Responsive Scrollable Menu

Bihar Library Eligibility Test BLET Online Form 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Library Eligibility Test (BLET) 2026 के लिए Notification जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी Bihar BLET Exam 2026 के लिए इच्छुक हैं, वे 01 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Bihar Library […]

Continue reading on the app

Divya Khosla: गोविंदा की गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर देख भड़कीं दिव्या खोसला, बोलीं- क्या आपको इसकी अहमियत पता है?

Divya Khosla Kumar On Govidna Girlfriend Komal Rani: गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दोनों हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे। इसके बाद अभिनेत्री दिव्या खोसला ने कोमल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

सिंदूर को लेकर उठाया सवाल
दिव्या ने कोमल के साथ गोविंदा की धार्मिक स्थल पर मौजूदगी और उनकी मांग में नजर आए सिंदूर को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों से मीडिया को दोनों को एक कपल के तौर पर दिखाने का मौका मिलता है। दिव्या ने अपनी पोस्ट में लिखा कि निजी जिंदगी में हर किसी को अपनी पसंद के मुताबिक फैसले लेने का अधिकार है, लेकिन समाज के सामने कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सिंदूर की अहमियत समझती हैं?

Divya Kholsa Kumar

दिव्या ने कोमल से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह सिंदूर के महत्व को समझती हैं। उन्होंने सिंदूर को शादीशुदा हिंदू महिला से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को किसी निजी मामले या ‘एजेंडे’ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दिव्या ने लिखा, “कम से कम हमारे धर्म को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना बंद करें।”

सुनीता की निजी जिंदगी पर भी सवाल
दिव्या ने कोमल के उन कथित बयानों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें की थीं। दिव्या ने सवाल उठाया कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें सार्वजनिक करना कितना सही है।

पहले भी सुनीता के समर्थन में आई थीं दिव्या
यह पहली बार नहीं है जब दिव्या ने इस मामले में सुनीता आहूजा का समर्थन किया है। इससे पहले भी उन्होंने गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी। दिव्या ने सुनीता का पक्ष लेते हुए कहा था कि उन्होंने गोविंदा को अपना पूरा जीवन दिया, उनके साथ वफादार रहीं और बच्चों की परवरिश की। उन्होंने यह भी कहा था कि निजी रिश्तों को सार्वजनिक तरीके से सामने लाने से विवाद और बढ़ सकता है।

गोविंदा ने रिश्ते से किया इनकार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, गोविंदा इन खबरों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कोमल के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है और कहा है कि ऐसी बातें उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं। अब लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

यह भी पढ़े-  'मैं गोविंदा को देखकर बड़ी हुई...' कुब्रा सैत ने एक्टर के अफेयर की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन, ट्रोल्स भी होंगे शर्मिंदा

Continue reading on the app

  Sports

चक दे इंडिया! 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई

एशियन गेम्स भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड: वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर की टीम और मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर चौंका दिया. 44 साल बाद भारतीय महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक गोल्ड मेडल आया, इससे पहले भारत को 1982 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक मिला था. इस जीत से टीम को लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालिफिकेशन भी मिल गया है. ये बात इस वजह से भी खास है क्योंकि टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं. Fri, 2 Oct 2026 18:01:31 +0530

  Videos
See all

Indi Alliance Protest Against Gyanesh Kumar: राहुल को क्या समस्या? | Rahul | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:11:49+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi: CJP Protest | CEC Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers