Responsive Scrollable Menu

'हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया…', राजधानी लखनऊ में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय किशोर ने अपनी 42 वर्षीय मां की हत्या कर दी. घटना नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट की बताई जा रही है. मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी किशोर का नाम समीर बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक, समीर ने अपनी मां के सिर पर रिंच से कई बार वार किए. इससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद किशोर ने खुद पुलिस को फोन किया और वारदात की जानकारी दी. उसने फोन पर कहा,''हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है… आप लोग आ जाओ.”

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026: भारत ने तीरंदाजी में सिल्वर और सेलिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, 70 के पास पहुंची पदकों की संख्या

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारत को आज सुबह गोल्ड मेडल मिला और उसके बाद अब एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी भारत को मिल चुका है. इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स 2026 में मेडल की संख्या लगभग 70 के पास पहुंच गई है. भारत को आज एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड रिकर्व आर्चरी टीम यानी कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. 

भारत को आर्चरी में मिला सिल्वर मेडल

कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय मिक्स्ड रिकर्व आर्चरी जोड़ी ने एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में सिल्वर मेडल जीत है.

सेलिंग में नेत्रा ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

भारत ने सेलिंग में एक और मेडल जीता है. नेत्रा कुमानन एशियन गेम्स में विमेंस डिंगी इवेंट में पोडियम पर रहीं और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी 

नंबर एथलीट खेल इवेंट मेडल
1 एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
2 एलावेनिल वलारिवान शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
5 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल ब्रॉन्ज
6 सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60 किग्रा ब्रॉन्ज
7 टीम इंडिया क्रिकेट वूमेंस टीम गोल्ड
8 परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शूटिंग मेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
10 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा सिल्वर
12 टीम इंडिया बैडमिंटन मेंस टीम ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग मेंस डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
14 रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60 किग्रा सांडा सिल्वर
15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम ब्रॉन्ज
16 सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर ब्रॉन्ज
17 टीम इंडिया एथलेटिक्स मिक्स्ड 4x400 मीटर सिल्वर
18 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
19 कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्ड
20 दिया चितले, मानुष शाह टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
21 मनप्रीत कौर एथलेटिक्स शॉट पुट ब्रॉन्ज
22 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 10,000 मीटर सिल्वर
23 बरानिका इलांगोवन एथलेटिक्स वूमेंस पोल वॉल्ट ब्रॉन्ज
24 सावन बरवाल एथलेटिक्स मैराथन सिल्वर
25 तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौक शूटिंग वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
26 जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
27 टीम इंडिया कबड्डी वूमेंस गोल्ड
28 टीम इंडिया कबड्डी मेंस गोल्ड
29 तजिंदर पाल तूर एथलेटिक्स शॉट पुट सिल्वर
30 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 400 मीटर ब्रॉन्ज
31 अभय सिंह स्क्वैश मेंस सिंगल्स सिल्वर
32 अनाहत सिंह स्क्वैश वूमेंस सिंगल्स सिल्वर
33 हरिता भद्रा एथलेटिक्स वूमेंस 200 मीटर ब्रॉन्ज
34 एंसी सोजन एथलेटिक्स वूमेंस लॉन्ग जंप सिल्वर
35 तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स डेकाथलॉन ब्रॉन्ज
36 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज ब्रॉन्ज
37 सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स मेंस हाई जंप सिल्वर
38 पिंकी बल्हारा कुराश वूमेंस -78 किग्रा ब्रॉन्ज
39 ईशा सिंह शूटिंग वूमेंस 25 मीटर पिस्टल सिल्वर
40 विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स ब्रॉन्ज
41 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 1500 मीटर सिल्वर
42 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 1500 मीटर ब्रॉन्ज
43 मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स मेंस लॉन्ग जंप ब्रॉन्ज
44 यशवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो सिल्वर
45 रोहित यादव एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज
46 नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत शूटिंग वूमेंस ट्रैप टीम सिल्वर
47 नीरू ढांडा शूटिंग वूमेंस ट्रैप गोल्ड
48 नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग मेंस +90 किग्रा ब्रॉन्ज
49 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 5000 मीटर ब्रॉन्ज
50 गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा एथलेटिक्स 4x100 मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज
51 पूजा सिंह एथलेटिक्स वूमेंस हाई जंप ब्रॉन्ज
52 किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 4x400 मीटर रिले गोल्ड
53 धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके एथलेटिक्स मेंस 4x400 मीटर रिले ब्रॉन्ज
54 ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी आर्चरी वूमेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
55 चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधव आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम गोल्ड
56 प्रिया घंघास बॉक्सिंग वूमेंस 60 किग्रा ब्रॉन्ज
57 नीरूना ढांडा, किनान चेनाई शूटिंग ट्रैप मिक्स्ड टीम गोल्ड
58 कपिल पोखरिया बॉक्सिंग मेंस 90 किग्रा ब्रॉन्ज
59 साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलाल आर्चरी मेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
60 सुनील कुमार रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा ब्रॉन्ज
61 अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज स्क्वैश वूमेंस टीम ब्रॉन्ज
62 प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस सेलिंग मेंस स्किफ सिल्वर
63 गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु आर्चरी मेंस कंपाउंड इंडिविजुअल ब्रॉन्ज
64 नीतेश कुमार रेसलिंग ग्रीको-रोमन 97 किग्रा सिल्वर
65 अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंद स्क्वैश मेंस टीम ब्रॉन्ज
66 हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा सेलिंग वूमेंस स्किफ ब्रॉन्ज
67 अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद, कीर्ति शर्मा आर्चरी वूमेंस टीम रिकर्व गोल्ड
68 कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मदेवरा आर्चरी मिक्स्ड टीम रिकर्व सिल्वर
  69 नेत्रा कुमानन सेलिंग वूमेंस डिंगी इवेंट में ब्रॉन्ज

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स में भारत को मिला 1 और गोल्ड मेडल, कुमकुम, अंकिता और कीर्ति ने रिकर्व तीरंदाजी में मचाया धमाल, जानिए कितने हुए कुल मेडल

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के खिलाफ Sri Lanka T20 टीम घोषित, Kusal Mendis की वापसी और 6 बड़े बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों से पहले श्रीलंका की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कप्तान कुसल मेंडिस की टीम में वापसी हुई है और वह फिर से कप्तानी संभालेंगे। मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में चरिथ असलंका ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी।

श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम में 6 बदलाव किए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहेगी।

बता दें कि कुसल मेंडिस की वापसी के साथ टीम को कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी मजबूती मिलेगी। वहीं, सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका चोट के कारण टीम में नहीं हैं। स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों से बाहर रहेंगे। हसरंगा को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान कमर के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। इसके बाद वह स्वदेश लौट गए थे।

इंग्लैंड दौरे पर मेंडिस की जगह टीम में शामिल किए गए पवन रथनायके को इस बार जगह नहीं मिली है। इसी तरह बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका के बीच भी टीम में बदलाव हुआ है। पीठ की चोट के कारण बिनुरा इंग्लैंड के टी20 मुकाबलों में नहीं खेल सके थे और उनकी जगह मदुशंका को टीम में शामिल किया गया था। अब पाकिस्तान दौरे के लिए बिनुरा की वापसी हुई है।

श्रीलंका ने चामिंडु विक्रमसिंघे को भी टीम में वापस बुलाया है। उन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। अब तक वह सिर्फ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल सके हैं। उनका पिछला मुकाबला 2025 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था।

मध्यक्रम के बल्लेबाज सहन अराचिगे को भी घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में 240 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 34.27 और स्ट्राइक रेट 147.23 रहा था। उन्होंने अब तक 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और दोनों अलग-अलग एशियाई खेलों में आए हैं। उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान और 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था।

21 वर्षीय बल्लेबाज सिनेत जयवर्धने को भी पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्होंने अभी लंका प्रीमियर लीग में भी पदार्पण नहीं किया है। हालांकि, पिछले महीने घरेलू क्रिकेट में उन्होंने एकदिवसीय और टी20 प्रारूप में लगातार 2 शतक लगाए थे।

स्पिन गेंदबाज विजयकांत वियासकांत को भी टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। उनके खेलने का अंतिम फैसला चोट और फिटनेस की स्थिति देखने के बाद किया जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 9 अक्टूबर, दूसरा 11 अक्टूबर और तीसरा 13 अक्टूबर को होगा।

श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस की वापसी ऐसे समय हुई है, जब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। पाकिस्तान दौरे पर कप्तान की वापसी के साथ टीम नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी।

Fri, 02 Oct 2026 20:07:00 +0530

  Videos
See all

Lalu Yadav meet Rohini Acharya Viral Video | पिता पुत्री की मुलाकात, VIDEO हुआ वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:37:48+00:00

Aar Paar : कट्टरपंथ का अल्ट्रा प्रो मैक्स? मुस्लिम स्कॉलर Exposed! | Smit Machchhar | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers