Responsive Scrollable Menu

अडाणी 3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर:संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ हुई, अंबानी को पीछे छोड़ा; लक्ष्मी मित्तल 12 से नंबर-4 पर

फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ (11,270 करोड़ डॉलर) आंकी गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति ₹1.99 लाख करोड़ (2,070 करोड़ डॉलर) बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी रहे। हालांकि उनकी संपत्ति अब भी उनके 2022 के ₹14.43 लाख करोड़ रुपए (15,000 करोड़ डॉलर) के शिखर से नीचे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनकी संपत्ति ₹1.80 लाख करोड़ रुपए घटकर ₹8.3 लाख करोड़ रुपए रह गई। फोर्ब्स के मुताबिक विभिन्न कारोबारों में मार्जिन पर दबाव का असर रिलायंस के शेयरों पर पड़ा है। चार नए नाम, अनिल अग्रवाल की वापसी इस साल सूची में 4 नए नाम शामिल हुए। ये इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधु हैं। कुशल और चैतन्य की संपत्ति ₹40,898 करोड़ रुपए, आदित्य खेमका की पारिवारिक संपत्ति ₹34,643 करोड़ है। इस साल रुपया 8.5% और शेयर बाजार 9.5% गिरा। फिर भी 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति करीब ₹96.23 लाख करोड़ पर बनी रही। इसमें अडाणी की हिस्सेदारी करीब 11.3% और अंबानी की करीब 8.6% है। ये खबर भी पढ़ें… HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची: RBI ने दी मंजूरी, शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

गोंडा की मीरा नें 500 में शुरू किया आचार का बिजनेस, बेटी का मिला साथ, पति देखते हैं मार्केटिंग, बन गईं बड़ी कारोबारी, बनाती हैं 15 टाइप के अचार

Business Idea: गोंडा जिले के वजीरगंज विकासखंड की रहने वाली मीरा तिवारी ने महज 500 रुपये से अचार बनाने का कारोबार शुरू किया था. साल 2021 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने अपने बचपन के शौक को रोजगार का जरिया बनाया. आज उनके बनाए अचार की मांग गोंडा के साथ बलरामपुर, बहराइच और अयोध्या तक है. इस कारोबार से हर महीने करीब 40 से 50 हजार रुपये की आमदनी हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह अंदर, शिवम दुबे बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely playing xi vs Pakistan Asian Games gold medal match: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आजऐतिहासिक महामुकाबला होगा. इस खिताबी जंग में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय टीम इस अहम मैच में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Sat, 3 Oct 2026 06:30:04 +0530

  Videos
See all

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers