Responsive Scrollable Menu

'मुझे अपने घर बुलाया, आधे घंटे तक मेरे साथ...' रोहित शर्मा पर 19 वर्षीय क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताई IPL के बाद की पूरी कहानी

Rohit Sharma : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन अपने बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं. वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. इस घरेलू सीरीज के अब तक के दोनों मैचों में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित ने बल्ले के साथ पिछले यानी दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. ये पारी रोहित के बल्ले से तब आई, जब इंडियन क्रिकेट टीम 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा गुवाहाटी में कर रही थी. अब रोहित शर्मा तीसरे वनडे में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. ये मैच  न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. इस मैच से पहले भारतीय रोहित शर्मा पर एक 19 साल के क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. 

आयुष म्हात्रे ने दिया रोहित शर्मा पर बड़ा बयान

दरअसल, रोहित शर्मा को लेकर 19 वर्षीय क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उस वक्त को याद किया है, जब उनको भारत का अंडर-19 कप्तान बनाया गया था. उस समय उन्होंने रोहित शर्मा से मदद मांगी थी क्योंकि उन्हें कप्तानी का अनुभव नहीं था, उन्होंने सिर्फ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. अंत में उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. अब उन्होंने आकाश चोपड़ा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मैंने रोहित भाई को टेक्स्ट किया - आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे ने कहा कि, 'आईपीएल के बाद मुझे अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का कैप्टन बनाया गया. मुझे इसके बारे में ज्यादा आइडिया नहीं था. इसलिए मैंने रोहित भाई को टेक्स्ट किया. उन्होंने मुझसे कहा था कि आईपीएल के दौरान जब भी मुझे बात करनी हो, मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकता हूं. उन्होंने तब मुझे कॉल किया था. मैंने उनसे कहा कि, मैं मिलना और बात करना चाहता हूं. उन्होंने मुझे अपने घर आने को कहा था. फिर मैं उनके साथ बैठा और बहुत सारी बातें कीं. उन्होंने मुझे बहुत अच्छे से चीजें समझाईं और एक कैप्टन के तौर पर टीम को कैसे संभालना है.उन्होंने समय निकाला और अच्छे से बात की. उन्होंने मेरे पापा से भी आधे घंटे तक बात की. वह विनम्र हैं और बात करने के लिए हमेशा अवेलेबल रहते हैं'.

आपको बता दें कि, आयुष म्हात्रे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल के दो सीजन में कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 441 रन निकले हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 3 अर्धशतक जड़े हैं, हालांकि उनके बल्ले से अभी तक कोई शतक नहीं आया है. आयुष इंडियन प्रीमियर लीग के अपने छोटे से करियर में 51 चौके और 23 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंंने चोट के रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने का मौका मिला था. 

ये भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच जहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Continue reading on the app

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को याद किया, राहुल बोले, “सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है”

भारत की दो महान विभूतियों मोहनदास करमचंद गांधी, यानि महात्मा गांधी यानि बापू और लाल बहादुर शास्त्री की आज जन्म जयंती है, पूरा देश आज इन्हें याद कर रहा है , पुष्पांजलि अर्पित कर रहा है और इनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा है, कांग्रेस नेताओं ने भी आज इन दो महान हस्तियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस आज महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे, उन्हें पुष्प अर्पित किये , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज दो महान लोगों की जयंती है। महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाई और लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सही दिशा दिखाई, उसकी रक्षा के लिए संघर्ष किया और “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश के लिए मिसाल 

खडगे ने कहा ये दोनों ही देश के महान सपूत थे और हम सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। एक तरफ गांधी जी ने लोगों को आज़ादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी तरफ, शास्त्री जी ने बहुत ही विनम्रता और शालीनता के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं। आज इस मौके पर मैं दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करता हूं।

बापू और शास्त्री जी को राहुल गांधी ने ऐसे किया याद 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है।उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। राहुल गांधी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देशवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और देश को नई राह दिखाई। शास्त्री जी की सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Sujeet Kalkal: पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत का इकलौता फाइनल मेंस 65 किलोग्राम में था, जहां सुजीत पर बड़ा दारोमदार था. मगर अपने पहले ही एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे सुजीत ने गोल्ड जीतकर ही दम लिया. Fri, 02 Oct 2026 15:35:58 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Gyanesh Kumar के खिलाफ दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, Saurabh Bhardwaj भी हुए शामिल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:16:23+00:00

Flydubai Flight News Update : इजराइली प्रधानमंत्री ने हमलावर पायलट पर किया सनसनीखेज दावा! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers