SSC CHSL Recruitment 2026: एसएससी सीएचएसएल में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जानें जरूरी अपडेट
दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CPO SI CAPF Exam Date 2026 जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने SSC CPO भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आयोग की ओर से जारी होने वाले एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी निर्देशों पर भी नजर रखनी चाहिए।
SSC CPO SI Paper-1 का एग्जाम पैटर्न
SSC CPO परीक्षा के Paper-1 में उम्मीदवारों से चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन शामिल हैं। Paper-1 में कुल 100 सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन की तैयारी संतुलित तरीके से करनी होगी, क्योंकि Paper-1 के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
Paper-2 में 200 अंकों की परीक्षा
Paper-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को Paper-2 के लिए बुलाया जाएगा। दिए गए पैटर्न के अनुसार Paper-2 में इंग्लिश से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 200 अंकों की होगी।
Paper-2 में कुल 100 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में आ सकता है एडमिट कार्ड
SSC CPO SI CAPF परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
उम्मीदवार अभी से बना लें तैयारी का प्लान
SSC CPO परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को बचे हुए समय के अनुसार विषयवार तैयारी, मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।
छप्परफाड़ डिस्काउंट! अक्टूबर में इस SUV पर आया ₹4 लाख तक बचाने का मौका; जानें खासियतें
जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक बचत का ऑफर दे रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan








