Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर: बाली में हुआ हादसा; एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगा
Nushrratt Bharuccha Accident: अभिनेत्री नुसरत भरुचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। काम के सिलसिले में बाली गईं अभिनेत्री के साथ वहां हादसा हो गया, जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। नुसरत फिलहाल बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेत्री की टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है।
नुसरत की होगी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी
नुसरत भरुचा की टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अभिनेत्री को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और अब उनकी सर्जरी की जाएगी। फिलहाल टीम की प्राथमिकता उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधा और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।
अभिनेत्री की हालत को लेकर उनकी टीम लगातार मेडिकल टीम के संपर्क में है। हालांकि, हादसा किस तरह हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है।
एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाया जाएगा
एक्ट्रेस की टीम के मुताबिक, नुसरत को बाली से मुंबई लाने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया जाएगा, जिसके बाद यहां उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होने की उम्मीद है।
टीम ने यह भी बताया कि चोट और सर्जरी की प्रकृति को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम और समय की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों के लिए उनके काम से जुड़े कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
नुसरत की टीम ने मांगी प्राइवेसी
अभिनेत्री की टीम ने इस मुश्किल समय में नुसरत के प्रशंसकों, दोस्तों और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। टीम ने कहा कि इस समय अभिनेत्री का पूरा ध्यान इलाज और रिकवरी पर है।
बयान में नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं भेजने वाले लोगों का आभार जताया गया है। टीम ने यह भी कहा कि जरूरत के मुताबिक आगे स्वास्थ्य संबंधी अपडेट साझा किए जाएंगे।
फिलहाल नुसरत भरुचा ने खुद सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अपनी सेहत को लेकर कोई अपडेट साझा नहीं किया है।
‘छोरी 2’ में नजर आई थीं नुसरत
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरुचा हाल ही में ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘उफ्फ ये सियापा’ में भी दिखाई दी थीं।
Navratri Garba Practice Playlist: गरबा की प्रैक्टिस करनी है तो प्ले करें ये बॉलीवुड गाने, थिरकते-थिरकते सीख जाएंगे स्टेप्स
Garba Practice Playlist: नवरात्रि में गरबा और डांडिया की धूम अलग ही माहौल बना देती है। खासकर पहली बार गरबा करने वालों के लिए सही गाने के साथ प्रैक्टिस करना काफी मददगार हो सकता है। गरबा आमतौर पर गोल घेरे में लयबद्ध कदमों और ताली के साथ किया जाता है, जबकि डांडिया में स्टिक का इस्तेमाल होता है।
अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी प्रैक्टिस प्लेलिस्ट में इन गानों को शामिल कर सकते हैं।
1. Chogada
गरबा प्रैक्टिस शुरू करने के लिए 'Chogada' अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी लय पर बेसिक दो-स्टेप, ताली और घूमने वाले स्टेप्स की प्रैक्टिस की जा सकती है।
2. Dholi Taaro Dhol Baaje
बेसिक स्टेप्स समझ आने के बाद 'Dholi Taaro Dhol Baaje' पर प्रैक्टिस करें। इसकी तेज बीट आपको लगातार स्टेप बदलने और ताल के साथ चलने की आदत डालने में मदद कर सकती है। यह गाना Hum Dil De Chuke Sanam का है।
3. Odhani
गरबा में सिर्फ पैरों का तालमेल ही जरूरी नहीं होता, हाथों के मूवमेंट भी डांस को खूबसूरत बनाते हैं। 'Odhani' पर आप हाथों की दिशा, ताली और घूमने वाले स्टेप्स को साथ करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह गाना Made in China का है।
4. Dholida
अब अपनी प्रैक्टिस में थोड़ा जोश बढ़ाएं। 'Dholida' पर तेज कदमों और एनर्जी से भरे मूवमेंट की रिहर्सल की जा सकती है। यह गाना Loveyatri से है और गरबा प्रैक्टिस के लिए सुझाए जाने वाले गानों में शामिल रहा है।
5. Udi Udi Jaye
अगर आप अकेले नहीं बल्कि पार्टनर या दोस्तों के साथ गरबा करने वाले हैं, तो 'Udi Udi Jaye' को प्लेलिस्ट में जगह दें। इसकी अपेक्षाकृत आसान गति पर पार्टनर के साथ तालमेल और घूमने वाले स्टेप्स की रिहर्सल की जा सकती है।
6. Kamariya
गरबा नाइट में जब बीट तेज हो जाए तो कदमों का तालमेल बिगड़ना नहीं चाहिए। इसके लिए 'Kamariya' पर तेज फुटवर्क और लगातार मूवमेंट की प्रैक्टिस करें।
7. Shubhaarambh
प्रैक्टिस शुरू करने से पहले शरीर को थोड़ा वार्मअप देना जरूरी है। 'Shubhaarambh' जैसे गाने पर हल्के स्टेप्स से शुरुआत करके धीरे-धीरे रिदम पकड़ी जा सकती है।
8. Nagada Sang Dhol
जब बेसिक स्टेप्स से लेकर तेज फुटवर्क तक की तैयारी हो जाए, तब बारी आती है फुल एनर्जी की। 'Nagada Sang Dhol' पर ग्रुप के साथ डांस की प्रैक्टिस की जा सकती है।
गरबा प्रैक्टिस करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- शुरुआत में बहुत तेज स्टेप्स करने की कोशिश न करें।
- पहले पैरों की चाल और बीट का तालमेल समझें।
- उसके बाद हाथों और घूमने वाले स्टेप्स को जोड़ें।
- ग्रुप में डांस करना है तो सामने वाले की स्पीड के साथ तालमेल बनाएं।
- लंबे समय तक प्रैक्टिस करने से पहले हल्का वार्मअप जरूर करें।
- डांस के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार स्टेप्स की स्पीड रखें।
यह भी पढ़ें: पूजा के बर्तन हो गए हैं काले? आसान तरीके से लौटाएं पीतल-चांदी की चमक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











