75 आइटम वाली बाहुबली चाट, कीमत सिर्फ ₹50, बोकारो में रोज बिकती हैं 50-100 प्लेट
Bokaro Bahubali Chaat Recipe: अगर आप चाट के शौकीन हैं और कुछ अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो के फुसरो स्थित मां जगदंबा चाट सेंटर की बाहुबली चाट खास हो सकती है. बड़े आकार की पूरी से तैयार होने वाली इस चाट में करीब 75 तरह के आइटम शामिल किए जाते हैं और इसकी कीमत 50 रुपये प्रति प्लेट है. स्टॉल संचालक विक्की गुप्ता के मुताबिक, इसमें आलू टिकिया, पापड़ी, मिक्सचर, बादाम दाना, सेव, पांच तरह की चटनी के साथ काजू, किशमिश और टूटी-फ्रूटी भी डाली जाती है. विक्की पिछले 15 वर्षों से चाट सेंटर चला रहे हैं और उनके मुताबिक बाहुबली चाट की रोजाना करीब 50 से 100 प्लेट तक बिक्री हो जाती है. दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक मिलने वाली इस चाट को खाने के लिए कई बार ग्राहकों की लाइन भी लग जाती है.
Bageshwar News : महात्मा गांधी भी हो गए मुरीद...कैसे पहुंचे कौसानी? यहां नहीं आए तो बहुत पछताओगे
How to reach Kausani : उत्तराखंड के बागेश्वर का कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हिमालयी नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस हिल स्टेशन से सूर्योदय और बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों को देखने का अलग ही सुख है. 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कौसानी प्रवास कर चुके हैं. कौसानी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग सबसे सुविधाजनक है. दिल्ली और आसपास के शहरों से आने वाले पर्यटक बस, कार या टैक्सी से हल्द्वानी-अल्मोड़ा होते हुए कौसानी पहुंच सकते हैं. रेल यात्रियों के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे निकट ठिकाना है. हल्द्वानी के गौलापार से बैजनाथ क्षेत्र तक उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा भी यात्रियों के लिए एक विकल्प हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








