JSSC CGL Scam: झारखंड SSC-CGL घोटाले के मामले में कार्रवाई जारी
JSSC CGL Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी जेएसएससी सीजीएल में हुए बड़े धांधली कांड में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इस पूरे मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जांच एजेंसी ने इस नेटवर्क के सबसे प्रमुख और मोस्ट वांटेड एजेंट रितेश को बोकारो जिले के दुगदा इलाके से धर दबोचा है. रितेश की तलाश सीआईडी को लंबे समय से थी और वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था. सीआईडी की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सीधे रांची ले आई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.
30 अभ्यर्थियों को एक जगह जुटाकर रटवाए थे सवाल
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि रितेश ने परीक्षा से ठीक पहले लगभग 30 अभ्यर्थियों को एक गुप्त ठिकाने पर बुलाया था. वहां उसने इन सभी अभ्यर्थियों को पहले से लीक किए गए प्रश्न पत्र बांटे और उनके उत्तर पूरी रात रटवाए थे. इस काम के बदले आरोपी ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से मोटी रकम की सौदेबाजी की थी. प्रति अभ्यर्थी लाखों रुपये का सौदा तय हुआ था और बड़ी मात्रा में नकद व ऑनलाइन लेनदेन भी किया गया था. यह पूरा खेल इतनी चालाकी से रचा गया था कि किसी को कानों-कान खबर न हो सके, लेकिन सीआईडी की पड़ताल में धीरे-धीरे सभी तार जुड़ते चले गए.
कॉल डिटेल और बैंक खातों से खुलेगा लेन-देन का राज
सीआईडी अब गिरफ्तार आरोपी रितेश के तमाम डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों को खंगालने में जुट गई है. आरोपी के पास से जब्त मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन रितेश किन-किन लोगों के संपर्क में था. इसके अलावा आरोपी के तमाम बैंक खातों और यूपीआई लेनदेन की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है. सीआईडी का मुख्य मकसद उस पूरे मनी ट्रेल का पर्दाफाश करना है, जिसके जरिए अभ्यर्थियों से वसूला गया काला धन सिंडिकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया गया था.
Uttarakhand Tourism को बड़ा Boost! कॉर्बेट-फाटो में नई जिप्सियों को मंजूरी, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. कॉर्बेट-फाटो क्षेत्र में नई जिप्सियों को संचालन की मंजूरी दी गई है. खास बात ये है कि इस पहल से 24 महिलाओं को रोजगार का मौका मिलेगा. इससे जहां पर्यटकों के लिए जंगल सफारी के विकल्प बढ़ेंगे, वहीं स्थानीय स्तर पर महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी मजबूत होगी. वहीं, सरकार और पर्यटन विभाग की इस पहल को क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने और स्थानीय लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








