Responsive Scrollable Menu

Anant Singh on Neeraj Kumar: अनंत सिंह के अड़ियल रुख पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान

Anant Singh on Neeraj Kumar: बिहार की राजनीति में विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इन दिनों सबसे गरमाया हुआ मुद्दा बन गया है. इस सीट पर जेडीयू के भीतर मची खींचतान अब पूरी तरह सड़क पर आ चुकी है. एक तरफ जहां जेडीयू के वर्तमान एमएलसी और एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार मैदान में हैं, वहीं पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. इस पूरे सियासी घमासान के बीच अब बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. श्रवण कुमार ने दोनों नेताओं के बीच जारी तल्खी को व्यक्तिगत विवाद करार दिया है और दावा किया है कि इस टकराव से एनडीए की चुनावी संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पार्टी की हर गतिविधि पर नजर, बड़े नेता लेंगे फैसला

मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच का विवाद दोनों का व्यक्तिगत मामला है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बातें पहली बार खुलकर सामने आ रही हैं. पहले कभी इस प्रकार का टकराव खुले मंच पर नहीं देखा गया था. मंत्री ने जोर देकर कहा कि पार्टी नेतृत्व की नजर हर एक घटनाक्रम पर बनी हुई है. जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व इस पूरी स्थिति को बारीकी से समझ रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के बड़े नेता जल्द ही एक साथ मिल बैठकर इस पूरे मामले पर विचार करेंगे और उचित निर्णय लेंगे. कार्रवाई के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले शीर्ष स्तर पर चर्चा होगी, उसके बाद ही आगे का कोई कदम उठाया जाएगा.

एनडीए एकजुट, उम्मीदवार की जीत ही एकमात्र लक्ष्य

श्रवण कुमार ने यह भी साफ किया कि पार्टी के लिए एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार को विजयी बनाना ही सबसे मुख्य प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कौन किसके पीछे क्या कर रहा है, इससे एनडीए की एकजुटता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. एनडीए के सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर नीरज कुमार को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. मंत्री ने भरोसा जताया कि पर्दे के पीछे चलने वाली राजनीति से चुनावी नतीजों पर कोई असर नहीं होने वाला है. उनका पूरा ध्यान केवल और केवल एनडीए उम्मीदवार को आगे बढ़ाने और भारी मतों से जीत दिलाने पर टिका हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बाढ़ अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टरों पर गिरी गाज

Continue reading on the app

Expaliner: Prem Keetanu में प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? समझे वीर पहाड़िया की फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट

Prem Keetanu Expaliner: वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रही हैं. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा इसके इसके अनोखे नाम की चर्चा हो रही है कि आखिर प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? क्या फिल्म में सच में प्रेम को किसी बीमारी या संक्रमण की तरह दिखाया गया है? दरअसल, फिल्म का पूरा कॉन्सेप्ट पहली मोहब्बत, दोस्ती, करियर की उलझन और दिल टूटने के इर्द-गिर्द घूमती है. तो चलिए जानते हैं, इससे जुड़े हर एक जानकारी.

आखिर ‘प्रेम कीटाणु’ नाम क्यों?

फिल्म की जब अनाउंसमेंट हुई थी तो तब से ही इसके नाम ‘प्रेम कीटाणु’ ने लोगों का ध्यान खींचा था. दरअसल, ‘कीटाणु’ शब्द सुनते ही दिमाग में ऐसी चीज आती है जो एक जगह से दूसरी जगह फैलती है और जिसका असर इंसान पर धीरे-धीरे दिखाई देता है. ऐसे में फिल्म को इसी नजरिए से देखें तो इसमें प्यार भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है. शुरुआत में इंसान को पता ही नहीं चलता कि उसे कब और कैसे प्यार हो गया, लेकिन धीरे-धीरे ये एहसास उसकी सोच, व्यवहार और फैसलों पर असर डालने लगता है.

हालांकि, मेकर्स की तरफ से टाइटल को लेकर कुछ ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को यंग जनरेशन की दोस्ती, प्यार, करियर और रिश्तों की उलझनों से जोड़कर बनाया है. ऐसे में ‘प्रेम कीटाणु’ को फिल्म के पूरे रोमांटिक कॉन्सेप्ट के लिए एक मजेदार फिल्म माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की तैयारी, इंडोनेशिया में हादसे के बाद जानें क्या हुआ?

‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करे तो ये विशाल ठाकुर नाम के शख्स के ईद-गिर्द घूमती है. इसका रोल वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने निभाया है. विशाल 23 साल का BTech ग्रेजुएट है, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे जिंदगी में क्या करना है. वो पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहता है, लेकिन पैसों और परिवार से जुड़ी परेशानियां उसके रास्ते के बीच आ रही हैं.  वहीं, उसका सबसे अच्छा दोस्त मगन हर वक्त उसके साथ रहता है. दोनों की दोस्ती फिल्म में कई मजेदार पल लेकर आती है. 

इसी बीच विशाल की मुलाकात सुहानी शर्मा यानी आफिया सैयद (Syed Afia) से होती है. शुरुआत में दोनों के ज्यादा बनती नहीं है और उनकी मुलाकात नोकझोंक से होती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं और दोनों को प्यार हो जाता है. हालांकि, सुहानी अपने करियर को लेकर काफी सीरियस दिखाई गई है और उसकी जिंदगी में रंजीत यानी अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की भी एंट्री होती है. रंजीत सुहानी का बॉस है और उसे पसंद करता है. इसके बाद विशाल, सुहानी और रंजीत के बीच प्यार और रिश्तों को लेकर उलझन शुरू हो जाती है.

प्यार से ज्यादा जरूरी खुद को समझना

बता दें, फिल्म प्रेम कीटाणु में लव स्टोरी के अलावा विशाल की लाइफ और करियर के बारे में भी फोकस किया गया है. फिल्म में विशाल खुद अपनी जिंदगी को लेकर कंफ्यूज है,उसे समझ नहीं आता कि आगे क्या करना है और किस करियर को चुनना है. सुहानी से प्यार होने के बाद उसकी जिंदगी में एक नया बदलाव आता है.उसे प्यार के साथ-साथ अपने करियर और भविष्य के बारे में भी सोचना पड़ता है. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने भी बताया है कि फिल्म में यही बात उन्हें खास लगी है. फिल्म में प्यार के अलावा ये भी दिखाया गया है कि कॉलेज पढ़ाई खत्म होने के बाद जो जिम्मेदारियां आती है, उसे कैसे हैंडल किया जाता है.

किस फिल्म की रीमेक है प्रेम कीटाणु?

दरअसल,  प्रेम कीटाणु  साल 2024 में आई मलयालम हिट फिल्म  ‘Premalu’ की हिंदी रिमेक है. हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया ने रीमेक होने की बात से इनकार किया था, जिस वजह से लोगों के बीच कंफ्यूजन बन गया था. लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में इसे रीमेक बताया गया. वहीं,  हिंदी वर्जन में फिल्म की कहानी की सेटिंग और कुछ चीजों में बदलाव किया गया है. मलयालम फिल्म में कहानी का बड़ा हिस्सा हैदराबाद से जुड़ा था, जबकि प्रेम कीटाणु में कॉलेज की कहानी और उत्तर प्रदेश-दिल्ली-NCR वाला बैकग्राउंड ज्यादा दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- 'रात में मेरा कमरा खटखटाया और...', नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर संग की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस का खुलासा

फिल्म की स्टारकास्ट

प्रेम कीटाणु की स्टारकास्ट की बात करे तो वीर पहाड़िया लीड रोल में हैं. वो विशाल ठाकुर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, आफिया सैयद फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और उन्होंने सुहानी का रोल निभाया है. इसके अलावा अपारशक्ति खुराना रंजीत के किरदार में हैं, जो सुहानी का बॉस बने हैं. निखिल विजय (Nikhil Vijay) फिल्म में विशाल के दोस्त मगन के रोल में हैं, जबकि राकेश बेदी (Rakesh Bedi) सुहानी के पिता के किरदार निभा रहे हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की (Apurva Singh Karki) ने किया है और इसे गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म को कैसे रिव्यू मिल रहे?

वहीं, अब ‘प्रेम कीटाणु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ लोगों को फिल्म का हल्का-फुल्का मजाक, युवा अंदाज और कलाकारों की केमिस्ट्री पसंद आई है.  टाइम्स ऑफ इंडिया ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं और इसके ह्यूमर और नए अंदाज की तारीफ की. वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म का पहला हिस्सा और वीर पहाड़िया-निखिल विजय की दोस्ती अच्छी लगी, हालांकि रिव्यू में कहानी को काफी जानी-पहचानी बताया गया है.

वहीं कुछ लोगों को फिल्म उतनी पसंद नहीं आई है. खासकर इसकी तुलना मलयालम फिल्म प्रेमालु से की गई. कुछ रिव्यू में कहा गया कि हिंदी फिल्म में ओरिजिनल जैसी नैचुरल कॉमेडी नहीं दिखती। वहीं, कुछ रिव्यू में रोमांस और कॉमेडी को लेकर निराशा जताई गई. हालांकि, कुछ रिव्यू में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की जोड़ी को अच्छा बताया गया है. फिल्म को युवाओं की दोस्ती, पहला प्यार और करियर को लेकर होने वाली उलझनों से जुड़ी कहानी भी माना गया है.

प्रेम कीटाणु का असली कॉन्सेप्ट 

दरअसल, ‘कीटाणु’ वाला नाम एक मजेदार तरीके से फिल्म की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. जैसे विशाल की लाइफ में प्यार  धीरे-धीरे आता है और फिर उसकी सोच, दोस्ती और फ्यूचर से जुड़े फैसलों को प्रभावित करती है. कुल मिलाकर ‘प्रेम कीटाणु’ एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें पहला प्यार, दोस्ती, करियर और दिल टूटने की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Tonk News: एशियन गेम्स में टोंक के धर्मवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान से लौटते ही जयपुर से हाड़ीखुर्द तक हुआ भव्य स्वागत

Tonk Dharmveer Win Bronze At Asian Games: टोंक के धर्मवीर चौधरी ने एशियन गेम्स में 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. किसान के बेटे धर्मवीर का जयपुर से टोंक तक भव्य स्वागत हुआ. धर्मवीर के साथ फोटो लेने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग भी आगे आए. गांव पहुंचने तक उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखने को मिला. Fri, 2 Oct 2026 22:39:25 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'शक्ति के साथ बुद्धि और धैर्य भी जरूरी है' | Mahabali Hanuman | Thought of the Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T18:13:49+00:00

'Jihadi Mission' पर Co-Pilot, 'Hanuman Mission' पर Captain Smit? | Flydubai Flight FZ1073 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T18:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers