Advent International यथार्थ हॉस्पिटल्स में खरीदेगी 24.9% हिस्सेदारी, CCI से मांगी मंजूरी
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल ने यथार्थ हॉस्पिटल्स में 24.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मांगी है। अमेरिका स्थित एडवेंट इंटरनेशनल साइप्रस स्थित अपने निवेश कोष रासमलाई लिमिटेड के जरिये यह हिस्सेदारी खरीद रही है। प्रतिस्पर्धा आयोग में मंगलवार को दाखिल सूचना के अनुसार, ‘‘प्रस्तावित सौदे के तहत रासमलाई लिमिटेड, यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।’’ अधिग्रहणकर्ता रासमलाई लिमिटेड के लिए इस सौदे का मुख्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना और यथार्थ हॉस्पिटल की विस्तार योजनाओं को समर्थन देना है।
वहीं, यथार्थ हॉस्पिटल का लक्ष्य पूंजी निवेश का उपयोग अपनी वृद्धि रणनीतियों को वित्तपोषित करने और देशभर में अपने स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करना है। नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज देश में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पतालों का नेटवर्क संचालित करती है। नियामक को दिए अपने आवेदन में दोनों पक्षों (रासमलाई लिमिटेड और यथार्थ हॉस्पिटल्स) ने कहा कि प्रस्तावित सौदे से भारत में प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं होगा और प्रतिस्पर्धा पर कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज ने पिछले महीने घोषणा की थी कि एडवेंट इंटरनेशनल ने कंपनी में 3,150 करोड़ रुपये की प्राथमिक पूंजी निवेश करने के लिए अंतिम समझौता किया है। सौदे की सामान्य शर्तें पूरी होने के बाद सौदा पूरा होने पर एडवेंट के यथार्थ हॉस्पिटल्स में 24.9 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद है।
Kajra Re Song: 21 साल पुराने इस गाने पर झूमे लोग... आज रीमेक बनाना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- 'ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा'
Kajra Re Song: अभिषेक बच्चन के करियर के सबसे यादगार गानों में से एक ‘कजरा रे’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और हर शादी-पार्टी की जान है। साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के इस गाने में अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे। हाल ही में अभिषेक ने इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर कीं और सेट पर बिताए अनुभव को याद किया।
चार घंटे तक सेट पर हुई थी डांस पार्टी
BBC एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि शायद उन्होंने किसी और गाने की शूटिंग में इतना मजा नहीं किया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि 'कजरा रे' के अलावा किसी और गाने की शूटिंग में मुझे इतना मज़ा आया है या नहीं। यह एक बड़ी और मज़ेदार पार्टी जैसा था। हमने इसका बहुत आनंद लिया।"
‘कजरा रे’ का 2.0 वर्जन करना चाहेंगे अभिषेक
‘कजरा रे’ को दोबारा नए अंदाज में बनाने को लेकर जब अभिषेक से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। अभिनेता ने कहा कि वह ‘कजरा रे 2.0’ करना पसंद करेंगे और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हालांकि, अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन को मनाना पड़ेगा। उनके इस बयान ने एक बार फिर तीनों को साथ स्क्रीन पर देखने की संभावनाओं को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
आज भी मशहूर है 'कजरा रे' गाना
‘कजरा रे’ फिल्म ‘बंटी और बबली’ का हिस्सा था, जो 2005 में रिलीज हुई थी। इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे थे। गाने को अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी थी।
गाने की सबसे खास बात यह थी कि इसमें पहली बार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ डांस करते नजर आए थे। इसकी एनर्जी और तीनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया।
रिलीज के कई साल बाद भी ‘कजरा रे’ शादी-पार्टियों और दूसरे सेलिब्रेशन में खूब सुनाई देता है और इसे बॉलीवुड के यादगार डांस नंबर्स में गिना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi








