Responsive Scrollable Menu

'हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया…', राजधानी लखनऊ में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय किशोर ने अपनी 42 वर्षीय मां की हत्या कर दी. घटना नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट की बताई जा रही है. मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी किशोर का नाम समीर बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक, समीर ने अपनी मां के सिर पर रिंच से कई बार वार किए. इससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद किशोर ने खुद पुलिस को फोन किया और वारदात की जानकारी दी. उसने फोन पर कहा,''हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है… आप लोग आ जाओ.”

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

'घर से वादा करके गया था, गोल्ड लेकर लौटूंगा', पहलवान सुजीत कलकल के जीत की कहानी, सुनिए पिता की जुबानी

Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स 2026 में फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के पहलवान सुजीत कलकल ने 15वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. सुजीत के गांव में इस समय खुशी का माहौल है. मां के कहा कि पूरे गांव और जिले से बधाई मिल रही है. बेटे को चूरमा खिलाकर भेजा था, अब लौटेगा तो फिर चूरमा खिलाउंगी. Fri, 2 Oct 2026 18:42:14 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts | स्कूल के खाने में निकले कीड़े, छात्रों ने जताया विरोध! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:43:07+00:00

Israel PM Netanyahu | फ्लाईदुबई घटना पर बोले PM नेतन्याहू #ytshorts #shorts #flydubai #flydubaievent #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers