Responsive Scrollable Menu

Maggi Pakoda: मैगी तो बहुत खाई होगी, एक बार ट्राई करिए इसका पकोड़ा, बच्चों के साथ बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मैगी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसका चटपटा पकोड़ा चखा है? मात्र ₹10 के पैकेट से यह खास स्नैक मिनटों में तैयार हो जाता है. इसमें कुछ खास चीजें मिलाते ही इसका स्वाद बदल जाता है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका और वह सीक्रेट रेसिपी.

Continue reading on the app

Flydubai FZ1073: ओमानी को-पायलट सऊदी ने UAE को सौंपा, कप्तान पर हमले और विमान क्रैश की कोशिश की जांच तेज

अंतरराष्ट्रीय विमानन जगत में सनसनी फैला देने वाले फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 (दुबई से तेल अवीव) के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उड़ान के दौरान कॉकपिट में ओमान के रहने वाले को-पायलट और भारतीय मूल के कप्तान स्मित मच्छार के बीच भयानक झड़प हो गई थी, जिसमें को-पायलट ने कप्तान पर हमला कर दिया था।

इस गंभीर घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक शहर में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा था। अब सऊदी अधिकारियों ने आरोपी ओमानई को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सुपुर्द कर दिया है, जिससे इस मामले की जांच और अधिक तीव्र हो गई है।

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर खूनी संघर्ष

​यह पूरी घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी है, जो यात्रियों को लेकर दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के सफर के दौरान अचानक विमान के कॉकपिट में पायलटों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार विवाद और झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि ओमान के रहने वाले को-पायलट ने ड्यूटी पर तैनात कप्तान स्मित मच्छार पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे विमान की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।  

​सऊदी अरब के तबूक में आपातकालीन लैंडिंग और हिरासत

​पायलटों के बीच इस खतरनाक संघर्ष के तुरंत बाद विमान को तुरंत डायवर्ट किया गया और सऊदी अरब के तबूक शहर में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सऊदी सुरक्षा और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओमानई को-पायलट को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि को-पायलट ने यूएई की सुरक्षा टीमों के साथ मिलकर इस नापाक हरकत को अंजाम दिया था।  

​विमान क्रैश करने की साजिश और यूएई को सुपुर्दगी

​जांच एजेंसियां अब इस पहलू पर सबसे ज्यादा गहराई से छानबीन कर रही हैं कि क्या को-पायलट जानबूझकर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहता था या फिर इसे किसी बड़े हादसे यानी क्रैश करने की कोशिश की गई थी।

शुरुआती कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सऊदी अरब ने आरोपी को-पायलट को आगे की न्यायिक जांच के लिए यूएई के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। यूएई की न्यायिक एजेंसियां अब इस पूरे षड्यंत्र की तह तक जाने के लिए अपनी जांच शुरू कर चुकी हैं।  

​भारतीय राजदूत की मुलाकात और कप्तान की सेहत पर अपडेट

​इस घटना में घायल हुए भारतीय कप्तान स्मित मच्छार और उनके परिवार का हाल जानने के लिए यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कप्तान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। दूतावास स्थानीय प्रशासन और एयरलाइन के लगातार संपर्क में है ताकि कप्तान को हरसंभव चिकित्सीय और कानूनी सहायता मिलती रहे।  

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: पिता को चार साल से कैंसर, दूध बेचकर घर चलाती हैं मां, दो साल के बैन के बावजूद परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड

Parveen Hooda Asian Games Gold Medal: परवीन हुड्डा ने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चाइनीज ताइपे की नियेन चिन चेन को कड़े मुकाबले में 3-2 के विभाजित फैसले से हराकर एशियन गेम्स का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता. परवीन का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा. उनके पिता कैंसर के मरीज हैं और मां घर चलाने के लिए मजबूरी में भैंस का दूध बेचती हैं. वैसे खेल के दमपर परवीन को सरकारी नौकरी जरूर मिली. वह ITBP में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जैसी छोटे से पद पर हैं. Fri, 2 Oct 2026 16:09:31 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj Disciple Death: CCTV ने खोला रसिक दुलारी के मौत का सच? | Rasik Dulari | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:41:06+00:00

SIR Voter List: पुराने-नए वोटर लिस्ट की होगी तुलना, गायब नामों की BLO करेगा जांच | CEC Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:41:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers