Responsive Scrollable Menu

‘दृश्यम द कंक्लूजन’ का सस्पेंस देख पब्लिक सन्न, बोली- एक पल भी आंख झपकी तो छूट जाएगा बड़ा राज!

Jamshedpur Public Liked Drishyam: गांधी जयंती पर रिलीज हुई 'दृश्यम द कंक्लूजन' को दर्शकों ने 'फुल पैसा वसूल' बताया. जमशेदपुर के मिराज सिनेमा में पब्लिक ने फिल्म के सस्पेंस और अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ की. हॉल से निकलने वाले दर्शकों ने फिल्म के सस्पेंस और थ्रिलर की तारीफ की.

Continue reading on the app

ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ के साथ भारत आई:डाइट में तेल कम, मछली पर खास जोर; कल कोलकाता में फ्रेंडली मैच

ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट के साथ भारत आई है। टीम को 3 अक्टूबर को कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलना है। खिलाड़ियों को दिन में करीब 5 बार खाना दिया जा रहा है। डाइट में तेल की मात्रा बेहद कम रखी गई है और खाना पकाने में मुख्य रूप से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल हो रहा है। टीम के शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट हर मील की निगरानी कर रहे हैं। मछली और सी-फूड पर खास जोर, लंच-डिनर में राइस से चिकन तक ब्राजील के खिलाड़ी मछली और सी-फूड पसंद करते हैं। कोलकाता में उन्हें ताजी मछली की अलग-अलग वैरायटी परोसी जा रही हैं। इन्हें टीम के अपने शेफ ही तैयार कर रहे हैं। लंच और डिनर में मछली के अलावा राइस, स्पैगेटी, बेक्ड बीन्स, चिकन, मीट और ग्रीन सलाद शामिल हैं। डेजर्ट भी सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। खाने के साथ खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा है। ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, ब्रेड और फ्रूट्स शुक्रवार सुबह खिलाड़ियों के लिए ब्रेकफास्ट में ब्रेड, उबले अंडे, ताजे फल और हरी सब्जियों का सलाद परोसा गया। फ्रेश फ्रूट्स और ड्राय फ्रूट्स भी डाइट का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों के बेवरेज के लिए भी खास रूटीन तय किया गया है। पीने का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा टीम के खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी बाहर से सोर्स कर मंगाया जा रहा है। खाने और पेय पदार्थों के साथ हाइड्रेशन को भी तय रूटीन के मुताबिक रखा गया है। सुबह हल्का जिम सेशन डाइट के साथ खिलाड़ी सुबह हल्का जिम सेशन भी कर रहे हैं। FIFA फ्रेंडली से पहले कोलकाता में टीम का रूटीन उसके अपने शेफ, न्यूट्रिशनिस्ट और तय फिटनेस प्लान के मुताबिक चल रहा है। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे:3 बार आमने-सामने आ सकते हैं, विश्वकप में भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में है, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा. Fri, 2 Oct 2026 22:50:20 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी? | DA Hike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:15+00:00

Hero pilot tells India PM Narendra Modi about alleged hijack and other stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers