Responsive Scrollable Menu

ईरान कर रहा युद्ध की 'महातैयारी', रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शांति वार्ता पर लटकी तलवार

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच अभी हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं. एक तरफ दोनों देश शांति वार्ता पर आगे बढ़ते हैं तो दूसरी तरफ दोनों देश एक दूसरे को धमकी देने से बाज नहीं आते हैं. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शांति वार्ता के साथ ही ईरान नए हमलों की तैयारी कर रहा है. कूटनीतिक प्रयासों के सफल होने की उम्मीद कम होने के बीच ईरान ने अमेरिका के किसी नए हमले की स्थिति में पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिका बड़े पैमाने पर फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करता है तो ईरान इस बार और व्यापक जवाबी हमला करने की तैयारी में है. हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम करने के लिए बातचीत की कोशिश जारी है, लेकिन उसके अधिकारी निजी तौर पर इन कूटनीतिक प्रयासों के सफल होने को लेकर ज्यादा आशावादी नहीं हैं.

ईरानी नेतृत्व का मानना है कि अगर अमेरिका दोबारा सैन्य अभियान शुरू करता है तो उसे पहले से ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए. इसी वजह से ईरान अपनी जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है.

ठिकानों की सूची देख रहा ईरान

तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों और मामले से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर संभावित ठिकानों की सूची की समीक्षा कर रहे हैं. इनमें उन देशों में मौजूद ठिकाने भी शामिल हो सकते हैं जो अमेरिकी सैन्य अभियानों का समर्थन करते हैं. इसके अलावा, मध्य पूर्व से बाहर मौजूद कुछ ठिकानों को भी संभावित लक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है.

अमेरिका से लौटने के बाद चर्चा शुरू

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क से लौटने के बाद से ईरान के वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य कमांडर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अगर अमेरिका फिर से हमला करता है तो ईरान कब और कितने बड़े स्तर पर जवाब देगा. अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौते के संकेत नहीं मिलने के कारण ईरान में जवाबी कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं.

यह चर्चा 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए सात महीने लंबे संघर्ष के बाद हो रही है. 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम से 40 दिनों तक चला युद्ध तो रुक गया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच समय-समय पर तनाव और हिंसक घटनाएं जारी रही हैं.

Continue reading on the app

Asha Parekh Birthday: 84 साल की हुईं आशा पारेख, पर्दे की 'हिट गर्ल' की लाइफ में छिपे ये दर्कनाक किस्से, प्यार से लेकर जुनूनी फैन तक

Asha Parekh Birthday: आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बलबूते पर राज किया था. उन्हें 'दिल देके देखो', 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन', 'कटी पतंग', 'कारवां' और 'आया सावन झूम के' जैसी फिल्मों ने उस दौर की बड़ी एक्सेसे की लिस्ट में शुमार कर दिया था. इसके लिए उन्हें साल 1992 में पद्मश्री और 2020 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. लेकिन आशा पारेख की लाइफ सिर्फ फिल्मों की कामयाबी तक सीमित नहीं रही. उनकी लाइफ में प्यार, एक डरावना फैन और ऐसे कई मोड़ आए, जिनके बारे में उन्होंने अपनी बायोग्राफी और इंटरव्यूज में खुलकर बात की. आइए उनके 84वें जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में जानते हैं. 

मनोज कुमार से सेट पर होती थी बहस

आशा पारेख ने मनोज कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया. फैंस ने पर्दे पर इस जोड़ी को खूब प्यार दिया. लेकिन बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान उनके बीच कई बार झगड़े हो जाते थे. दरअसल, मनोज कुमार को आशा का सेट पर देर से पहुंचना पसंद नहीं था. वहीं, आशा को मनोज कुमार के ज्यादा टेक लेने से काफी परेशानी होती थी. दोनों ने 'अपना बनाके देखो' और 'दो बदन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया. 'दो बदन' को लोगों ने खूब प्यार दिया था. लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों की नोकझोंक की बातें भी सामने आती रहीं. हालांकि, बाद में दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी. 

माता-पिता को खोने के बाद चली गई थीं डिप्रेशन में

आशा पारेख का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है और इसमें कोई दोराय नहीं है. लेकिन उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में कई गहरे दुखों से गुजरना पड़ा. वह अपने माता-पिता के निधन के बाद काफी टूट गई थीं. उन्होंने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि इस दौरान वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनके मन में सुसाइड करने तक के ख्याल आते थे. बाद में डॉक्टर की मदद से वह इस मुश्किल दौर से बाहर निकल पाईं. 

फैन की वजह से घर में छिपकर रहने पर हुईं मजबूर

आशा पारेख की पॉपुलैरिटी इनती ज्यादा थी कि उन्हें फैंस के रोज सैकड़ों खत मिला करते थे. लेकिन एक फैन का जुनून उनके लिए खौफ की वजह बन गया था.  उन्होंने साल 2017 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक फैन उनके घर के बाहर आकर रहने लगा था और उनसे शादी करने की जिद करने लगा. इतना ही नहीं वह उनके आने-जाने पर नजर रखता था.जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था. 

आशा ने बताया था, 'मुझे बोरी भर-भरकर फ़ैन मेल मिलते थे. एक चीनी व्यक्ति था जो मेरे गेट के पास ही जम गया था और वहां से हटने का नाम ही नहीं ले रहा था. वह इस बात पर नज़र रखता था कि मैं कब आती-जाती हूं. ज़ाहिर है, मुझे डर लगने लगा.' बताया जाता है कि यह मामला तब और डरावना हो गया, जब उस शख्स ने पड़ोसियों को चाकू दिखाकर धमकी दी. इसके बाद पुलिस को इस मामले में दखल देनी पड़ी और उसे गिरफ्तार किया गया. 

डायरेक्टर नासिर हुसैन से करती थीं आशा पारेख प्यार

आशा पारेख की जब भी लव लाइफ की बात होती है तो उनके साथ फिल्ममेकर नासिर हुसैन की भी बात होती है. उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'द हिट गर्ल' में माना था कि नासिर हुसैन ही वह शख्स थे, जिनसे वो सच्चा प्यार करती थीं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में किया और उनका रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा. लेकिन नासिर पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे. ऐसे में आशा ने उनका परिवार तोड़ना नहीं चाहती थीं. उन्होंने साफ कहा था कि वह किसी घर तोड़ने वाली नहीं बनना चाहती थीं. सबसे खास बात यह है कि नासिर और उनकी फैमिली के साथ आशा के रिश्ते कभी खराब नहीं हुए. 

ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बाद अब टीवी पर आएगी नीम करोली बाबा की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Continue reading on the app

  Sports

1300 रुपये महीना कमा पाते थे पिता, मिठाई लिपटी अखबार से बदली लवलीना बोरगोहेन की जिंदगी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: लवलीना बोरगोहेन ने भारत को 12 साल महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना से पहले मशहूर मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि लवलीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर फाइनल बाउट जीतने से साथ मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 करवा दी. Fri, 2 Oct 2026 11:27:44 +0530

  Videos
See all

पुलिसवाले के हाथ में ये कौन है?| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T07:15:46+00:00

PM Modi-Smit Machchhar: 'पूरा देश आपके साथ है' PM मोदी ने स्मित को दी हिम्मत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T07:14:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers