PM मोदी ने राजघाट पहुंच महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर दी श्रद्धांजली, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. देश आज बापू की 157वीं जयंती मना रहा है. इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है. पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया. गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं. वहीं 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया गया है. नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और रेखा गुप्ता ने भी गांधी के विचारों को याद किया है.
Pitru Paksha 2026 Shopping Rules: क्या सच में पितृपक्ष में सोना, कपड़े, प्रॉपर्टी या नई चीजें खरीदने से पितर होते हैं नाराज? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता
Pitru Paksha 2026 Shopping Rules: सनातन धर्म में पितृपक्ष वह समय है, जो मुख्य रूप से पूर्वजों के लिए समर्पित होता है. इस दौरान लोगों को प्रतिदिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करना चाहिए. उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए. पितृपक्ष के दौरान ऐसी बहुत सी बातें होती हैं, जिनका मुख्य रूप से ध्यान रखना होता है. अगर ऐसा नहीं होता है तो पूर्वज नाराज हो जाते हैं और परिवार एवं वंश को उसका नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ता है. आइए जानते हैं इस अवधि में क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










