Responsive Scrollable Menu

'मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में पार्टी की सेवा का अवसर चाहता हूं...', आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो के लिए  लिखी पोस्ट

Akash Anand: बसपा सुप्रीम मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक नई पोस्ट लिखी है. नई पोस्ट को मायावती के नाम लिखा है. आकाश आनंद ने लिखा कि बहन जी, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ मां भी हैं. 

आकाश आनंद ने पोस्ट में लिखा कि राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं. कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है. 

अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन पर क्या कहा?

आकाश आनंद ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है. 

यह भी पढ़ें: 'काम को देखकर वोट दें, नेताओं के वादों पर नहीं, दनकौर की रैली में बोले BSP के नेशनल कोऑर्टिनेटर आकाश आनंद

आकाश ने कहा कि उस समय मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया. मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं.

सेवा का मांगा अवसर

पोस्ट के अंत में आकाश ने कहा कि मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं. विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा. बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व. यही मेरी राजनीति है. 

यह भी पढ़ें: BSP Mega Rally: ‘ऐसा लग रहा है कि मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने वाली है’, रैली में भारी भीड़ देख बोले आकाश आनंद


 

Continue reading on the app

Punjab में पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, सीमा पर BSF की फायरिंग में दो ढेर

Pakistani Infiltrators Killed: पंजाब में भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दुश्मनों की नापाक हरकत को पूरी तरह नाकाम कर दिया. तरन तारन सेक्टर में देर रात पाकिस्तान की तरफ से कुछ हथियारबंद या संदिग्ध लोग भारतीय सरहद में घुसने का प्रयास कर रहे थे. सीमा पर तैनात सजग जवानों ने खतरे को तुरंत भांप लिया और घुसपैठियों को वहीं ढेर कर दिया. इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि भारतीय सीमा पर सुरक्षा चक्र बेहद मजबूत है और किसी भी तरह की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आधी रात को सरहद पर हलचल

यह पूरा मामला तरन तारन जिले में पड़ने वाली सीमा सुरक्षा बल की राजोके बार्डर आउट पोस्ट के पास का है. घड़ी में रात के करीब साढ़े बारह बजे का समय था, जब चारों तरफ घना अंधेरा छाया हुआ था. इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से तीन संदिग्ध लोग चुपके से भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए. ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के पास हलचल को तुरंत पकड़ लिया. जवानों ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और पूरी सावधानी के साथ उन पर नजर बनाए रखी.

चेतावनी को किया अनदेखा

जब घुसपैठिए बिल्कुल करीब आ गए, तब जवानों ने नियम के तहत उन्हें रुकने की सख्त चेतावनी दी. जवानों ने उन्हें साफ तौर पर सरेंडर करने को कहा, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से आए इन लोगों ने चेतावनी को पूरी तरह अनसुना कर दिया. वे रुके नहीं बल्कि अंधेरे का फायदा उठाकर और तेजी से भारतीय सीमा के अंदर घुसने लगे. जब यह साफ हो गया कि वे शांति से रुकने वाले नहीं हैं और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं, तब जवानों ने अपनी पोजिशन लेकर सीधे कार्रवाई शुरू कर दी.

फायरिंग में दो ढेर और एक फरार

जवानों की तरफ से की गई सटीक जवाबी फायरिंग में दो घुसपैठिए मौके पर ही ढेर हो गए. गोलियों की आवाज से रात का सन्नाटा टूट गया. इस दौरान उनका तीसरा साथी अपनी जान बचाकर वापस पाकिस्तानी सीमा की तरफ भागने में सफल रहा. सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक कुल तीन लोग सीमा पार करने की फिराक में थे. इनमें से दो का काम तमाम कर दिया गया है, जबकि तीसरे के पाकिस्तान वापस लौटने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, अधिकारी सहित 4 जवानों की मौत

सीमा पर सघन तलाशी अभियान

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया. सुबह की पहली किरण के साथ ही सुरक्षा बलों ने आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया. जवान यह पता लगाने में जुटे हैं कि मारे गए घुसपैठिए क्या कोई हथियार, गोला बारूद या नशीले पदार्थों की खेप लेकर तो नहीं आए थे. इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सीमा के इस पार कोई स्थानीय मददगार तो उनके इंतजार में नहीं खड़ा था.

सुरक्षा बलों की पैनी नजर

पंजाब से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अक्सर इस तरह की नापाक कोशिशें सामने आती रहती हैं. कभी ड्रोन के जरिए हथियार और नशे का सामान भेजने की साजिश होती है, तो कभी जमीन के रास्ते आतंकियों या तस्करों को धकेलने का काम किया जाता है. इस ताजा कार्रवाई से एक बार फिर साबित हो गया है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान चौबीसों घंटे देश की हिफाजत के लिए मुस्तैद हैं. भारतीय सीमा में अशांति फैलाने का सपना देखने वालों को इसी तरह मुंहतोड़ जवाब मिलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने BSF अलंकरण समारोह में ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ का किया ऐलान, घुसपैठ खत्म करने का दोहराया संकल्प

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: वो 6 गेंदें जिसने छीनी भारत से जीत, वेस्टइंडीज के लिए बना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

IND vs WI 3rd ODI Turning Point: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए 10 रन रहते 352 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. आइए जानते हैं क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट. Sun, 4 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Brij Bhushan Sharan Singh on Akhilesh Yadav: बृजभूषण ने अखिलेश को लेकर क्या कहा? Brij Bhushan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T00:30:29+00:00

Viral Video: बीच सफर फटी नाव, फिर मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T00:40:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers