Responsive Scrollable Menu

Oppo F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से हो सकते हैं लैस

Oppo भारत में अपनी F-Series का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 5 अक्टूबर को Oppo F35 Series लॉन्च कर सकती है। यह लॉन्च भारत में F-Series की 10वीं सालगिरह के मौके पर होगा। कंपनी ने भारत में F-Series की शुरुआत Oppo F1 के साथ की थी। नई सीरीज में Oppo F35 और Oppo F35 Pro दो स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है। दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर खास फोकस देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दोनों मॉडल में 50MP का मुख्य कैमरा और 8,000mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

Oppo F35 Series की लॉन्च डेट
Oppo F35 Series को भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद फोन Oppo India e-store, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Oppo F35 के संभावित स्पेसिफिकेशन
स्टैंडर्ड Oppo F35 में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसे 6GB या 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Oppo F35 में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में 4,300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिए जाने की बात सामने आई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः Vivo X Fold 6 ग्लोबली लॉन्च: 200MP कैमरा, 6,900mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज से लैस फोल्डेबल फोन

Oppo F35 Pro 5G के संभावित फीचर्स
Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसे 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है।

Pro मॉडल में भी 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की बात कही जा रही है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo F35 Pro में 50MP का OIS सपोर्ट वाला मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Oppo F35 Series की संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक, भारत में Oppo F35 की कीमत ₹35,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है। वहीं, Oppo F35 Pro की कीमत ₹45,000 से ₹50,000 के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ये जानकारी अभी लीक्स और रूमर्स पर आधारित है। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इनकी सही कीमत और फीचर्स की पुष्टि होगी।

Continue reading on the app

SIR से छूटे वोटरों को मिलेगा एक और मौका! EC का बड़ा कदम, इन राज्यों में चलेगा स्पेशल ड्राइव

चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया था। इसके बाद गुरुवार को राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी आयोग ने इस निर्देश को दोहराया।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को टी20 फाइनल हराना नामुमकिन है, 9वीं बार हुआ ये चमत्कार

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया. इस तरह जसप्रीत बुमराह ने लगातार 9वीं बार टी20 फाइनल जीत लिया. Sat, 03 Oct 2026 15:06:29 +0530

  Videos
See all

नहीं गिर रहा सर, फिर कूदा युवक | Noida Suicide Case | #supernova #noida #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T10:16:43+00:00

Breaking News: कुश्ती में एशियन गेम्स में भारत का 20वां गोल्ड! ???????????? #asiangames #wrestling #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T10:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers