Responsive Scrollable Menu

UP विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का इस बड़ी पार्टी को बिग नो! गठबंधन पर कह दी ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से सीधे इनकार कर दिया है.

अखिलेश यादव ने यह बयान कहां दिया?

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से AIMIM के साथ संभावित गठबंधन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के इसकी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया.

अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर क्या साफ किया?

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी इंडिया गठबंधन के साथ ही आगे बढ़ेगी।. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने मौजूदा गठबंधन सहयोगियों के साथ ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसमें AIMIM के लिए कोई जगह नहीं है.

यह सवाल उठा ही क्यों था?

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता काफी बढ़ गई थी. उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में दौरे किए और सार्वजनिक मंचों से सपा, बसपा और कांग्रेस के सामने भाजपा के खिलाफ साथ आने का खुला प्रस्ताव रखा था. ओवैसी का कहना था कि उनकी पार्टी का एकमात्र मकसद राज्य में भाजपा को सत्ता से दूर रखना है.

सपा ने इससे पहले भी ओवैसी के प्रस्ताव पर क्या कहा था?

मुरादाबाद में ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से भी यह साफ संकेत दिया गया था कि AIMIM के साथ गठबंधन करना मुश्किल है. यानी पार्टी नेतृत्व का यह रुख नया नहीं है, बल्कि अब अखिलेश यादव ने खुद मुखर होकर इस पर मुहर लगा दी है।

क्या सिर्फ सपा ही AIMIM से दूरी बना रही है?

बसपा प्रमुख मायावती भी पहले साफ कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी किसी भी सूरत में AIMIM के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इसके अलावा कांग्रेस भी ओवैसी की पार्टी से दूरी बनाए रखने के पक्ष में नजर आई है. यानी उत्तर प्रदेश के तीनों बड़े विपक्षी दल एक सुर में AIMIM को गठबंधन से बाहर रखने के पक्ष में खड़े दिखते हैं.

आखिर सपा, बसपा और कांग्रेस AIMIM से इतनी दूरी क्यों बना रहे हैं?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली, विपक्षी दलों को डर है कि AIMIM को साथ लेने से मुस्लिम-यादव या अन्य सामाजिक समीकरणों का ध्रुवीकरण हो सकता है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है। दूसरी, सपा के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि अगर ओवैसी वाकई भाजपा को रोकना चाहते हैं, तो उन्हें अलग से चुनाव लड़ने के बजाय सीधे सपा को समर्थन देना चाहिए, न कि गठबंधन में हिस्सेदारी मांगनी चाहिए।

क्या AIMIM को 'बी-टीम' कहे जाने का डर भी एक वजह है?

विपक्षी खेमे के कई नेता मानते हैं कि AIMIM का कोई बहुत मजबूत जमीनी कैडर नहीं है और पार्टी ज्यादातर तीखे बयानों से चर्चा में बने रहने की कोशिश करती है. ऐसे में कहीं न कहीं यह आशंका भी बनी रहती है कि AIMIM के साथ आने से विपक्षी एकता की बजाय वोटों का बंटवारा ज्यादा हो सकता है, जिसका परोक्ष फायदा भाजपा को मिल सकता है.

क्या अतीत में AIMIM और यूपी के विपक्षी दलों के बीच कोई तालमेल रहा है?

2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. हालांकि उस चुनाव में पार्टी को खास सफलता नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद से सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही AIMIM के साथ औपचारिक गठबंधन से दूरी बनाए रखने में ही अपनी भलाई देख रहे हैं.

अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद AIMIM की आगे की रणनीति क्या हो सकती है?

अखिलेश यादव के इस साफ इनकार के बाद माना जा रहा है कि AIMIM को उत्तर प्रदेश में फिर अकेले ही मैदान में उतरना पड़ सकता है. हालांकि ओवैसी अब तक लगातार दावा करते रहे हैं कि उनकी पार्टी का मकसद सिर्फ भाजपा को हराना है, ऐसे में आने वाले दिनों में वे अपनी रणनीति में कोई और बदलाव कर सकते हैं या छोटे दलों के साथ नया गठबंधन बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

SIR में नाम छूट गया? घबराएं नहीं! चुनाव आयोग ने 20 राज्यों में शुरू कराया बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO

तेजस्वी को कांग्रेस का करारा जवाब! एकतरफा फैसले पर भड़के राहुल ने उठाया ये बड़ा कदम...

शराब दुकानदारों के लिए रेड अलर्ट! MRP से एक रुपया भी ज्यादा लिया तो लगेगा 10 लाख जुर्माना

Explainer: सपा ने खोल दिए अपने पत्ते, भाजपा अब भी चुप क्यों? राज्यसभा की 10 सीटों पर 37 वोटों से तय होगी एक सीट...

Explainer:  ईरानी Dhow से पाकिस्तान तक..., समुद्र के रास्ते भारत में ड्रग्स कैसे पहुंचाते हैं तस्कर?

विवाद के बाद झुका चुनाव आयोग! फॉर्म-6 से हटाया वो कॉलम, जिसने मचाया था बवाल...

Continue reading on the app

'रात में मेरा कमरा खटखटाया और...', नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर संग की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस का खुलासा

Swara Bhaskar: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) में नजर आ रही हैं. शो में वो शहजाद पूनावाला के साथ अपनी लड़ाई और नोकझोंक को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, हाल ही में स्वरा ने शो में शॉकिंग खुलासा किया . उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी और उनसे अजीब डिमांड भी की थी.

स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा

 'राइज एंड फॉल 2'  के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत में फिल्म की शूटिंग सेट का किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने कहा- 'ये बात तनु वेड्स मनु के बाद की थी. ये मेरी बड़ी फीमेल लीड फिल्म थी. 56 दिनों का शूट था. मैं फिल्म में हीरोइन थी. पहले तो वो मुझे समझाते हैं कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार करना चाहिए. इसके बाद वो मुझे मैसेज करने लगे. वो मुझे कविताएं भेजते था.'

अकेले में रिहर्सल करने की बात

वहीं स्वरा ने आगे बताया कि उस डायरेक्टर ने उन्हें अकेले में रिहर्सल करने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा- 'फिल्म में एक रोमांटिक सीन थी मतलब रोमांटिक गाना कुछ. उन्होंने मुझे कहा कि उन्हें इस सीन का रिहर्सल करना है. मैंने उनसे पूछा रिहर्सल में कौन कौन होगा? उन्होंने कहा आप और मैं. हम डिस्कस करेंगे.' स्वरा ने कहा- 'मैंने मना कर दिया और कहा कि एक्टर, कैमरामैन को भी बुलाइए. अगर ये रिहर्सल है तो सबको यहां होना चाहिए. हमें ही क्यों अकेले में करना है?'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत

नशे में खटखटाया एक्ट्रेस का दरवाजा

स्वरा भास्कर ने ये भी बताया कि एक दिन वो डायरेक्टर नशे में उनके कमरे के बाहर पहुंच गया था. एक्ट्रेस ने कहा-  'हम लोग एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. मैं केवल अकेली महिला थी. मैं अंदर गई और डायरेक्टर-सिनेमेटोग्राफर दोनों आधी बोतल निपटा चुके थे. वो साथ में बैठे हुए थे और ड्रिंक कर रहे थे. इसके बाद डायरेक्टर रात में मेरे कमरे के पास आए और जोर-जोर से खटखटाने लगे. जब मैंने दरवाजा खोला तो नोटिस किया कि वो ड्रिंक करके आए थे. उन्होंने मुझे पूछा कि क्या में हग कर सकता हूं? मैंने कहा नहीं, नहीं, मैं नहीं कर सकती. सर प्लीज आप यहां से चले जाओ मुझे डर लग रहा है.'

जौहर विवाद को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

बता दें, वैसे तो स्वरा किसी ने किसी वजह से विवादों में रहती है. हाल ही में फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर विवाद को लेकर चर्चा में आई. एक कार्यक्रम में उन्होंने जौहर के चित्रण पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या रेप सर्वाइवर्स को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि जिंदा रहने से बेहतर मौत है. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. बाद में स्वरा ने सफाई दी कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को ‘कायर’ नहीं कहा था और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट

स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हाल ही के सालों में वो फिल्मों के अलावा वेब प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं. शादी और मां बनने के बाद उन्होंने काम से कुछ समय का ब्रेक लिया था और अब वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं. उन्हें पिछले साल पति पत्नी और पंगा शो में देखा गया था और इन दिनों वो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

Continue reading on the app

  Sports

Parveen Hooda Gold Medal: एशियन गेम्स में बॉक्सर परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, छीन लिया गया था कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026 में महिला बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने कमाल प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया. इस खिलाड़ी ने ताईवान की खिलाड़ी को हराकर खिताब जीत लिया. Fri, 02 Oct 2026 14:51:32 +0530

  Videos
See all

Raja Warring Exclusive Interview | राहुल से मिले राजा वड़िंग, इस्तीफे के बाद क्या बोले? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:42:07+00:00

PM Modi से बात करते हुए भावुक हुए Captain Smit | PM Modi | Emotional | Captain Smit | #flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers