Responsive Scrollable Menu

धुंधड़का में वाराणसी-वडनगर यात्रा का स्वागत, डिप्टी CM देवड़ा ने यात्रियों का किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वाराणसी-वडनगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार रात मंदसौर जिले के धुंधड़का पहुंची। यात्रा के यहां आगमन पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता और कलेक्टर दिव्यांक सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। धुंधड़का पहुंचे यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके रात्रि विश्राम और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई।

संजा माता की आरती और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

इस धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों और अतिथियों ने एक साथ मिलकर संजा माता की महाआरती में भाग लिया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा, प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भर गया।

‘पीएम मोदी ने विकास से बदली देश की तस्वीर’: जगदीश देवड़ा

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, मुफ़्त रसोई गैस और जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक नल से जल पहुंचाकर लोगों के जीवन को आसान बनाया गया है। उन्होंने इस यात्रा को भारतीय संस्कृति को जोड़ने वाली अहम कड़ी बताया।

सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए ढांचागत और सामाजिक बदलावों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कलेक्टर दिव्यांक सिंह, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। धुंधड़का में रात्रि विश्राम के बाद यह संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी, जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

इंदौर में नगर निगम की सख्ती, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर 15 बिल्डिंग सील, 2 पर चालान

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल गुरुवार को निगम की टीमों ने अलग-अलग बिल्डिंगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। वहीं इस दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था के साथ बेसमेंट और रूफटॉप के इस्तेमाल की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 बिल्डिंगों को सील किया गया है जबकि 2 बिल्डिंगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

दरअसल निगम की टीमों की इस कार्रवाई में खास तौर पर यह देखा गया कि बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था ठीक है या नहीं और बेसमेंट व रूफटॉप का इस्तेमाल बिल्डिंग परमिशन के मुताबिक हो रहा है या नहीं। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह के निर्देश पर टीमों ने बेसमेंट और रूफटॉप के इस्तेमाल की भी जांच की। निगम अधिकारियों के मुताबिक जिन जगहों पर स्वीकृत उपयोग के विपरीत गतिविधियां चलती मिलीं, वहां नोटिस, चालान और सीलिंग जैसी कार्रवाई की गई है। साथ ही निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

इंदौर में फायर सेफ्टी जांच के दौरान इन बिल्डिंगों पर पहुंची टीम

वहीं नगर निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में कई होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल द ग्रैंड क्रिस्टा, होटल अर्बन नेक्स्ट, जीपी होटल, न्यू कृष्णा पैलेस, होटल सालवेज और एपटेल होटल में टीम पहुंची। इसके अलावा अल्का बिस्ट्रो रेस्टोरेंट/बार, वीर दी हट्टी रेस्टोरेंट, हाउस ऑफ माल्ट और सेकंड किचन रूफटॉप कैफे की भी जांच की गई। स्कीम नंबर 94 के प्लॉट नंबर 210 और प्लॉट नंबर 82, दातार विला, सूर्य साधना एबी रोड एमआर-9, गुरुकुला बॉयज हॉस्टल और मोन होम डेकोर सहित अन्य जगहों को भी जांच के दायरे में लिया गया।

टीम ने बुलबुल इलेक्ट्रॉनिक्स, मैत्री कलेक्शन, तुलसी ट्रेडर्स, 52 पायनियर पागा, मंगल श्री साड़ी, कंचन साड़ी, सत्यम रेडीमेड और दयाल कलेक्शन का भी निरीक्षण किया। गोवर्धन प्लाजा की चार दुकानों और वॉच केआर सॉर्प समेत अन्य प्रतिष्ठानों में भी फायर सेफ्टी और बिल्डिंग के इस्तेमाल से जुड़ी स्थिति देखी गई।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 बिल्डिंगों को सील किया गया

इसके अलावा टीम ने हाउस ऑफ माल्ट, मंगल श्री साड़ी, कंचन साड़ी, गोवर्धन प्लाजा की चार दुकानों, सत्यम रेडीमेड और दयाल कलेक्शन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान निगम की टीमों ने फायर सेफ्टी व्यवस्था के साथ यह भी देखा कि अलग-अलग जगहों पर बिल्डिंग के हिस्सों का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 बिल्डिंगों को सील किया गया और 2 पर चालान की कार्रवाई की गई।

बेसमेंट के इस्तेमाल पर निगम की सख्ती

दरअसल नगर निगम की इस कार्रवाई में रूफटॉप और बेसमेंट का इस्तेमाल भी जांच के दायरे में रहा। अधिकारियों के अनुसार, कुछ जगहों पर रूफटॉप किचन, रूफटॉप रेस्टोरेंट या दूसरी व्यावसायिक गतिविधियां बिल्डिंग परमिशन में स्वीकृत इस्तेमाल के विपरीत चलती मिलीं। ऐसी जगहों पर गतिविधियां बंद कराकर सीलिंग की कार्रवाई की गई। निगम की टीमों ने यह भी देखा कि बिल्डिंग के बेसमेंट का इस्तेमाल उसी काम के लिए हो रहा है या नहीं जिसके लिए परमिशन दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? ये है नियम

Asian Games 2026 IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 में कई क्रिकेट मैच बारिश में धुल चुके हैं. जिसके चलते गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए खास नियम बनाए गए हैं. Fri, 02 Oct 2026 16:44:29 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today: कितने गिरे सोने-चांदी के दाम,आज का भाव देखिए ! Sona Ka Bhav | Business News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:46:02+00:00

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi ने SIR को बताया बैकडोर NRC #owaisi #sir #nrc #shorts #bjp #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:44:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers