Responsive Scrollable Menu

Mathura के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दान की गई 20 धातुओं की शुद्धता जांचेगी आधुनिक मशीन

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान मंदिर में धातु के दान की शुद्धता परखने के लिए एक उन्नत कम्प्यूटरीकृत मशीन स्थापित कर रहा है, ताकि दान प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके। संस्थान के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह मशीन 20 विभिन्न धातुओं की मौजूदगी की जांच कर सकती है और नवरात्रि से काम करना शुरू कर देगी।

शर्मा ने कहा, ‘‘शुद्धता की जांच भक्त की मौजूदगी में की जाएगी और उन्हें दान की रसीद के साथ परीक्षण रिपोर्ट की एक प्रति भी दी जाएगी।’’ दानदाता को रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसमें उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। रिपोर्ट की एक प्रति सेवा संस्थान के अभिलेखागार में सुरक्षित रखी जाएगी। शर्मा ने कहा, ‘‘इस मशीन से धातु को तोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और यह उसकी मूल अवस्था में ही उसकी शुद्धता की जांच कर सकती है।’’ उन्होंने कहा कि दानपात्रों में प्राप्त सभी धातुओं की जांच प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Lieutenant General Akhilesh Kumar ने संभाली Mathura स्थित First Corps के GOC की कमान

शर्मा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने दान की गिनती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गिनती की प्रक्रिया आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाती है, जो गिनती कक्ष के भीतर की गतिविधियों को दर्ज कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि गिनती कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में की जाती है, जबकि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जाती है।

Continue reading on the app

Patna के Gandhi Maidan में राज्यपाल और CM Samrat Choudhary ने महात्मा गांधी को किया नमन

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं ने राजधानी स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और राजकीय समारोह में हिस्सा लिया। चौधरी ने अन्य नेताओं के साथ पटना के शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर हृदय से नमन करता हूं। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के उनके आदर्श मानवता को शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत BJP नेताओं ने बापू व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी सादगी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।’’ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सादर नमन, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नयी दिशा प्रदान की।’’ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘महात्मा गांधी का ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का सिद्धांत और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ‘‘सादगी, शुचिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रतीक’’ के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने भारतीयों में ‘‘राष्ट्रवाद की भावना का संचार’’ किया।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Statement: बिना नाम लिए शुभमन गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. ऐसे में कप्तान गिल ने बिना लिए कुछ खिलाड़ियों को वॉर्निंग दे डाली है. Sun, 4 Oct 2026 00:21:00 +0530

  Videos
See all

EPFO New Rule 2026: EPFO के नियम बदले? आया बड़ा अपडेट! | EPFO Interest Credit | PF News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T22:00:34+00:00

Waris Pathan on Nitesh Rane: वारिस ने दिया नितेश राणे को ऑफर !#niteshrane #warispathan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers