Motorola Signature 27: 1 लाख के करीब हो सकती है कीमत, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट से होगा लैस
Motorola जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Snapdragon Summit 2026 में फोन की झलक दिखाने के बाद अब इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टफोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि होती है। फोन को PANTONE Coal Smoke और PANTONE Capulet Olive कलर में दिखाया गया है।
कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी पहले ही दे दी है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है।
Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Signature 27 में 6.8 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
Motorola ने फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट देने की पुष्टि की है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित Hello UI के साथ आ सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन में कंटूर्ड एज के साथ एल्युमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। कंपनी ने इसमें Gemini Omni और AI टूल Lyria की मदद से साउंडट्रैक जनरेशन जैसे AI फीचर्स की भी पुष्टि की है। फोन में Bang & Olufsen से पावर्ड ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy A08 Launch: भारत में आया नया 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा फोन, 20 हजार से कम है कीमत
200MP कैमरा और 100x जूम
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola ने फोन में 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने की पुष्टि की है। यह टेलीफोटो कैमरा 100x जूम सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रावाइड और एक अन्य टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। Motorola Signature 27 में IP69 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
Motorola Signature 27 की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Signature 27 की भारत में कीमत करीब 1 लाख रुपए हो सकती है। कंपनी ने भारत में फोन को टीज करना शुरू कर दिया है, इसलिए इसके आने वाले हफ्तों में देश में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, Motorola ने अभी तक भारत में Signature 27 की सटीक कीमत और लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
Saas Bahu Aur Bhoot: 40 साल बाद बोतल से हुआ आजाद, सास-बहू के झगड़े में फंसा गुलाम भूत, यूट्यूब पर शो मचा रहा धमाल
नए वेब शो 'सास, बहू और भूत' की कहानी एक अनोखा हॉरर-कॉमेडी ड्रामा, जिसमें एक वीरान बंगले में 40 सालों से बोतल में कैद भूत आजाद होता है. भूत सात साल तक गुलाम रहने का वादा करता है, मगर झगड़ालू सास और हाजिरजवाब बहू के कलेश को देखकर वह खुद दहशत में आ जाता है. सास-बहू के तानों से त्रस्त होकर भूत डर के मारे छिपने को मजबूर हो जाता है. शो में पुलिस इंस्पेक्टर और तांत्रिक की एंट्री से कॉमेडी का तड़का लगता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








