Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को याद किया, राहुल बोले, “सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है”

भारत की दो महान विभूतियों मोहनदास करमचंद गांधी, यानि महात्मा गांधी यानि बापू और लाल बहादुर शास्त्री की आज जन्म जयंती है, पूरा देश आज इन्हें याद कर रहा है , पुष्पांजलि अर्पित कर रहा है और इनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा है, कांग्रेस नेताओं ने भी आज इन दो महान हस्तियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस आज महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे, उन्हें पुष्प अर्पित किये , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज दो महान लोगों की जयंती है। महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाई और लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सही दिशा दिखाई, उसकी रक्षा के लिए संघर्ष किया और “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश के लिए मिसाल 

खडगे ने कहा ये दोनों ही देश के महान सपूत थे और हम सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। एक तरफ गांधी जी ने लोगों को आज़ादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी तरफ, शास्त्री जी ने बहुत ही विनम्रता और शालीनता के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं। आज इस मौके पर मैं दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करता हूं।

बापू और शास्त्री जी को राहुल गांधी ने ऐसे किया याद 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, सत्य, अहिंसा और निर्भयता – यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है।उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। राहुल गांधी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देशवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और देश को नई राह दिखाई। शास्त्री जी की सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

 

Continue reading on the app

करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर: PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले हुए 4 बड़े बदलाव

PM Kisan Latest Updates: पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर पोर्टल पर 4 नए बदलाव हुए हैं। इनके जरिए आप मोबाइल नंबर को अपडेट करने से लेकर नोडल अफसरों के कांटैक्ट डिटेल्स भी जान सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सुजीत कलकल? जिन्हें बनना था इंजीनियर, पर कुश्ती के लिए नहीं की JEE की तैयारी, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में सुजीत कलकल ने रेसलिंग में भारत को 15वां गोल्ड मेडल दिलाया. फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में सुजीत ने ताजिकिस्तान के वर्ल्ड मेडलिस्ट पहलवान अब्दुलमजीद कुडिएव को पहले हाफ में 2-9 से पिछड़ने के बाद हराया. इस तरह एशियन गेम्स में सुजीत ने भारत को रेसलिंग में पहले गोल्ड मेडल दिलाया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुजीत कलकल. Fri, 2 Oct 2026 16:22:38 +0530

  Videos
See all

कैसे हो...तबीयत कैसी है- PM मोदी | PM Modi speaks with Captain Smit Machchhar | Dubai Plane Hijack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:15:11+00:00

Protest At Jantar Mantar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन | SIR | Gyanesh Kumar | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers