Responsive Scrollable Menu

DA Hike 2026: दशहरे से पहले इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स का बढ़ा महंगाई भत्ता

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रेम सिंह तमांग सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि की है।

वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार, पुराने मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए/डीआर में 5 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इनका डीए/डीआर  257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए/डीआर में  2 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिसके बाद डीए/डीआर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

नई दरें एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। इसका लाभ 50,000 कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। संशोधित डीए दरें नियमित वेतनमान में संशोधित वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों और कार्यभारित प्रतिष्ठानों यानी किसी परियोजना से वेतन पाने वाले कर्मियों पर भी लागू होंगी। चुंकी नई दरें जनवरी से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा। संभावना है कि अक्टूबर की सैलरी में बढ़े हुए डीए और डीआर का लाभ दिया जा सकता है।

अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए भी डीए की नई दरें

छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पुराने वेतनमान और ग्रेड पे ढांचे में वेतन पाने वाले अखिल भारतीय सेवा (AIS) अधिकारियों के लिए डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। वहीं, 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले एआईएस  का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। केंद्र की घोषणा के बाद राज्य सरकार दरों में संशोधन करती है। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से DA का लाभ मिल रहा है।

Continue reading on the app

Rise & Fall 2 में बदला गेम, सिवेट तोमर के एविक्शन के बाद प्रियंका-तेज प्रताप में टकराव

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ तीखी झड़प और हाथापाई के बाद मशहूर कंटेस्टेंट सिवेट तोमर को मेकर्स ने नियमों के उल्लंघन पर शो से बाहर कर दिया है। सिवेट की इस अचानक बेदखली से पेंटहाउस में तगड़ा हड़कंप मच गया है और घरवाले हैरान नजर आ रहे हैं। बानीजय एशिया के बैनर तले बने और वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में अब अल्टीमेट रूलर बनने की जंग बेहद तेज हो गई है।

स्वरा भास्कर और करण पटेल का फूटा गुस्सा

सिवेट के बाहर होते ही घर में गुस्सा भड़क उठा, जहां स्वरा भास्कर ने इस बेदखली को सिरे से बकवास बताते हुए खुलेआम विरोध दर्ज कराया। वहीं करण पटेल भी सिवेट के समर्थन में उतर आए और उन्होंने बाहर जाने से पहले शहजाद से कड़ा हिसाब लेने का ऐलान किया। उधर पेंटहाउस लौटे शहजाद का स्वागत भी शांत नहीं रहा और पर्सनल कमेंट्स को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई।

‘रेड रूम’ टास्क का रोमांच और गौतम गुलाटी की चालबाजी

घर के घमासान के बीच जब ‘रेड रूम’ खुला, तो ‘असली या नकली’ टास्क के लिए रूलर्स ने अपने-अपने वर्कर मैदान में उतारे। तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार काजल राघवानी को अपना मोहरा बनाया, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी ने कायरा अनु को चुना। इसी दौरान गौतम गुलाटी ने प्रियंका के साथ गठबंधन में होने के बावजूद अनपेक्षित चाल चलते हुए उनका खेल बिगाड़ दिया, जिससे हैरान प्रियंका और उनके बीच भरोसे पर संकट खड़ा हो गया।

 

काजल राघवानी की जीत से तेज प्रताप मजबूत, बेसमेंट में छिड़ी जंग

गौतम के धोखे के बाद भी काजल राघवानी ने पहला राउंड जीतकर तेज प्रताप यादव को बड़ी बढ़त दिला दी, जिससे उन्हें विरोधी दावेदारों को बेदखल करने की खास ताकत मिल गई। दूसरी तरफ बेसमेंट में पैसों के वैल्यूएशन के दौरान गौतम गुलाटी तीन लाख की कीमत के साथ सबसे महंगे और काजल पचहत्तर हजार के साथ सबसे कमजोर खिलाड़ी चुनी गईं, जिसके बाद भड़कीं काजल और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan Live Score, Asian Games Final: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच, पहली बार होगा ऐसा

India vs Pakistan Live Score: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. Sat, 03 Oct 2026 08:44:49 +0530

  Videos
See all

Israel Big Action on Dubai Plane Hijack LIVE: पकड़ा गया साजिशकर्ता? | Mossad | Oman | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:35:09+00:00

Premanand Maharaj Disciple Death News LIVE: दूसरा शिष्य लापता? प्रेमानंद का एक्शन! | Rasik Dulari #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:19:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers