Responsive Scrollable Menu

Kajra Re Song: 21 साल पुराने इस गाने पर झूमे लोग... आज रीमेक बनाना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- 'ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा'

Kajra Re Song: अभिषेक बच्चन के करियर के सबसे यादगार गानों में से एक ‘कजरा रे’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और हर शादी-पार्टी की जान है। साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के इस गाने में अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे। हाल ही में अभिषेक ने इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर कीं और सेट पर बिताए अनुभव को याद किया।

चार घंटे तक सेट पर हुई थी डांस पार्टी
BBC एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि शायद उन्होंने किसी और गाने की शूटिंग में इतना मजा नहीं किया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि 'कजरा रे' के अलावा किसी और गाने की शूटिंग में मुझे इतना मज़ा आया है या नहीं। यह एक बड़ी और मज़ेदार पार्टी जैसा था। हमने इसका बहुत आनंद लिया।"

‘कजरा रे’ का 2.0 वर्जन करना चाहेंगे अभिषेक
‘कजरा रे’ को दोबारा नए अंदाज में बनाने को लेकर जब अभिषेक से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। अभिनेता ने कहा कि वह ‘कजरा रे 2.0’ करना पसंद करेंगे और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हालांकि, अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन को मनाना पड़ेगा। उनके इस बयान ने एक बार फिर तीनों को साथ स्क्रीन पर देखने की संभावनाओं को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

आज भी मशहूर है 'कजरा रे' गाना
‘कजरा रे’ फिल्म ‘बंटी और बबली’ का हिस्सा था, जो 2005 में रिलीज हुई थी। इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे थे। गाने को अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी थी।

गाने की सबसे खास बात यह थी कि इसमें पहली बार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ डांस करते नजर आए थे। इसकी एनर्जी और तीनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया।

रिलीज के कई साल बाद भी ‘कजरा रे’ शादी-पार्टियों और दूसरे सेलिब्रेशन में खूब सुनाई देता है और इसे बॉलीवुड के यादगार डांस नंबर्स में गिना जाता है।

Continue reading on the app

UP Politics: केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’, बोले- 2027 में सपा सैफई की ओर जाएगी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट एजेंसी' करार दिया. 2027 यूपी चुनाव पर बड़ा दावा पेश किया.

The post UP Politics: केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’, बोले- 2027 में सपा सैफई की ओर जाएगी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह अंदर, शिवम दुबे बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely playing xi vs Pakistan Asian Games gold medal match: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आजऐतिहासिक महामुकाबला होगा. इस खिताबी जंग में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय टीम इस अहम मैच में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Sat, 3 Oct 2026 06:30:04 +0530

  Videos
See all

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers