Goldy Brar गिरोह का दिल्ली में जबरन वसूली मॉड्यूल बेनकाब, तीन गुर्गे गिरफ्तार
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े दुबई के एक कथित रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है और दिल्ली के एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी की साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक नंबर से व्यापारी को फोन किया,एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसा न देने पर उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने यहां पत्रकारों को बताया कि 16 सितंबर को रात करीब आठ बजकर 15 मिनट पर व्यापारी प्रवीण जैन को तीन ‘मिस्ड कॉल’ आईं और इसके बाद, रात करीब नौ बजकर 27 मिनट पर उनके बेटे आयुष को यूएई के एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद 17 सितंबर को रूप नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए कई टीम गठित की गईं। भट्ट ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कॉल कथित तौर पर ‘वर्चुअल प्राइवेट सर्वर सेंटर’ के माध्यम से की गई थीं, जिनके तार यूएई से जुड़े थे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी और खुफिया-आधारित जांच के माध्यम से पुलिस उसके कई भारतीय सहयोगियों तक पहुंची और अंततः आरिफ उर्फ पिस्तौल (32) को पकड़ा गया जो दुबई स्थित कॉलर और भारत में उनके सहयोगियों के बीच कड़ी के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस की मदद से 24 सितंबर को आरिफ को अहमदाबाद के वेजलपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि आरिफ ने दुबई स्थित अपने सहयोगी आरिश को रंगदारी मांगने के लिए कॉल करने के लिए कहा था और इसके बदले पैसे देने की पेशकश की थी।
उसने उसे हरियाणवी में बात करने का निर्देश दिया ताकि यह प्रतीत हो कि धमकी एक स्थानीय आपराधिक सहयोगी की ओर से दी गई है। इसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र में टिटवाला निवासी मुबारक उर्फ गुल्लू पहचान हुई, जो इस मामले में कथित मुख्य षड्यंत्रकारी निकला। उसे 25 सितंबर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोप लगाया कि मुबारक ने साजिश रचने में मदद की थी और रंगदारी की मांग पूरी न होने पर पीड़ितों के घरों पर गोलीबारी कर उन्हें डराने के लिए बुलाए गए शूटर के रहने की व्यवस्था किराड़ी में की। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी से बाद में पता चला कि आरोपी कथित तौर पर रूप नगर में पीड़ित के आवास पर गोलीबारी करने की फिराक में थे। इस साजिश को कुछ ही दिनों में अंजाम दिया जाना था।
अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय थाने के समन्वय से पीड़ित के आवास पर निवारक व्यवस्था तैनात की, जिससे कथित हमले को अंजाम दिए जाने से पहले ही विफल कर दिया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पाया कि इसी यूएई-आधारित नंबर का इस्तेमाल रोहिणी के एक अन्य व्यापारी से भी 19 सितंबर को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के लिए फोन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद का परिचय महेंद्रगढ़ के विक्रांत के रूप में दिया और गोल्डी बराड़ गिरोह से संबंध का दावा किया तथा 48 घंटे के भीतर एक करोड़ रुपये देने की मांग की और रकम ने देने पर गोलीबारी व अन्य परिणामों की धमकी दी।
पुलिस ने कहा कि इसके बाद 24 सितंबर को विजय विहार थाने में एक अलग मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी जांच से संकेत मिला है कि धमकियों को अंजाम देने के लिए चार संदिग्ध शूटर को काम पर लगाया गया था, जिनमें से दो पानीपत के और दो मुजफ्फरनगर के खालापार के थे। डीसीपी ने बताया कि एक खालापार निवासी नवाब अली उर्फ सोनिज को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सहायता से एक अक्टूबर को रेवाड़ी स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन से उस समय पकड़ा गया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस अब संदिग्ध शूटर सहित शेष आरोपियों को पकड़ने और दुबई स्थित कॉलर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वे चुनाव आयोग में असहमति के कथित विवाद और वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अगर कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन मुंबई से शुरू होगा और बाद में भारत के दूसरे शहरों में भी फैल जाएगा। दिपके ने सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए समर्थकों से गांधी जयंती पर "लोकतंत्र बचाने" का आह्वान किया। शिवाजी पार्क में प्रस्तावित सभा से पहले दादर स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताज़ा अपडेट के लिए indiatoday.in को फॉलो करें।
अभिजीत दिपके ने PM मोदी पर निशाना साधा; शिवसेना (UBT) और MNS ने आंदोलन का समर्थन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, CJP नेता अभिजीत दिपके ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दो महीने के भीतर ही एक और आंदोलन की ज़रूरत पड़ गई। उन्होंने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करने की चुनौती भी दी। शिवसेना (UBT) और MNS ने इस आंदोलन का समर्थन किया।
इसे भी पढ़ें: IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर प्रदर्शन तेज, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल
भारी सुरक्षा के बीच प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क पहुँचे
दादर स्टेशन के आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद, प्रदर्शनकारी तिरंगा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग वाले पोस्टर लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क पहुँचे। SFI और AISF के कार्यकर्ता भी इस भीड़ में शामिल हुए, जिसमें शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी और एक्टिविस्ट तुषार गांधी भी मौजूद थे।
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के ख़िलाफ़ ‘अभिजीत दिपके वापस जाओ’ के नारे लगे
मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ी मांगों को लेकर पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के ख़िलाफ़ ‘अभिजीत दिपके वापस जाओ’ के नारे लगाए गए। यह घटना तब हुई जब समर्थक और प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल पर जमा हुए थे और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर रखी थी।
इसे भी पढ़ें: Mithi River Scam: मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे Dino Morea, ईओडब्ल्यू की जांच में हुए शामिल
दीपके ने CM फडणवीस को शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करने की चुनौती दी
CJP नेता अभिजीत डिपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी कि वे शिवाजी पार्क में जमा उन प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करें जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। डिपके का यह बयान मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा और पुलिस पाबंदियों के बीच आया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










