Flydubai Incident : हाईजैक होता तो विमान मार गिराता इजराइल? 9/11 जैसा कुछ भी बर्दाश्त नहीं होता
इजरायल 9/11 जैसे हमले के डर से फ्लाईदुबई को मार गिराने को तैयार था. जानिये उस वक्त की पूरी कहानी और इजरायल की तैयारी.
The post Flydubai Incident : हाईजैक होता तो विमान मार गिराता इजराइल? 9/11 जैसा कुछ भी बर्दाश्त नहीं होता appeared first on Prabhat Khabar.
Anant Singh on Neeraj Kumar: अनंत सिंह के अड़ियल रुख पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान
Anant Singh on Neeraj Kumar: बिहार की राजनीति में विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इन दिनों सबसे गरमाया हुआ मुद्दा बन गया है. इस सीट पर जेडीयू के भीतर मची खींचतान अब पूरी तरह सड़क पर आ चुकी है. एक तरफ जहां जेडीयू के वर्तमान एमएलसी और एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार मैदान में हैं, वहीं पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. इस पूरे सियासी घमासान के बीच अब बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. श्रवण कुमार ने दोनों नेताओं के बीच जारी तल्खी को व्यक्तिगत विवाद करार दिया है और दावा किया है कि इस टकराव से एनडीए की चुनावी संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.
पार्टी की हर गतिविधि पर नजर, बड़े नेता लेंगे फैसला
मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच का विवाद दोनों का व्यक्तिगत मामला है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बातें पहली बार खुलकर सामने आ रही हैं. पहले कभी इस प्रकार का टकराव खुले मंच पर नहीं देखा गया था. मंत्री ने जोर देकर कहा कि पार्टी नेतृत्व की नजर हर एक घटनाक्रम पर बनी हुई है. जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व इस पूरी स्थिति को बारीकी से समझ रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के बड़े नेता जल्द ही एक साथ मिल बैठकर इस पूरे मामले पर विचार करेंगे और उचित निर्णय लेंगे. कार्रवाई के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले शीर्ष स्तर पर चर्चा होगी, उसके बाद ही आगे का कोई कदम उठाया जाएगा.
एनडीए एकजुट, उम्मीदवार की जीत ही एकमात्र लक्ष्य
श्रवण कुमार ने यह भी साफ किया कि पार्टी के लिए एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार को विजयी बनाना ही सबसे मुख्य प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कौन किसके पीछे क्या कर रहा है, इससे एनडीए की एकजुटता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. एनडीए के सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर नीरज कुमार को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. मंत्री ने भरोसा जताया कि पर्दे के पीछे चलने वाली राजनीति से चुनावी नतीजों पर कोई असर नहीं होने वाला है. उनका पूरा ध्यान केवल और केवल एनडीए उम्मीदवार को आगे बढ़ाने और भारी मतों से जीत दिलाने पर टिका हुआ है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: बाढ़ अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टरों पर गिरी गाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









