Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy A08 Launch: भारत में आया नया 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा फोन, 20 हजार से कम है कीमत

Samsung ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99+ चिपसेट पर काम करता है। Samsung ने फोन के साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का भी वादा किया है। इसमें 6 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत ₹18,499 रखी गई है। इसे सिर्फ 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन Dark Blue, Green और Silver कलर में उपलब्ध है। Galaxy A08 को Samsung Exclusive Stores, पार्टनर रिटेलर्स, Samsung.com और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। कंपनी योग्य बैंक कार्ड पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और NBFC पार्टनर्स के जरिए 9 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है।

Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A08 Android 16 आधारित One UI 9 पर चलता है। कंपनी इसमें 6 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए फोन में Samsung Knox प्रोटेक्शन दिया गया है, जो पासवर्ड और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ेः- Oppo F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से हो सकते हैं लैस

AI फीचर्स भी मिलेंगे
Galaxy A08 में Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स Gemini और Perplexity को वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में Samsung के Galaxy इकोसिस्टम के तहत Quick Share और Modes and Routines जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 2MP का डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

6,000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग
Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8mm है और इसके फ्रंट पर Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा Galaxy A08 को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

Continue reading on the app

Galaxy Buds On: Samsung ने लॉन्च किए क्लिप-ऑन ईयरबड्स, मिलेगी 9.5 घंटे की बैटरी लाइफ; जानें कीमत

Samsung ने क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने नए Galaxy Buds On को ऐसे डिजाइन के साथ पेश किया है, जो कान के अंदर फिट होने के बजाय कान के आसपास रहता है। इससे यूजर्स म्यूजिक सुनने के साथ अपने आसपास की आवाजों को भी सुन सकते हैं। कंपनी ने इनमें आरामदायक डिजाइन के साथ कॉलिंग और हैंड्स-फ्री इस्तेमाल के लिए कई फीचर्स दिए हैं।

Galaxy Buds On के फीचर्स
Galaxy Buds On में एर्गोनोमिक क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है। इसका उद्देश्य कान पर पड़ने वाले दबाव को कम करना और चलते-फिरते ईयरबड्स को सुरक्षित रखना है। Samsung के मुताबिक, कंपनी ने अलग-अलग तरह के कानों के आकार का अध्ययन करके स्पीकर, बैटरी और फ्लेक्सिबल बैंड की जगह को तैयार किया है।

ईयरबड्स के पीछे टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स फोन निकाले बिना म्यूजिक प्लेबैक और कॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऑडियो के लिए इनमें TwinBoost स्पीकर्स दिए गए हैं, जो लो-फ्रीक्वेंसी आउटपुट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें ऑटोमैटिक वॉल्यूम एडजस्टमेंट फीचर भी है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से आवाज को एडजस्ट करता है। ओपन-ईयर डिजाइन के कारण आवाज बाहर निकलने को कम करने के लिए Audio Leakage Reduction सिस्टम भी दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः WhatsApp Parental Control: बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकेंगे पैरेंट्स, ग्रुप से Privacy तक कर सकेंगे कंट्रोल

Galaxy Buds On में Qualcomm Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform के साथ Class-D एम्प्लीफायर दिया गया है। Samsung के अनुसार, ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

कॉलिंग और Galaxy AI फीचर्स
कॉलिंग के लिए Galaxy Buds On में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ bone-conduction आधारित Voice Pickup Sensor और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर की आवाज को आसपास के शोर से अलग करने में मदद करता है।

Galaxy AI इंटीग्रेशन के साथ इनमें वॉयस कमांड के जरिए Gemini Live का एक्सेस भी मिलता है। यूजर्स लंबे समय तक प्रेस करके वॉयस मेमो रिकॉर्ड कर सकते हैं और बाद में Bixby की मदद से इन्हें सर्च कर सकते हैं। ईयरबड्स में हेड जेस्चर का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके जरिए कॉल रिसीव या खत्म करने, अलार्म को डिसमिस करने और नोटिफिकेशन चेक करने जैसे काम किए जा सकते हैं।

Galaxy Buds On की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Buds On को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में 27 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत KRW 299,000 रखी गई है, जो करीब 220 डॉलर के बराबर है।

Samsung इन ईयरबड्स को बाद में दूसरे बाजारों में भी चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करेगी। हालांकि, अन्य देशों में इसकी लॉन्च डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआत में Galaxy Buds On को Black कलर में पेश किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan Live Score, Asian Games Final: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल मैच, पहली बार होगा ऐसा

India vs Pakistan Live Score: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. Sat, 03 Oct 2026 08:44:49 +0530

  Videos
See all

Israel Big Action on Dubai Plane Hijack LIVE: पकड़ा गया साजिशकर्ता? | Mossad | Oman | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:35:09+00:00

Premanand Maharaj Disciple Death News LIVE: दूसरा शिष्य लापता? प्रेमानंद का एक्शन! | Rasik Dulari #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T03:19:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers