Responsive Scrollable Menu

विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR के बाद छूटे वोटरों के लिए चलेगा विशेष अभियान, EC घर-घर जाकर जोड़ेगा नाम

देश में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और पात्र लोगों को फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में शामिल कराने में मदद करेंगे।

आयोग के 1 अक्टूबर 2026 के निर्देश के मुताबिक, बीएलओ प्री-एसआईआर मतदाता सूची और मौजूदा मतदाता सूची की तुलना करेंगे। इस दौरान ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पहले की मतदाता सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। इसके अलावा पहली बार मतदान के पात्र हुए युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों को भी इस विशेष अभियान में शामिल किया जाएगा।

एसआईआर के बाद छूटे नामों की होगी पहचान
चुनाव आयोग के निर्देश में कहा गया है कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे मतदाताओं की सूची तैयार की थी।

अब विशेष अभियान के दौरान मौजूदा मतदाता सूची की तुलना प्री-एसआईआर सूची से की जाएगी।

इससे ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी:

  • जिनका नाम प्री-एसआईआर सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है।
  • जो एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए।
  • जो पहली बार मतदान के पात्र हुए हैं।
  • ऐसे युवा और अन्य पात्र नागरिक जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

आयोग ने कहा है कि विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

घर-घर जाएंगे बीएलओ
इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात घर-घर जाकर सत्यापन है।

बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे। यदि व्यक्ति पात्र पाया जाता है तो उसके नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कराने में सहायता की जाएगी।

आयोग ने बीएलओ को प्रति सप्ताह करीब 20 से 25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया है। पूरी कवायद को लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फॉर्म-6 भरवाने का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा
बीएलओ विशेष अभियान के दौरान तैयार की गई सूची में प्रत्येक संबंधित मतदाता की वर्तमान स्थिति दर्ज करेंगे। जिन मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भर दिया जाएगा, उनके नाम के सामने इसकी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

इसके बाद सूची को भरे गए फॉर्म-6 और मैदानी सत्यापन रिपोर्ट के साथ संबंधित चुनाव पंजीकरण अधिकारी यानी ईआरओ को सौंपा जाएगा। अंतिम कार्रवाई ईआरओ द्वारा संबंधित कानून और नियमों के तहत की जाएगी।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मिलेगी सूची
चुनाव आयोग ने विशेष अभियान में राजनीतिक दलों की भागीदारी का भी प्रावधान रखा है। बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा किया जाएगा।

अभियान पूरा होने के बाद बूथवार सूची भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने में उन्हें भी सहयोग का अवसर मिल सके।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर भी फोकस
यह विशेष अभियान केवल उन लोगों के लिए नहीं है जिनके नाम एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नहीं रहे। आयोग ने पहली बार वोट देने वाले और युवा पात्र मतदाताओं को भी अभियान में शामिल किया है। बीएलओ घर-घर अभियान के दौरान ऐसे पात्र युवाओं की पहचान होने पर उनका भी फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करेंगे।

बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे
चुनाव आयोग ने नामांकन की सुविधा के लिए बूथ लेवल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों तक विशेष रूप से पहुंचने के लिए कैंप लगाए जा सकते हैं जो सामान्य परिस्थितियों में मतदाता पंजीकरण केंद्रों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते।

इनमें शामिल हैं:

  • नाइट शेल्टर में रहने वाले लोग
  • मजदूर कॉलोनियों में रहने वाले लोग
  • बेघर नागरिक
  • वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोग

स्कूल-कॉलेज और स्थानीय स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान
आयोग ने अधिकारियों को केवल मतदाता सूची अपडेट करने तक सीमित नहीं रहने को कहा है। शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय आउटरीच, स्वीप गतिविधियों और प्रेस ब्रीफिंग के जरिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अवसर की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

करीब एक महीने तक चलेगी कवायद
आयोग ने इस विशेष अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसकी निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव पंजीकरण अधिकारी के स्तर पर की जाएगी।

इसका उद्देश्य एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा नामांकन का अवसर देना है।

आयोग ने क्या कहा?
चुनाव आयोग ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि मतदाता पंजीकरण एक निरंतर प्रक्रिया है। यानी कोई पात्र व्यक्ति अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है या किसी वजह से उसका नाम हट गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना और उन्हें नामांकन में सहायता उपलब्ध कराना है।

Continue reading on the app

PM Modi Video Call: फ्लाईदुबई पायलट स्मित मछार ने सुनाई आपबीती, कहा- संकट में पढ़ी हनुमान चालीसा; मोदी बोले- गर्व है

दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या FZ1073 के दौरान एक बड़ा और खतरनाक हादसा टल गया। विमान के भीतर ओमान के सह-पायलट ने ही फ्लाइट को क्रैश करने के नापाक इरादे से भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।

उन्होंने खुद को संभाला और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों व क्रू को अंदर घुसकर हमलावर को काबू करने का मौका मिल गया। इस साहसिक कार्य के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की है।

वीडियो कॉल पर पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनकी बहादुरी, सूझबूझ तथा संकट के समय संयम बनाए रखने की जमकर सराहना की।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित काफी भावुक हो गए और उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह उनके सबसे बड़े आदर्श हैं और प्रधानमंत्री का इस तरह फोन करके उनका हौसला बढ़ाना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात करने का मौका मिलेगा।

"मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा, किसी को मरने नहीं देना चाहता था"
प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कैप्टन स्मित ने उस डरावनी घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 17 साल से उड़ान भर रहे हैं और पिछले 11 साल से कैप्टन हैं, इसलिए आंखें बंद होने के बावजूद वह समझ पा रहे थे कि विमान में क्या हो रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए।

उन्होंने साझा किया कि जब भी वह मुश्किल में होते हैं, वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उस खौफनाक वक्त में भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे और उनके मन में बस यही चल रहा था कि वह किसी को मरने नहीं दे सकते। उन्होंने यह भी कहा कि विमान की इस घटना में हर किसी ने बराबर की भूमिका निभाई।

पीएम मोदी बोले- "भारतीय दूसरों की जान बचाने वाले हैं, मां के संस्कारों को किया नमन"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। पीएम मोदी ने गर्व से कहा कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कैप्टन स्मित की मां गीता बें का भी विशेष रूप से जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भगवद्गीता की सीख और महान संस्कारों के साथ उन्हें बड़ा किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है कैप्टन स्मित के अदम्य साहस की चर्चा
कैप्टन स्मित मच्छार के इस जांबाज कारनामे की गूंज पूरी दुनिया में है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को 'हीरो' करार देते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ के कारण 9/11 जैसी एक बड़ी त्रासदी टल गई। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट की बहादुरी को खुले दिल से सराहा है। इन वैश्विक प्रतिक्रियाओं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई भावनात्मक बातचीत ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह अंदर, शिवम दुबे बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely playing xi vs Pakistan Asian Games gold medal match: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आजऐतिहासिक महामुकाबला होगा. इस खिताबी जंग में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय टीम इस अहम मैच में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Sat, 3 Oct 2026 06:30:04 +0530

  Videos
See all

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers