Expaliner: Prem Keetanu में प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? समझे वीर पहाड़िया की फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट
Prem Keetanu Expaliner: वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रही हैं. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा इसके इसके अनोखे नाम की चर्चा हो रही है कि आखिर प्यार को ‘कीटाणु’ क्यों कहा गया? क्या फिल्म में सच में प्रेम को किसी बीमारी या संक्रमण की तरह दिखाया गया है? दरअसल, फिल्म का पूरा कॉन्सेप्ट पहली मोहब्बत, दोस्ती, करियर की उलझन और दिल टूटने के इर्द-गिर्द घूमती है. तो चलिए जानते हैं, इससे जुड़े हर एक जानकारी.
आखिर ‘प्रेम कीटाणु’ नाम क्यों?
फिल्म की जब अनाउंसमेंट हुई थी तो तब से ही इसके नाम ‘प्रेम कीटाणु’ ने लोगों का ध्यान खींचा था. दरअसल, ‘कीटाणु’ शब्द सुनते ही दिमाग में ऐसी चीज आती है जो एक जगह से दूसरी जगह फैलती है और जिसका असर इंसान पर धीरे-धीरे दिखाई देता है. ऐसे में फिल्म को इसी नजरिए से देखें तो इसमें प्यार भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है. शुरुआत में इंसान को पता ही नहीं चलता कि उसे कब और कैसे प्यार हो गया, लेकिन धीरे-धीरे ये एहसास उसकी सोच, व्यवहार और फैसलों पर असर डालने लगता है.
हालांकि, मेकर्स की तरफ से टाइटल को लेकर कुछ ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को यंग जनरेशन की दोस्ती, प्यार, करियर और रिश्तों की उलझनों से जोड़कर बनाया है. ऐसे में ‘प्रेम कीटाणु’ को फिल्म के पूरे रोमांटिक कॉन्सेप्ट के लिए एक मजेदार फिल्म माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की तैयारी, इंडोनेशिया में हादसे के बाद जानें क्या हुआ?
‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करे तो ये विशाल ठाकुर नाम के शख्स के ईद-गिर्द घूमती है. इसका रोल वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने निभाया है. विशाल 23 साल का BTech ग्रेजुएट है, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे जिंदगी में क्या करना है. वो पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहता है, लेकिन पैसों और परिवार से जुड़ी परेशानियां उसके रास्ते के बीच आ रही हैं. वहीं, उसका सबसे अच्छा दोस्त मगन हर वक्त उसके साथ रहता है. दोनों की दोस्ती फिल्म में कई मजेदार पल लेकर आती है.
इसी बीच विशाल की मुलाकात सुहानी शर्मा यानी आफिया सैयद (Syed Afia) से होती है. शुरुआत में दोनों के ज्यादा बनती नहीं है और उनकी मुलाकात नोकझोंक से होती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं और दोनों को प्यार हो जाता है. हालांकि, सुहानी अपने करियर को लेकर काफी सीरियस दिखाई गई है और उसकी जिंदगी में रंजीत यानी अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की भी एंट्री होती है. रंजीत सुहानी का बॉस है और उसे पसंद करता है. इसके बाद विशाल, सुहानी और रंजीत के बीच प्यार और रिश्तों को लेकर उलझन शुरू हो जाती है.
प्यार से ज्यादा जरूरी खुद को समझना
बता दें, फिल्म प्रेम कीटाणु में लव स्टोरी के अलावा विशाल की लाइफ और करियर के बारे में भी फोकस किया गया है. फिल्म में विशाल खुद अपनी जिंदगी को लेकर कंफ्यूज है,उसे समझ नहीं आता कि आगे क्या करना है और किस करियर को चुनना है. सुहानी से प्यार होने के बाद उसकी जिंदगी में एक नया बदलाव आता है.उसे प्यार के साथ-साथ अपने करियर और भविष्य के बारे में भी सोचना पड़ता है. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने भी बताया है कि फिल्म में यही बात उन्हें खास लगी है. फिल्म में प्यार के अलावा ये भी दिखाया गया है कि कॉलेज पढ़ाई खत्म होने के बाद जो जिम्मेदारियां आती है, उसे कैसे हैंडल किया जाता है.
किस फिल्म की रीमेक है प्रेम कीटाणु?
दरअसल, प्रेम कीटाणु साल 2024 में आई मलयालम हिट फिल्म ‘Premalu’ की हिंदी रिमेक है. हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया ने रीमेक होने की बात से इनकार किया था, जिस वजह से लोगों के बीच कंफ्यूजन बन गया था. लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में इसे रीमेक बताया गया. वहीं, हिंदी वर्जन में फिल्म की कहानी की सेटिंग और कुछ चीजों में बदलाव किया गया है. मलयालम फिल्म में कहानी का बड़ा हिस्सा हैदराबाद से जुड़ा था, जबकि प्रेम कीटाणु में कॉलेज की कहानी और उत्तर प्रदेश-दिल्ली-NCR वाला बैकग्राउंड ज्यादा दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें- 'रात में मेरा कमरा खटखटाया और...', नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर संग की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस का खुलासा
फिल्म की स्टारकास्ट
प्रेम कीटाणु की स्टारकास्ट की बात करे तो वीर पहाड़िया लीड रोल में हैं. वो विशाल ठाकुर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, आफिया सैयद फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और उन्होंने सुहानी का रोल निभाया है. इसके अलावा अपारशक्ति खुराना रंजीत के किरदार में हैं, जो सुहानी का बॉस बने हैं. निखिल विजय (Nikhil Vijay) फिल्म में विशाल के दोस्त मगन के रोल में हैं, जबकि राकेश बेदी (Rakesh Bedi) सुहानी के पिता के किरदार निभा रहे हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की (Apurva Singh Karki) ने किया है और इसे गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म को कैसे रिव्यू मिल रहे?
वहीं, अब ‘प्रेम कीटाणु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ लोगों को फिल्म का हल्का-फुल्का मजाक, युवा अंदाज और कलाकारों की केमिस्ट्री पसंद आई है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं और इसके ह्यूमर और नए अंदाज की तारीफ की. वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म का पहला हिस्सा और वीर पहाड़िया-निखिल विजय की दोस्ती अच्छी लगी, हालांकि रिव्यू में कहानी को काफी जानी-पहचानी बताया गया है.
वहीं कुछ लोगों को फिल्म उतनी पसंद नहीं आई है. खासकर इसकी तुलना मलयालम फिल्म प्रेमालु से की गई. कुछ रिव्यू में कहा गया कि हिंदी फिल्म में ओरिजिनल जैसी नैचुरल कॉमेडी नहीं दिखती। वहीं, कुछ रिव्यू में रोमांस और कॉमेडी को लेकर निराशा जताई गई. हालांकि, कुछ रिव्यू में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की जोड़ी को अच्छा बताया गया है. फिल्म को युवाओं की दोस्ती, पहला प्यार और करियर को लेकर होने वाली उलझनों से जुड़ी कहानी भी माना गया है.
Finished watching this because the ‘Prem Keetanu’ trailer left me craving for more ????????
— Rahul Soni (@Dilli_Wala_BF) October 2, 2026
Such a fresh, sweet rom-com. Lead pair sharing great chemistry, an adorable friendship bond and not a single dull moment. Overall ‘Premalu’ was a solid 5/5???? #PremKeetanu #PremKeetanuReview pic.twitter.com/4btA1eOL8z
प्रेम कीटाणु का असली कॉन्सेप्ट
दरअसल, ‘कीटाणु’ वाला नाम एक मजेदार तरीके से फिल्म की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. जैसे विशाल की लाइफ में प्यार धीरे-धीरे आता है और फिर उसकी सोच, दोस्ती और फ्यूचर से जुड़े फैसलों को प्रभावित करती है. कुल मिलाकर ‘प्रेम कीटाणु’ एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें पहला प्यार, दोस्ती, करियर और दिल टूटने की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है.
ये भी पढ़ें- Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट
एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 14वें दिन भारत ने धमाल मचा दिया है. इंडिया के एथलीट्स में कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 5 गोल्ड मेडल पर अब तक कब्जा कर लिया है. देश को आर्चरी में एक गोल्ड मेडल मिला, जबकि एक गोल्ड रेसलिंग में भी भारत की झोली में आ गया है. इसके अलावा भारत के खाते में बॉक्सिंग में कुल 3 गोल्ड मेडल आए हैं. भारतीय मुक्केबाजों ने एक ही दिन में 3 गोल्ड जीते हैं. इसमें लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल शामिल हैं. अब तक भारत के कुल मेडल की संख्या 75 हो गई है. इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला बॉक्सर परवीन हुड्डा ने भारत को मुक्केबाजी में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है. 26 साल की परवीन ने महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने भारत को 13वां गोल्ड मेडल दिया. परवीन ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की नीन-चिन चे को हराया. परवीन ने पहला राउंड 5-0 से जीता था. इसके बाद चे ने दूसरे राउंड में जवाब दिया और राउंड 5-0 से अपने नाम कर लिया. आखिरी राउंड को परवीन ने राउंड 3-2 से जीतकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. ये एशियन गेम्स 2026 में उनका पहला गोल्ड मेडल है. वहीं वो बॉक्सिंग में मैरी कॉम और लवलीन बोरगेहना के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.
India's Gold rush continues????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 2, 2026
After Lovlina’s glory, Parveen followed suit, bringing India its third Gold of the day at #AsianGames2026 by topping the podium in the Women’s 65 kg Boxing event.
Way to go, champion!????????#Cheer4Bharat pic.twitter.com/Uagf172ih8
अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में जीता गोल्ड
वहीं अंकुश पंघान ने भी मुक्केबाजी में भारत को गोल्ड दिलाया है. अंकुश ने पुरुषों के 80 kg मुक्केबाजी फाइनल में भारत को गोल्ड मेडल दिया है. ये भारत का बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल है. अंकुश ने फाइनल में कोरियाई मुक्केबाज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है.
3RD BOXING GOLD FOR INDIA AT AICHI-NAGOYA!????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 2, 2026
Ankush brings India’s third Boxing Gold at #AsianGames2026 after Lovlina Borgohain and Parveen, topping the Men’s 80 kg final and adding another golden glory to India’s campaign.
Take a bow, champ! #Cheer4Bharat pic.twitter.com/VxtEPXyn5Q
सुजीत कलकल ने कुश्ती में दिलाया भारत को गोल्ड
वहीं रेसलिंग में सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड मेडल दिया है. उन्होंने देश को 15वां गोल्ड मेडल दिया है. सुजीत ने पुरुषों की 65KG कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड दिलाया है. भारतीय पहलवान ने पहले हाफ में 2-9 से पीछे रहने के बाद के बाद तजाकिस्तान के रेसलर को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
Gold medal alert!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 2, 2026
Sujeet Kalkal dominates the Men's Freestyle 65 Kg final to clinch first wrestling Gold for India at #AsianGames2026.
What a finish. Super proud of you! ????#Cheer4Bharat pic.twitter.com/5r02k4qB3q
एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली
| स्थान | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चीन | 161 | 79 | 71 | 311 |
| 2 | जापान | 69 | 82 | 85 | 236 |
| 3 | दक्षिण कोरिया | 33 | 39 | 62 | 134 |
| 4 | उज्बेकिस्तान | 18 | 22 | 22 | 62 |
| 5 | भारत | 15 | 25 | 35 | 75 |
ये भी पढ़ें : लवलीन बोरगोहेन ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड मेडल, फाइनल में इतिहास रच चीन की बाओ जियाई को 5-0 से हराया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










