Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को कहा कि इन दोनों नेताओं ने दिखाया कि जब किसी व्यक्ति के आचरण तथा विचारों में तालमेल होता है, तो उसकी बातों में ताकत होती है। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर यहां खादी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीकों से भारत की आजादी की लड़ाई को एक जन-आंदोलन में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन दोनों महान पुरुषों का पूरा जीवन हमें सिखाता है कि वाणी में शक्ति तब आती है जब व्यक्ति के आचरण और विचारों में सामंजस्य हो।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में अन्याय, शोषण और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ गांधी के अभियानों और बाद में भारत की आजादी की लड़ाई में उनके नेतृत्व ने देशभर के लोगों को प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें: Patna के Gandhi Maidan में राज्यपाल और CM Samrat Choudhary ने महात्मा गांधी को किया नमन
मुख्यमंत्री ने जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ आदि गीतों पर संगीतमयी प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने शास्त्री को भी उनकी 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़ें: UP में 2017 से पहले माफिया की समानांतर सरकार थी, CM Yogi Adityanath ने गिनाए पुलिस सुधार
उन्होंने शास्त्री को एक महान स्वतंत्रता सेनानी और गांधी का पक्का अनुयायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, भारतीय मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भरा था। उन्होंने कहा कि शास्त्री का नारा ‘‘जय जवान, जय किसान’’ देश की सीमाओं की रक्षा करने और अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनने के दोहरे लक्ष्यों को दिखाता है। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जब भारत के सैनिक सीमाओं पर दुश्मन को हरा रहे थे, तब देश के किसान अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को पाने के लिए खेतों में काम कर रहे थे।’’ मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से देश के सैनिकों व अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा भरने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा।
Mathura के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दान की गई 20 धातुओं की शुद्धता जांचेगी आधुनिक मशीन
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान मंदिर में धातु के दान की शुद्धता परखने के लिए एक उन्नत कम्प्यूटरीकृत मशीन स्थापित कर रहा है, ताकि दान प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके। संस्थान के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह मशीन 20 विभिन्न धातुओं की मौजूदगी की जांच कर सकती है और नवरात्रि से काम करना शुरू कर देगी।
शर्मा ने कहा, ‘‘शुद्धता की जांच भक्त की मौजूदगी में की जाएगी और उन्हें दान की रसीद के साथ परीक्षण रिपोर्ट की एक प्रति भी दी जाएगी।’’ दानदाता को रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसमें उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। रिपोर्ट की एक प्रति सेवा संस्थान के अभिलेखागार में सुरक्षित रखी जाएगी। शर्मा ने कहा, ‘‘इस मशीन से धातु को तोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और यह उसकी मूल अवस्था में ही उसकी शुद्धता की जांच कर सकती है।’’ उन्होंने कहा कि दानपात्रों में प्राप्त सभी धातुओं की जांच प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Lieutenant General Akhilesh Kumar ने संभाली Mathura स्थित First Corps के GOC की कमान
शर्मा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने दान की गिनती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गिनती की प्रक्रिया आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाती है, जो गिनती कक्ष के भीतर की गतिविधियों को दर्ज कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि गिनती कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में की जाती है, जबकि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









