्यमंत्री को अपने बीच क्रिकेट खेलते देख खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.
पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में उतरने का अपना ही आनंद है. खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि खेल हमें सिखाता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास, अनुशासन और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है. नमो क्रिकेट लीग में देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
नशे की आदत से बचाने के लिए प्रेरित किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई. उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों एवं समाज के अन्य युवाओं को भी नशे की आदत से बचाने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो क्रिकेट लीग’ का संदेश ‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है.
लक्ष्यों को हासिल करने का जुनून पालें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जीवन में कोई लत लगानी ही है तो खेल और फिटनेस की लत लगाएं. यदि कोई जुनून पालना है तो अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का जुनून पालें. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम हैं. खेल के मैदान में खिलाड़ी जीत से विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ना सीखता है.
स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना अहम
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और सम्मान मिला है. ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. आज देश के गांवों और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती खेल प्रतिभाओं के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है. यहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है.
आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय कहा जाता था कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’, लेकिन आज देश में इस सोच में बड़ा बदलाव आया है. अब खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच मिल रहे हैं. आज यह कहा जा सकता है कि ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब.’
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, जबकि खेल जीवन को सकारात्मक दिशा, अनुशासन और नई पहचान देता है. उन्होंने कहा कि एक युवा नशे से बचेगा तो एक परिवार बचेगा, एक परिवार बचेगा तो समाज मजबूत होगा और मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा. मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं ने ‘नशे को ना, खेल को हां’ का सामूहिक संकल्प लिया.
हनुमान अंश को लेकर मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म अब तेलुगू वर्जन में होगी रिलीज, जानिए डेट
Hanuman Ansh Releasing in Telugu Version: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दुनियाभर से तारीफ बटोर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए दो महीने हो गए हैं लेकिन अभी भी कमाई कर रही है. इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. जिसकी वजह इसकी कमाई में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है. फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसकी वर्ल्ड वाइल्ड रिलीज करने का ऐलान किया था. जिसके बाद से यह फिल्म दुनियाभर से भी शानदार कमाई कर रही है. वहीं, अब फिल्म के प्रोडक्शन हाउथ यानी होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.मेकर्स ने बताया कि अब यह फिल्म दुनियाभर में तेलुगू भाषा में भी रिलीज होने जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं. आइए जानते हैं कि हनुमान अंश का तेलुगू वर्जन कब रिलीज होने जा रहा है.
तेलुगू में इस दिन रिलीज होगी हनुमान अंश
हनुमान अंश की बंपर सक्सेस ने मेकर्स को भी इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने पर मजबूर कर दिया है. फिल्म को मिल रही कामयाबी से मेकर्स काफी खुश है. जिसके बाद अब मेकर्स ने इसे दुनियाभर में तेलुगू में भाषा में रिलीज करने का प्लान किया है. आपको बता दें कि हनुमान अंश का तेलुगू वर्जन दुनियाभर में 9 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. इसी के साथ होम्बले फिल्म्स ने फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना और क्रिटिक्स की तारीफ मिलने के बाद इसे आध्यात्मिक मास्टरपीस को अलग-अलग भाषाओं में दुनिया के सामने पेश करना का प्लान बनाया है.
मेकर्स ने शेयर किया अपेडट
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर हनुमान अंश से जुड़ा अपडेट शेयर किया. मेकर्स ने अनाउंसमेंट की, 'हमें बहुत खुशी है कि हम दर्शकों के लिए #HanumanAnsh को तेलुगु में ला रहे हैं, ताकि वे दुनिया भर में बड़े पर्दे पर इसकी दिव्य भव्यता को एक्सपीरियंस कर सकें. हनुमान अंश दुनिया भर में 9 अक्टूबर को रिलीज होगी.'
'डिवाइन डिटूर' से प्रेरित है हनुमान अंश की कहानी
गौरतलब है कि हनुमान अंश को रागिनी एस, नम्रता सिंह, अनुप्रिया नागर और विशाल चतुर्वेदी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म अपनी कहानी और आध्यात्मिक सच्चाई से पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज रही है. ऐसे में अब इस भक्तिमय कहानी को देश के अलावा विदेश में भी सुनाने की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है. इस फिल्म की कहानी को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. बता दें कि इसकी कहानी 'डिवाइन डिटूर' ((Divine Detour: That Changed My Life) किताब से प्रेरित है.
नीम करोली बाबा की कहानी को दिखाया जाएगा टीवी पर
'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नीम करौली बाबा की कहानी अब छोटे पर्दे पर भी आने वाली है. सोनी नेटवर्क ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शो की पहली झलक शेयर की है. प्रोमो में नीम करोली बाबा से जुड़ी आध्यत्मिक और रहस्यमयी झलकियां दिखाई गई है. प्रोमो के शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नदी के किनारे चलते हुए दिखाया गया है. वहीं, बैकग्राउंड में वॉइसओवर सुनाई देता है, 'वह व्यक्ति जिनकी कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. अब, देश उनके जीवन की अन्य जादुई कहानियां देखेगा.' वहीं, प्रोमो में बुजुर्ग व्यक्ति को कंबल में लिपटा हुआ दिखाया गया है और वो आसमान की ओर अपने हाथ उठाते हैं और वहां भगवान हनुमान की छवि दिखाई देती है. हालांकि मेकर्स ने अभी यह रिवील नहीं किया है कि इस शो कब से देखा जा सकेगा. ऐसे में इसके लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: सलमान खान का अचानक फैन ने पकड़ लिया हाथ, चौके भाईजान, वाई-प्लस सिक्योरिटी ने उठाया ये कदम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











