Responsive Scrollable Menu

छप्परफाड़ डिस्काउंट! अक्टूबर में इस SUV पर आया ₹4 लाख तक बचाने का मौका; जानें खासियतें

जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक बचत का ऑफर दे रही है।

Continue reading on the app

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

गुरुग्राम, दो अक्टूबर गुरुग्राम में महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और हरियाणा में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कचरे के लिए संवेदनशील स्थलों (जीवीपी) को कचरा मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड स्थित डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकसित कचरा मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था, सुविधाएं, आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग करना नागरिकों की जिम्मेदारी है। सैनी ने स्वच्छता अभियान के तीन प्रमुख पहलुओं के रूप में सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी को रेखांकित करते हुए इसे व्यापक जन अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा नहीं डालने, कचरे को स्रोत पर ही अलग करने और केवल अधिकृत कचरा संग्रहण वाहनों को कचरा सौंपने की अपील की।

अभियान के तहत गुरुग्राम में चिन्हित 21 कचरा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक स्थानों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का संदेश है, ‘‘10 दिन - 21 कचरा स्थल - एक गुरुग्राम।’’ दो से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य चिन्हित स्थानों की सफाई के साथ लोगों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है, ताकि वहां दोबारा कचरा जमा न हो। नगर निगम गुरुग्राम ने निवासी कल्याण संघों, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय निवासियों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता और कचरा पृथक्करण का संदेश भी दिया।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों में होने वाले बहुप्रतीक्षित पुरुष क्रिकेट फाइनल से पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के जापान नहीं पहुंचने की पुष्टि हो गई है। शनिवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला खेला जाना है, लेकिन नकवी इस मुकाबले के दौरान वहां मौजूद नहीं होंगे।

एशियाई क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी आइची-नागोया 2026 के अंतिम दिन होने वाले मुकाबलों में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली सभी 4 टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, नकवी ने भी अपने संदेश में कहा है कि कुछ जरूरी जिम्मेदारियों के कारण वह नागोया नहीं जा सकेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को स्वर्ण तथा कांस्य पदक के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वह इन मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद कर रहे हैं। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक के मुकाबले से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक का मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और ऐसे में नकवी की गैरमौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में महिला एशिया कप के दौरान मोहसिन नकवी से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। उस दौरान भारतीय महिला टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि एशियाई खेलों में भारत की पुरुष टीम को पदक कौन प्रदान करेगा और क्या नकवी इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, पदक प्रदान करने से जुड़ा फैसला अकेले एशियाई क्रिकेट परिषद नहीं करती है। यह जिम्मेदारी एशियाई ओलंपिक परिषद और आइची-नागोया एशियाई खेल तथा एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति के बीच तय होती है। ऐसे में स्थानीय आयोजकों के सामने भी भारत-पाकिस्तान फाइनल के दौरान समारोह को लेकर कई बातों का ध्यान रखना था।

भारत और जापान के बीच लंबे समय से अच्छे राजनयिक संबंध हैं। इसी साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इसी मौके पर 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक द्विपक्षीय क्रिकेट मुकाबला भी खेला गया था।

यह मुकाबला क्रिकेट के लिहाज से भी खास रहा है, क्योंकि भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है, जबकि जापान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सहयोगी देश है और उसकी विश्व रैंकिंग 41वीं है। ऐसे में भारत और जापान का यह मुकाबला दोनों देशों के संबंधों के साथ-साथ क्रिकेट के विस्तार के लिहाज से भी खास माना गया है।

मोहसिन नकवी के जापान नहीं आने से भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पदक वितरण को लेकर उठ रही चर्चाओं पर भी फिलहाल विराम लग गया है। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरने वाली हैं।

Fri, 02 Oct 2026 20:15:00 +0530

  Videos
See all

Mumbai CJP Protest Live : अभी-अभी CJP प्रोटेस्ट पर मुंबई से आई बहुत बड़ी खबर | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:40:31+00:00

Lalu Yadav meet Rohini Acharya Viral Video | पिता पुत्री की मुलाकात, VIDEO हुआ वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:37:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers